नई दिल्ली। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र भाई मोदी जी की दूरदृष्टि, राष्ट्रनिर्माण के संकल्प, कर्मशीलता तथा उनके बहुआयामी व्यक्तित्व पर आधारित वरिष्ठ पत्रकार आदरणीय श्री अमिताभ सिन्हा जी की पुस्तक ‘कुछ कही कुछ अनकही’ का आज प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में गरिमामय लोकार्पण सम्पन्न हुआ। प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित यह कृति प्रधानमंत्री जी के जीवन, चिंतन और कार्यशैली के विविध पक्षों को उनके ‘विजन, मिशन और एक्शन’ की समग्रता में प्रस्तुत करती है।
समारोह श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ अनन्तश्रीविभूषित जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर पूज्यपाद श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज ‘पूज्य आचार्यश्री’ के पावन सान्निध्य में आयोजित हुआ। पुस्तक का लोकार्पण पूज्य आचार्यश्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम सम्माननीय श्री नितिन नबीन जी के करकमलों से सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री रविशंकर प्रसाद जी, आदरणीय श्री श्याम जाजू जी, सांसद आदरणीय श्री विष्णु दत्त शर्मा जी सहित अनेक विशिष्टजन उपस्थित रहे। मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संपादकों, वरिष्ठ पत्रकारों, लेखकों एवं विचारकों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने समारोह को एक समृद्ध वैचारिक संवाद का स्वरूप प्रदान किया।
कार्यक्रम के आरम्भ में प्रभात प्रकाशन के प्रमुख आदरणीय श्री प्रभात कुमार जी ने पुस्तक की विषयवस्तु एवं प्रकाशकीय पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। आदरणीय श्री पीयूष कुमार जी ने प्रास्ताविक उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए आयोजन की भूमिका रखी।
पुस्तक के लेखक आदरणीय श्री अमिताभ सिन्हा जी ने अपनी लेखकीय यात्रा और इस कृति की रचना से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि पिछले पच्चीस वर्षों में उन्हें माननीय प्रधानमंत्री जी से अनेक अवसरों पर संवाद एवं साक्षात्कार करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इन दीर्घकालिक संवादों और निकट अवलोकन से प्राप्त अनुभवों के आधार पर उन्होंने प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व, उनकी विचारदृष्टि, निर्णयक्षमता तथा कार्यपद्धति के विविध आयामों को पुस्तक में समाहित किया है। यह कृति उनके सार्वजनिक जीवन के परिचित प्रसंगों के साथ उन अपेक्षाकृत अल्पज्ञात पक्षों को भी सामने लाने का प्रयास है, जिनसे उनके व्यक्तित्व की व्यापकता को समझने में सहायता मिलती है।
अपने सम्बोधन में आदरणीय श्री नितिन नबीन जी ने प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी एवं दृढ़ नेतृत्व की चर्चा की। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों और राष्ट्रीय चुनौतियों के बीच भी प्रधानमंत्री जी ने देश को आगे बढ़ाने का संकल्प बनाए रखा। उनके नेतृत्व में लिए गए महत्त्वपूर्ण निर्णयों और जनकल्याणकारी प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने राष्ट्र के विकास में उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
इस अवसर पर पूज्य आचार्यश्री ने अपने प्रेरक उद्बोधन में प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व के प्रशासनिक, मानवीय एवं आध्यात्मिक पक्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी एक कुशल शासक, अद्भुत प्रशासक और सच्चे उपासक हैं। उनके व्यक्तित्व में राष्ट्रसेवा की प्रतिबद्धता, भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था और कर्म के प्रति समर्पण का समन्वय दिखाई देता है।
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हुए विविध कार्यों का उल्लेख करते हुए पूज्य आचार्यश्री ने कहा कि डिजिटल क्रांति, यूपीआई के व्यापक प्रसार, उज्ज्वला योजना तथा स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े प्रयासों ने जनजीवन को प्रभावित किया है। इन पहलों के माध्यम से विकास की प्रक्रिया में सामान्य नागरिक की सहभागिता बढ़ी है और अनेक सुविधाएँ व्यापक जनसमुदाय तक पहुँची हैं।
