ग्रेटर नोएडा में कासना के पास ग्राम सिरसा में बहन निक्की की निर्मम हत्या की खबर से आंखे नम है, दिल दिमाग को कितनी पीड़ा हुई है इसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता है, हॉफ एनकाउंटर की खबर से न्याय नहीं हुआ है, सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए।
#Justicefornikkipayla
ग्रेटर नोएडा गांव रूपवास की बेटी निक्की पायला जिसकी ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में ससुराल थी‚ ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर आग लगाकर मार दी।
जिसने अपने शराबी और बेरोज़गार पति के सहारे रहने के बजाय खुद मेहनत करके ब्यूटी पार्लर खोला।
लेकिन 35 लाख की दहेज माँग ने उसकी मेहनत‚ सपने और ज़िंदगी सब छीन ली। पति और परिजनों ने पेट्रोल डालकर उसे उसके ही बच्चे के सामने जला दिया।
कब तक हमारी बेटियां सिर्फ दहेज की भूख का शिकार बनती रहेंगी ? कब तक समाज चुप बैठकर यह खून होते देखेगा ?
यह सिर्फ निक्की की हत्या नहीं है‚ यह पूरे समाज के सामने आईना है।
#JusticeForNikki #Justicefornikkipayla