समझ नहीं आता कि साँवले रंग को लेकर इतनी असहजता क्यों है। हमारे कुछ पड़ोसी देशों में भी भारत की राष्ट्रपति के साँवले रंग को लेकर हँसी मज़ाक किया जाता है। इस पूरे उपमहाद्वीप में साँवले रंग के लोगों की बड़ी आबादी है। किसी के रंग को लेकर तंज़ कसने में कैसी समझदारी और कैसा मनोरंजन?
एक राजकीय भोज के मेन्यू पर इतना बवाल? शाकाहारी भोजन एक ऐसा विकल्प है जिसे प्रायः सभी स्वीकार कर सकते हैं, मगर मांसाहारी भोजन हर किसी के लिए नहीं होता। इतनी सी बात समझना भी क्या मुश्किल है? हर छोटी बात पर हंगामा खड़ा करना है, और फिर उसे फ़ासीवाद का नाम भी दे देना है।
अब राजनीति के हालात से मुझे कोई ख़ास सरोकार नहीं रह गया है। अपने ही राज्य में जाति, धर्म, अलग राज्य की माँग और भाषा को लेकर इतने विवाद देखता हूँ कि अब मन उचट गया है। आगे जो भी हो, स्वीकार है। यह सब अब बेहद निरर्थक लगता है।
@itsme_aaravvv यदि हिन्दू धर्म को अस्वीकार करते हैं, तो उससे जुड़ी पहचान को भी त्याग दें। उन पारिवारिक और सामाजिक संबंधों पर भी विचार करें जो उन्हें उसी परम्परा से जोड़े रखते हैं। अपने विचारों के अनुरूप जीवन अपनाएँ और अपनी इच्छा के अनुसार स्वतंत्र जीवन जिएँ।
इंडियन एक्सप्रेस हिन्दी (@IEhindi) का काम काफ़ी बढ़िया है और सुनने में भी अच्छा लगता है। इसी तरह और क्षेत्रीय भाषाओं में और भी चैनल होने चाहिए। भाषा की शुद्धता और उसके अच्छे प्रयोग की प्रशंसा अवश्य की जानी चाहिए।
आज के इस ऑनलाइन दौर में किसी पर भी पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता। चाहे वह आपका कितना ही पसंदीदा रचनाकार क्यों न हो, पढ़ना और अपनी समझ बनाना आपको ख़ुद ही पड़ेगा।
@bholekabhagatt इंटरनेट ऐसे लोगों को अधिक प्रभाव और ताक़त दे देता है। यदि वे देवी देवताओं और धार्मिक मान्यताओं को नहीं मानते, तो उन्हें अपनी धार्मिक पहचान से स्पष्ट रूप से अलग होने की बात भी कहनी चाहिए। स्वार्थवश वे ऐसा करेंगे नहीं, मगर ऐसे लोगों को आदर्श बनने देना भी एक भूल है।
@Tonnywong1981@nepalimeow India has serious pollution and sanitation problems, but ‘dirtiest country’ is not an objective ranking. Depending on the metric, India ranks very differently. Name a measurable metric... PM2.5, sanitation, waste, water, etc. Otherwise you’re stating prejudice, not data.
@Tonnywong1981@nepalimeow “Everyone says it” is not evidence. India has pollution problems, but calling it “the dirtiest country in the world” is just an ignorant stereotype.
@SudhanidhiB Whoever is creating drama instead of studying should be expelled from the college and barred from enrolling in any other educational institution within the state. Matter settled. Load kyun lena hai itna?