पूज्य आचार्यश्री ने श्रीराम मंदिर के निर्माण तथा महाकाल लोक सहित सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्त्व के कार्यों की चर्चा करते हुए भारतीय आस्था एवं सांस्कृतिक चेतना के प्रति प्रधानमंत्री जी की प्रतिबद्धता को सराहा। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में भौतिक प्रगति के साथ धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन से जुड़े अनेक महत्त्वपूर्ण कार्य भी सम्पन्न हुए हैं। प्रधानमंत्री जी की लोकप्रियता और विश्वस्तर पर उन्हें प्राप्त सम्मान का उल्लेख करते हुए पूज्य आचार्यश्री ने उनकी कर्मनिष्ठा, साधना और लोककल्याण के प्रति समर्पण की प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री जी के जीवन और नेतृत्व के विविध आयामों पर केन्द्रित यह लोकार्पण समारोह साहित्य, पत्रकारिता, अध्यात्म एवं सार्वजनिक जीवन से जुड़े विशिष्टजनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। ‘कुछ कही कुछ अनकही’ के माध्यम से उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को समझने की एक नई वैचारिक दृष्टि पाठकों के समक्ष प्रस्तुत हुई
@narendramodi@PMOIndia@NitinNabin@News18India
लोक आस्था और सांस्कृतिक गौरव का पर्व “इगास- बग्वाल” श्रद्धापूर्वक सम्पन्न !
उत्तराखंड की लोक आस्था, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारम्परिक जीवन-मूल्यों का प्रतीक “इगास- बग्वाल” पर्व आज गढ़वाल (पौड़ी) सांसद तथा भाजपा के संवहन विभाग के समन्वयक आदरणीय श्री अनिल बलूनी जी के आवास पर अत्यन्त श्रद्धा, उल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। दीपावली के ग्यारह दिन बाद मनाए जाने वाले इस पावन लोकपर्व पर भारत के यशस्वी केन्द्रीय गृहमंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। देश के प्रतिष्ठित संत-महापुरुषों के पावन सान्निध्य तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य जनों की सहभागिता से यह आयोजन अध्यात्म, संस्कृति और सामाजिक सद्भाव का सुन्दर संगम बन गया।
इस अवसर पर श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ अनन्तश्रीविभूषित जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर पूज्यपाद गुरुदेव श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज ‘पूज्य आचार्यश्री’, निरञ्जनपीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर परमवन्दनीय पूज्य स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज, योगऋषि पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज, विश्वविख्यात परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज, लोकख्यात पूज्य श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी ‘बागेश्वर बाबा’, महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी ललितानन्द गिरि जी महाराज, पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय त्रिवेंद्र सिंह रावत जी, आदरणीय श्री अजय भट्ट जी , उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री, आदरणीय सतपाल जी महाराज, कैबिनेट मंत्री श्री धनसिंह रावत जी तथा अनेक संत-महापुरुषों की पावन उपस्थिति रही।
आदरणीय श्री अनिल बलूनी जी एवं श्रीमती बलूनी जी के स्नेहिल आमंत्रण पर पधारे पूज्य संतों के सान्निध्य में परम्परागत विधि-विधान के साथ इगास की पवित्र अग्नि प्रज्वलित की गई तथा श्रद्धापूर्वक अग्निपूजन सम्पन्न हुआ। उत्तराखंड से पधारीं सांस्कृतिक मंडलियों ने लोकगीतों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से देवभूमि की सांस्कृतिक समृद्धि और लोकजीवन की सहज आत्मीयता को साकार कर दिया। लोकसंगीत के मधुर स्वरों और पर्व की पारम्परिक छटा से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण हो उठा।
इस स्नेहपूर्ण आयोजन में देश के अनेक विशिष्ट एवं गणमान्य जनों के साथ मीडिया जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। श्रद्धा, विश्वास और सांस्कृतिक चेतना से परिपूर्ण यह उत्सव अपनी जड़ों से जुड़े रहने, लोकपरम्पराओं को सहेजने तथा नई पीढ़ी तक उनके जीवन्त संस्कार पहुँचाने का प्रेरक संदेश दे गया। आदरणीय श्री अनिल बलूनी जी एवं श्रीमती बलूनी जी के आत्मीय आतिथ्य में सम्पन्न इगास पर्व ने देवभूमि उत्तराखंड की लोक आस्था और सांस्कृतिक गौरव की सुन्दर अनुभूति कराई !
