योगी जी कहां गया आपका महिला सम्मान का वादा?
आपकी पुलिस बिना महिला कांस्टेबल के लड़कियों को जबरन उठा रही है ।
मेरा सवाल सिर्फ इतना है कि पुलिस की ये हरकत से आप वाकई अंजान हैं या ये आपके इशारे पर हो रहा है ।
@ajitanjum@kpmaurya1@UPTakOfficial@yadavakhilesh@TheLallantop
इलाहाबाद के लड़कों...
उठो ललकार दो ख़ुद को
उठो यलगार दो ख़ुद को
बता दो बाज़ुओं को इंक़लाबी शोर करना है
बता दो छातियों से लाठियों का ज़ोर सहना है
बता दो जाके इन मदमस्त पागल बादशाहों को
कि जब आवाम मुट्ठी भींच के यालगार करती है
कलेजे की धधकती आग को आकार देती है
#no_normalization
जंग हो या इश्क हो तुम डटे रहो मैदान में,
हौसला बढ़ाते रहो एक दूसरे का तुफान में,
बहादुर हो, महान हो , देश की तुम शान हो,
कुछ ऐसा कर चलो की मिसाल हो जहान में,
सीना चौड़ा हो गया है , तेरे इस किरदार से,
नई ऊर्जा, नया रंग,आज भर दो हिंदुस्तान में ।
#OneDay_OneShift_ChahiyeYogiJi
लश्कर भी तुम्हारा है,सरदार तुम्हारा है
तुम झुठ को सच लिख दो अखबार तुम्हारा है
इस दौर के फरियादी जायें तो कहा जायें
कानून तुम्हारा है,दरबार तुम्हारा है
सूरज की तपन तुमसे बर्दास्त नही होती
एक मोम के पुतले सा किरदार तुम्हारा है
#OneDay_OneShift_ChahiyeYogijJi
युवा शक्ति ने आज इलाहाबाद में हवा का रुख बदल दिया है, सभी राजनीतिक पार्टियां ( पक्ष + विपक्ष ) हमारे समर्थन में खड़ी हो गई हैं या खड़ी दिखने की कोशिश कर रही हैं ,यही हमारी एकता का प्रमाण है । बस आखरी फैसले का इंतजार है
आज इतिहास लिखा जा रहा है
#UPPCS_ROARO_ONESHIFT
महोदय @kpmaurya1 इतना सब कुछ कहने की जरूरत क्या है ? #one_shift में exam कराने की घोषणा करवा दिजिए । बच्चे अपने घर जाएं।
आप सत्ता में हैं, बच्चों की मांग से आप सहमत भी हैं..... फिर बच्चे आंदोलनरत क्यों हैं ?
#UPPCS_ROARO_ONEDAY_ONESHIFT
यूपी पीसीएस परीक्षा में एक से अधिक दिन की परीक्षा, निजी संस्थानों को केंद्र न बनाने और मानकीकरण प्रक्रिया को लेकर छात्रों की चिंताएं गंभीर और महत्वपूर्ण हैं। छात्रों की मांग है कि परीक्षाएं पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी हों, ताकि उनकी मेहनत का सम्मान हो और भविष्य सुरक्षित रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में, भाजपा सरकार ने 2017 से भर्ती माफियाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाकर निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की मिसाल पेश की है। लगभग 7 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर सरकार ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया है।
सभी सक्षम अधिकारी छात्रों की मांगों को संवेदनशीलता से सुनें और शीघ्र समाधान निकालें। यह सुनिश्चित करें कि छात्रों का कीमती समय आंदोलन में नहीं, बल्कि उनकी तैयारी में लगे। न्यायालय में लंबित मामलों का भी शीघ्र समाधान निकाला जाए ताकि किसी छात्र का भविष्य अंधकार में न रहे। #UPPCS #छात्रहित #निष्पक्ष_भर्ती