छत्तीसगढ़ के सरकारी छात्रावासों और आश्रमों में रहने वाले बच्चों के भोजन बजट पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने तीन साल से मेस बजट नहीं बढ़ने का मुद्दा उठाया है। #chhattisgarhnews#tssinghdeo#hostel
दुर्ग जिले के 4 ग्राम धरती आबा हेतु चयनित हैं। जिसमे से तीन ग्राम धमधा विकासखंड व एक ग्राम पाटन विकासखंड अंतर्गत हैं। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर, दुर्ग, की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष, दुर्ग में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
’’जनजाति गरिमा उत्सव-जनभागीदारी अभियान’’
भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा ’’धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (आदि कर्मयोगी अभियान) के अंतर्गत जनजाति गरिमा उत्सव-जन भागीदारी अभियान 18 मई से 25 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इसका थीम ’’सबसे दूर, सबसे पहले” है।