नोएडा के सेक्टर-18 का बताया जा रहा एक वीडियो वायरल है, जिसमें विवाद के बाद कैब चालक कार लेकर भागता नजर आ रहा है। इस दौरान दो युवक कार के बोनट पर लटके दिखाई दिए। घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
#noida#sector18#viralv͟͟i͟͟d͟͟e͟͟o#cabdriver#roadrage
इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला ने रोडस्टर की दूसरी पीढ़ी की कार का ऐसा डेमो दिखाया, जिसमें कार हवा में पलटी और फिर सुरक्षित जमीन पर उतर गई. दावा है कि यह कार महज 0.81 सेकेंड में 97 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. इसका उत्पादन 2028 में शुरू होने की बात कही गई है.
#Tesla #ElonMusk #FlyingCar
कपकोट तहसील के दूरस्थ बदियाकोट स्थित मां भगवती मंदिर में नवरात्र के बीच आग लगने से हड़कंप मच गया। आग से मुख्य मंदिर को भारी नुकसान पहुंचने की सूचना है। लकड़ी से बने मंदिर में आग तेजी से फैल गई। घटना से क्षेत्र के श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है।
#Uttarakhand#bageshwar #maabhagwatitemple #templefire #fireincident #uttarakhandnews #badiyakot #fireemergency #templenews #emergencyalert #India
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के चूनावढ़ में कार-बाइक की टक्कर में 30 वर्षीय मंगलदीप की मौत। हादसे के बाद कार पलट गई और चार लोग घायल हुए। मृतक की शादी सात महीने पहले हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#SriGanganagar#RajasthanNews#Chunawadh#RoadAccident#CarBikeAccident #accident
नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर पटाखों से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही ट्रक में रखे पटाखे फूटने लगे और सड़क पर लगातार जोरदार धमाके सुनाई देने लगे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की लपटों और धमाकों के बीच लोगों में दहशत फैल गई। हादसे के कारणों और नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है
#nainital #kathgodam #uttarakhandnews #truckfire #fireaccident #viralvideo
37 साल छोटी जसलीन मथारू संग रिश्ते पर अनूप जलोटा का बड़ा खुलासा! ‘बिग बॉस 12’ में अनूप जलोटा और जसलीन मथारू के कथित अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब अनूप जलोटा ने दावा किया कि यह सब TRP के लिए किया गया ड्रामा था। यहां तक कि उनकी मां ने भी उनसे पूछा था—आखिर जसलीन कौन है? आपको क्या लगता है, क्या यह सब सिर्फ TRP के लिए था? कमेंट करके बताइए! #AnupJalota #JasleenMatharu #BiggBoss12 #BollywoodNews #CelebrityNews #ViralReels #EntertainmentNews #trendingnews
दिल्ली में विपक्ष के सुप्रीम कोर्ट मार्च और विरोध प्रदर्शन के दौरान भीड़भाड़ और अफरा-तफरी के बीच राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने ही एक कार्यकर्ता को कोहनी मारते हुए नजर आ रहे हैं।
#congressprotest#supremecourt#rahulgandhi
तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के गांधारी में बदमाशों ने SBI के ATM को निशाना बनाया। 11 अक्टूबर की रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच नाइटी पहने आरोपी एंबुलेंस से पहुंचे और ATM तोड़कर नकदी लेकर फरार हो गए। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसकी मदद से पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस और क्लूज टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और सबूत जुटाए। फिलहाल चोरी हुई रकम का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।
#telangana #kamareddy #atmrobbery #SBIBank #viralv͟͟i͟͟d͟͟e͟͟o
राजसमंद जिले के नाथद्वारा थाना क्षेत्र के बडारड़ा हाईवे पर तेज रफ्तार थार कार का टायर फट गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। कार में सवार युवक सुरक्षित बच गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर वाहन हटवाया और यातायात सुचारु कराया।
|#rajsamand #Rajasthan #tharaccident #cctvfootage #roadaccident #tyreburst #accident
होर्मुज स्ट्रेट के पास ओमान के सोहर बंदरगाह के निकट निकारागुआ के झंडे वाले टैंकर एमटी पेट्रो डॉल्फिन पर रविवार को ड्रोन हमला हुआ। जहाज पर सवार 11 भारतीय नाविकों में से 9 को बचा लिया गया, जबकि 2 अब भी लापता हैं।
#MTValthera#IndianSeafarers#IndiansMissing#MaritimeSecurity#Oman
तमिलनाडु के थूथुकुडी में सथानकुलम के पास मणिनगर नदी पुल के नजदीक एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। चाय की दुकान के बाहर बाइक पर बैठकर चाय पी रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार लग्जरी कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति उछलकर दूर जा गिरा। लेकिन मोटरसाइकिल उछलकर एक दूसरे व्यक्ति से जा टकराई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। बताया जा रहा है कि ड्राइवर घटना स्थल से भाग गया।
हादसे की CCTV फुटेज सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल व्यक्ति को बचाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया
#thoothukudi #tamilnadunews #cctvfootage #roadaccident #carcrash #BreakingNews #sathankulam
नेपाल के गोरखा जिले में बुढ़ीगंडकी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। पैयू और बगर गांवों में 35 मकान बह गए, जबकि कई मोटर पुल और झूला पुल भी ध्वस्त हो गए। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। राहत और बचाव कार्यों के लिए सुरक्षा बलों को सक्रिय किया गया है। प्रभावित इलाकों में हेलीकॉप्टर भेजने की तैयारी की जा रही है।
#Nepal #floodalert #BudhiGandakiRiver #NDRRMA #floodwarning #naturaldisaster
Nepal Flood Alert, Budhi Gandaki River, NDRRMA, Flood Warning, Chumanubri Rural Municipality, Trishuli Dobhan, Disaster Management
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के श्रीरामपुर में रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रक और स्कूटी की टक्कर का CCTV वीडियो सामने आया है। हादसे के दौरान युवती ट्रक के अगले बंपर को पकड़कर उसके पहियों के नीचे आने से बाल-बाल बच गई।
#cctvfootage#Maharashtra#roadaccident#accident #viralv͟͟i͟͟d͟͟e͟͟o
उत्तर प्रदेश के बिजनौर के नजीबाबाद में इंडियन बैंक की ब्रांच का एक वीडियो सामने आया है. यहां ब्रांच मैनेजर और बैंक ऑफिसर के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया. वीडियो में मैनेजर पर स्टाफ को लात मारने का आरोप है.
#uttarpradesh#bijnor#indianbank