मां भारती की सेवा में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले तपस्वी, नए भारत के शिल्पकार और राष्ट्रहित को ही अपना धर्म मानने वाले यशस्वी प्रधानसेवक श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
@bjpup_uttar
भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व राज्यपाल श्री कलराज मिश्र जी की धर्मपत्नी श्रीमती सत्यवती मिश्रा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने BRICS सत्र में “Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability: Shaping the Future for Inclusive Global Growth” विषय पर अपने समापन वक्तव्य के माध्यम से एक सशक्त और दूरदर्शी संदेश दिया।
सहयोग, नवाचार और सतत विकास के माध्यम से एक अधिक समावेशी, सशक्त और resilient वैश्विक भविष्य की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता यह संदेश।
एक सुर, अनेक संस्कृतियां और साझा भावनाओं का अद्भुत संगम। 🇮🇳🌍
भारत मंडपम में BRICS Leaders Summit के गाला डिनर के दौरान ‘नवरस - The Universe of Shared Emotions’ और ‘BRICS Symphony - One Rhythm, Many Cultures’ ने संगीत एवं संस्कृति के माध्यम से विविधता में एकता का सुंदर संदेश दिया।
विभिन्न देशों की सांस्कृतिक विरासत जब एक लय में जुड़ी, तो यह शाम साझेदारी, सद्भाव और मित्रता का यादगार उत्सव बन गई।
#BRICS2026 #BRICSIndia2026
भारत की बेटियों ने फिर रचा इतिहास! 🇮🇳🏑
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को चीन पर शानदार जीत दर्ज कर लगातार तीसरी बार AHF Junior Asia Cup का खिताब अपने नाम करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप सभी का अद्भुत कौशल, अथक परिश्रम और दृढ़ संकल्प देश की युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। पूरे देश को आप पर गर्व है!
#AHFJuniorAsiaCup2026
गर्व का क्षण, बेटियों की ऐतिहासिक विजय! 🏆
महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हमारी बेटियों का अद्भुत प्रदर्शन, अथक परिश्रम और दृढ़ संकल्प पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। यह ऐतिहासिक जीत देश की करोड़ों बेटियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देगी।
भारत की बेटियों पर गर्व है! जय हिंद!
#TeamIndia
नई शुरुआत, नई ऊर्जा और शुभ संकल्पों का पर्व… ✨🙏
भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद हम सभी के जीवन में विवेक, सकारात्मकता और सफलता का मार्ग प्रशस्त करे।
आइए, इस पावन अवसर पर श्रद्धा और विश्वास के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लें।
गणपति बप्पा मोरया! 🌺
#GaneshChaturthi#GanpatiBappaMorya #Ganeshchaturthi #IndianFestivals
हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, भावनाओं और राष्ट्रीय एकता की सशक्त अभिव्यक्ति है।
हिंदी दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों एवं हिंदी प्रेमियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आइए, हिंदी भाषा के सम्मान, संवर्धन और अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लें। हिंदी का गौरव, राष्ट्र का गौरव। 🇮🇳
फोटोग्राफी केवल तस्वीर नहीं, बल्कि समय, समाज और संवेदनाओं को सहेजने की एक सशक्त कला है।
5वें इंडिया फोटो वीडियो एक्सपो के सफल आयोजन के लिए फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की पूरी टीम को हार्दिक बधाई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री नीरज वर्मा जी सहित सभी फोटोग्राफर साथियों को शुभकामनाएं। तकनीक और रचनात्मकता का यह संगम फोटोग्राफी जगत को निश्चित रूप से नई दिशा देगा।
योजना को समझने के लिए यह जानना भी जरूरी है कि उपचार की सुविधा कहाँ उपलब्ध है।
“हमारी सोच - हमारा संकल्प, हमारा विकसित प्रदेश” अभियान के माध्यम से हमारा प्रयास है कि शिक्षक परिवारों तक मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से जुड़ी आवश्यक जानकारी पहुँच सके और वे उपचार नेटवर्क, पात्रता एवं प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझ सकें।
उपचार की आवश्यकता होने पर इन बातों का ध्यान रखें:
* अस्पताल योजना के नेटवर्क में सूचीबद्ध है या नहीं
* उपचार से जुड़ी प्रक्रिया क्या है
* आवश्यक दस्तावेज और जानकारी क्या चाहिए
सही जानकारी से समय पर बेहतर निर्णय लिया जा सकता है।
#cashlessyojana #mukhyamantrishikshakcashlesschikitsayojana
‘जनसेवा से देशसेवा’ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन का मूल ध्येय रहा है। सरकार के प्रमुख के रूप में जनसेवा और राष्ट्र-निर्माण के संकल्प को समर्पित उनकी 25 वर्षों की यह यात्रा अभूतपूर्व रही है।
उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने देश को एक नई दिशा और सामर्थ्य प्रदान किया है। आज, उनके दिए सामूहिक संकल्प के परिणामस्वरूप हम ‘विकसित भारत @ 2047’ के लक्ष्य की ओर तीव्र गति से अग्रसर हैं।
देश की इस प्रगतिशील यात्रा और मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व के प्रति अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त करने हेतु, आइए, आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएँ और उनकी दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करते हुए अपना शुभाशीष दें।
— भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री नितिन नबीन जी
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya
25 साल की अनवरत सेवा, अटूट संकल्प और राष्ट्रसेवा का निरंतर सफर।
जनसेवा से राष्ट्रनिर्माण तक - मोदी जी की यात्रा, सेवा और संकल्प की प्रेरणादायी गाथा है।
#SevaSankalpAbhiyan
यह सिर्फ एक सफर नहीं, बल्कि संकल्प से सिद्धि तक भारत के बदलते अध्यायों की गाथा है।
एक ऐसा संकल्प, जिसने सपनों को संकल्प में, संकल्प को प्रयास में और प्रयासों को सिद्धियों में बदलते हुए नए भारत की नींव को और मजबूत किया।
#SevaSankalpAbhiyan
युवा संवाद | हमारी सोच – हमारा विकसित प्रदेश 🇮🇳
कल हमारा युवा@2047 संवाद पहुँच रहा है सीतापुर के ब्लॉक गोंदलामऊ एवं मिश्रिख में। आइए, मिलकर जुड़ें युवा शक्ति के विचारों और आकांक्षाओं को विकसित उत्तर प्रदेश की दिशा से जोड़ने की इस सार्थक पहल से।
📍 जनपद – सीतापुर
🗓️ 15 सितंबर 2026 (मंगलवार)
🕙 10:00 AM – ब्लॉक गोंदलामऊ
🕦 11:30 AM – ब्लॉक मिश्रिख
आप भी अपने विचार साझा करें और मिलकर तय करें - कैसा हो 2047 का हमारा उत्तर प्रदेश।
आपकी सोच ही प्रदेश की दिशा है 🇮🇳
#Yuva2047 #YuvaSamvad #HamariSochHamaraViksitPradesh #ViksitUttarPradesh #Sitapur
भगवान शिव की भक्ति एवं आराधना को समर्पित पावन श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
देवाधिदेव महादेव की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य का वास हो, यही प्रार्थना है।
हर-हर महादेव!