एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी का 2019 का वीडियो चुनावी वक़्त में वायरल हो रहा है जिसमे दावा किया जा रहा है कि "औवैसी BJP के प्रदेश अध्यक्ष किशन रेड्डी से मिल रहे है जिस पर हिजाब का विरोध करने नफ़रत फ़ैलाने के आरोप है, T राजा ने भी दावा किया था कि AIMIM कभी भी उनके सामने प्रत्याशी नही उतारेगी"!
जन्मभूमि आंदोलन के नेता और 3 बार के भाजपा विधायक अजय राय मौजूदा उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं।
ABVP से छात्र राजनीति करने वाले और संघ के बेहद करीबी रहे रेवंत रेड्डी मौजूदा तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष हैं।
पंजाब के कई दफा मुख्यमंत्री रहे अमरिंदर सिंह और प्रदेशाध्यक्ष व् CLP नेता रहे सुनील जाखड़ मौजूदा भाजपा नेता हैं।
राहुल गांधी के प्रिय दोस्त ज्योतिरादित्य सिंधिया और जितिन प्रसाद आज भाजपा की सेवा में तत्पर हैं।
जनसंघ के संस्थापक सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी जो चार बार से भाजपा विधायक थे इस बार कांग्रेस से चुनाव लड़ेंगे।
फेहरिस्त बहुत लम्बी है..................................
इस बात का जवाब @aimim_national और @asadowaisi को जरूर देना चाहिए। यह बात तो मैं बहुत पहले से कहता रहा हूं कि आखिर क्या वजह है कि हैदराबाद लोकसभा के अंतर्गत आने वाली गोशामहल सीट को एमआईएम हमेशा छोड़ देती है जबकि उसको बहुत आसानी से जीता जा सकता है।
इस नफरती टी राजा सिंह का एक ही इलाज है कि इसको राजनीतिक मंच से गायब कर दिया जाए और उसके लिए आपको चुनावी मैदान में इसको पटकनी देनी होगी। एक बार इस नफरती आईटम को चुनाव हार मिली नहीं कि पाताल में खुद-ब-खुद पहुंच जाएगा।
https://t.co/zjM8FwbxMo
इतने विरोध प्रदर्शन के बावजूद भी कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में मुस्लिम बहुल इलाकों से भी मुस्लिम उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में नहीं उतारा है। बुरहानपुर के सभी 23 कांग्रेसी पार्षदों के सामूहिक इस्तीफा के बावजूद भी कांग्रेस आलाकमान गहरी नींद में सोया हुआ है।
अब AIMIM ने बुरहानपुर से नफीस मंशा खान को अपना प्रत्याशी बनाया है। अब अगर कांग्रेसी नेता लोग वोटों के बंटवारे या भाजपा वाली दुहाई दें तो निकाल के जूता वहीं पर साफ़ कर दीजियेगा। अब इनको कोई हक़ नहीं रह गया है किसी भी प्रकार कोई भी दुहाई देने का या हिस्सेदारी के नाम पर मुसलमानों से वोट मांगने का।