गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला पंचायत कार्यालय परिसर में माननीय अध्यक्ष श्री रामखेलावन कोल जी एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री संजना जैन जी द्वारा झंडा वंदन किया गया।
#JansamparkMP
सतना जिले का जिला स्तरीय स्वामित्व कार्यक्रम प्रदेश की माननीय राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी जी के मुख्यातिथ्य में स्थानीय टाउन हाल सतना में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्र स्तर से आयोजित माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया
मान. मुख्यमंत्रीजी म. प्र. शासन द्वारा आज चित्रकूट में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की दीदियों द्वारा बैंक लोन से क्रय की गई सुपर सीडर एवं स्ट्रॉ रीपर मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), योजनान्तर्गत स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता थीम आधारित स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान अन्तर्गत दिनांक 17/09/2024 को समय 9 बजे सुबह जनपद पंचायत सोहावल की ग्राम पंचायत भरजुनाखुर्द मे जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया|
#SHS2024#JansamparkMP
प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण अन्तर्गत मान.प्रधानमंत्री जी हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि का हस्तांतरण एवं नव निर्मित आवासों का गृह प्रवेश कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सतना के NIC कक्ष से देखा गया तथा हितग्राहियो को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।
#Jansamparkmp
मान. प्रधानमंत्री जी दिनांक 17.09.2024 को दोपहर 12.00 बजे मुख्य कार्यक्रम स्थल भुवनेश्वर (उड़ीसा) से प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण अन्तर्गत 10 लाख हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि का हस्तांतरण करेंगे
#JansamparkMP
*दिल्ली के स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश से 10 महिला सरपंचों को बुलाया गया था। इस दल में मध्य प्रदेश की सबसे कम उम्र की महिला सरपंच सतना के झिरिया कोपरिहान पंचायत की रागनी पटेल भी लाल किले के कार्यक्रम में आमंत्रित रहीं।*
#JansamparkMP
सतना कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा जी ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल धवारी पहुंचकर विद्यालयीन छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया।
इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री संजना जैन जी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे
#JansamparkMP
#हर_घर_तिरंगा_अभियान के लिए ध्वज उपलब्ध कराने जिला पंचायत परिसर सतना में श्रद्धा संकुल स्तरीय संगठन द्वारा तिरंगा झंडा सुविधा केंद्र स्थापित।
#JansamparkMP
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सतना सुश्री संजना जैन जी द्वारा औचक निरीक्षण जनपद पंचायत नागौद की ग्राम पंचायत बेला के शासकीय माध्यमिक शाला करहियाखुर्द का किया गया।
#JansamparkMP
"एक_पेड़_मॉं_के_नाम" अभियान के तहत कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा जी ने पटपरनाथ में वृक्षारोपण का किया शुभारंभ। साथ मे जिला पंचायत सीईओ सुश्री संजना जैन जी भी रहीं मौजूद।
#JansamparkMP
संपूर्णता अभियान आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की शुरुआत मझगवां के जनपद सभागार में किया गया। कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ संजना जैन जी, नीति आयोग की सलाहकार प्राची शर्मा जी, एसडीएम , जनपद पंचायत सीईओ सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
#JansamparkMP