राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले द्वारा जारी किया गया वक्तव्य :
(नई दिल्ली, 3 जुलाई 2026)
श्री राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केन्द्र बना है।
अयोध्या में श्री रामलला मंदिर में रखे हुए दान पात्रों में जमा राशि की चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से समूचे समाज और राम भक्तों की भावना एवं श्रद्धा को आघात पहुँचा है तथा इस घटना से हम सभी आहत हैं।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के आग्रह पूर्वक निवेदन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जाँच दल का गठन कर उसकी अनुशंसा पर क़ानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की है। जाँच में जो भी दोषी पाए जाएँगे उन्हें कठोर दंड हो यह सुनिश्चित करना आवश्यक है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित संपूर्ण हिंदू समाज की न्यास से स्वाभाविक ही अपेक्षा है कि इस घोर निंदनीय घटना को असाधारण मान कर गंभीरता से व्यवस्था एवं संचालन की सभी कमियों को दूर करने हेतु परिणामकारक कदम उठाए ताकि अयोध्या मंदिर पर करोड़ों रामभक्तों की आस्था व श्रद्धा अखंड एवं अटूट बनी रहे। वर्तमान भ्रम और असमंजस की स्थिति समाप्त होनी चाहिए। इस दृष्टि से हमारी अपेक्षा है कि सभी आवश्यक पहल मंदिर प्रबंधन और शासन द्वारा गठित विशेष जाँच दल करेंगे। हमारा यह विश्वास है कि समुचित वित्तीय प्रबंधन, सुचारू संचालन हेतु निर्दोष पारदर्शी व्यवस्थाओं एवं शुद्धता और पवित्रता से परिपूर्ण धार्मिकता से ओतप्रोत वातावरण के द्वारा श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास हिन्दू समाज की आस्था एवं विश्वास को सुदृढ़ बनाये रखेगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपूर्ण हिन्दू समाज से भी आह्वान करता है कि इस कठिन क्षण में वह आवश्यक धैर्य और संयम का परिचय दें तथा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का लाभ उठाकर हिन्दू विरोधी, राष्ट्र विरोधी शक्तियों के हिंदू धर्म एवं समाज को बदनाम करने के षड़यंत्रों को विफल करे।
गुरु गोविन्द दोनों खड़े, काके लागूं पाँय ।
बलिहारी गुरु आपनो, गोविंद दियो बताय ॥
इस तरह के एक नहीं, अनेकों दोहों के माध्यम से दिशा देने वाले सन्त कबीर दास जी को उनकी जन्म जयन्ती पर कोटि कोटि नमन...🙏
#santkabirdas#संतकबीरदास@vskbraj@editorvskbharat
हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतु:शती समारोह
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर समारोह
महाराणा भूपाल स्टेडियम - उदयपुर
वक्ता - डॉ. मोहनराव भागवत जी,
प. पू. सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
#HaldighatiVijay450#maharanapratap#MohanBhagwat
गाँव-गाँव के अन्दर नायक होने चाहिए, जो निःस्वार्थी, चरित्रवान और समाज के बारे में संवेदनशील एवं समाज के लिए कार्य करने वाला हो। डॉ. हेडगेवार जी ने भी ऐसे ही नायकों को खड़ा करने का काम शाखा पद्धति के माध्यम से प्रारम्भ किया।
रामदत्त चक्रधर जी
सह सरकार्यवाह, रा. स्व. संघ
#vskbraj
राष्ट्र की स्वतंत्रता हेतु कठोरतम अमानवीय यातनाएं सहकर अपना जीवन मातृभूमि के चरणों में अर्पित करने वाले माँ भारती के अमर सपूत, महान स्वतंत्रता सेनानी ‘स्वातंत्र्यवीर’ विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर सादर नमन।
#VeerSavarkar
राष्ट्र की स्वतंत्रता हेतु कठोरतम अमानवीय यातनाएं सहकर अपना जीवन मातृभूमि के चरणों में अर्पित करने वाले माँ भारती के अमर सपूत, महान स्वतंत्रता सेनानी ‘स्वातंत्र्यवीर’ विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर सादर नमन।
#VeerSavarkar@editorvskbharat@RSSorg@vskbraj
सावरकर बंधुओं की प्रतिभा का उपयोग जन-कल्याण के लिए होना चाहिए। अगर भारत इसी तरह सोया पड़ा रहा तो मुझे डर है कि उसके ये दो निष्ठावान पुत्र सदा के लिए हाथ से चले जाएँगे (तब सावरकर बंधु कालेपानी की सजा भुगत रहे थे)- महात्मा गाँधी
#VeerSavarkar
धरती पे ईश्वर का सबसे प्यारा रूप है माँ,
त्याग, सहनशीलता और प्रेम की धूप है माँ।
माँ संवेदना, स्नेह, निस्वार्थ प्रेम की सबसे सुंदर परिभाषा है।
वात्सल्य एवं ममता की प्रतिमूर्ति समस्त माताओं को अन्तरराष्ट्रीय मातृ दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं।
*1857 Kranti -
जस्टिस मैकार्थी ने हिस्ट्री ऑफ अवर ओन टाइम्स में लिखा है - ‘वास्तविकता यह है कि हिंदुस्तान के उत्तर एवं उत्तर पश्चिम के सम्पूर्ण भूभाग की जनता द्वारा अंग्रेजी सत्ता के विरुद्ध विद्रोह किया गया था।’
#1857_क्रांति@editorvskbharat@RSSorg@vskbraj
बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान बुद्ध के करुणा, अहिंसा और सत्य के संदेश ने युगों से मानवता को दिशा प्रदान किया है। उनके विचार आज भी समाज को एकता, शांति और नैतिक मूल्यों के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
#MahatmaBuddh