@AmitShah@anil_baluni@yogrishiramdev@PujyaSwamiji@bageshwardham@JiKailashanand
#इगास #उत्तराखण्ड #इगासबग्वाल
#igaas
Hope India bounce back strongly. But if pace, skill and seam movement were the criteria, and 140 clicks was hard to come by, one has to ask the question. Where was MOHD SIRAJ? Experience, aggression and the ability to make things happen with the ball. Surely that counts for something!
।। ऐतरेय उपनिषद् ।।
(प्रथम अध्याय, तृतीय खण्ड)
तच्छ्रोत्रेणाजिघृक्षत् । तन्नाशक्नोच्छ्रोत्रेण ग्रहीतुम् ।
स यद्धैनच्छ्रोत्रेणाग्रहैष्यच्छ्रुत्वा हैवान्नमत्रप्स्यत् ।। १.३.६ ।।
श्रवण की सीमा !
पुरुष ने श्रोत्र द्वारा अन्न ग्रहण करना चाहा, किन्तु सफल नहीं हुआ। यदि ऐसा होता, तो अन्न का वर्णन सुनकर ही भूख मिट जाती।
यहाँ श्रोत्र की विषयग्रहणशक्ति और अन्नग्रहण की क्रिया अलग की गई हैं। कान शब्द ग्रहण करते हैं; वे भोजन नहीं करते।
इसका आध्यात्मिक मनन करते समय शास्त्रश्रवण की महिमा अक्षुण्ण रखनी चाहिए। वेदान्तश्रवण आत्मज्ञान का प्रधान साधन है। उसकी फलवत्ता गुरु द्वारा उद्घाटित वाक्यार्थ के सम्यक् बोध में है। संशय होने पर मनन और विपरीत देहाभिमान को शिथिल करने के लिए निदिध्यासन सहायक होते हैं।
अद्वैतबोध : श्रवण के द्वारा प्राप्त उपदेश का तात्पर्य आत्मस्वरूप में निश्चय को जगाता है।
Hearing and the Knowledge Conveyed by Scripture.
Food cannot be grasped through hearing. Were hearing sufficient, listening to a description of food would satisfy hunger.
The ear receives sound. Reports concerning food may inform, attract, or guide a person, but they do not perform the physical act of nourishment.
This mantra must be interpreted without diminishing the centrality of scriptural listening in Advaita. Hearing about an external object and receiving a means of Self-knowledge are not identical processes. Food must be obtained and eaten; the Self is already established and requires the removal of ignorance.
Consequently, the mantra does not imply that Vedāntic hearing is spiritually ineffective. Properly unfolded scriptural sentences reveal their intended meaning to a prepared seeker. What must be distinguished is mere auditory contact from comprehension.
Reflection resolves doubts about the teaching, while contemplation assists freedom from habitual contrary identification. These disciplines serve understanding; they do not turn the Self into a future product.
The immediate argument concerns the function of hearing. Within the larger teaching, it also prepares the discrimination between an instrument that receives sound and the consciousness revealing that reception.
Hearing is a faculty; Self-knowledge arises through the rightly understood meaning of the teaching received through it.
#ऐतरेयोपनिषद् #अद्वैतवेदान्त #आदिशंकराचार्य #AvdheshanandG_Mission #AvdheshanandG_Qoutes
श्रीराम कथा : षष्टम दिवस
जोधपुर, राजस्थान।
अद्वैत वेदान्त, धर्म, गुरु-कृपा, मर्यादा एवं श्रीराम के वनगमन के दिव्य प्रसंगों से भावविभोर हुए श्रद्धालु !
लोककल्याण की पावन भावना से दशहरा मैदान, जोधपुर में ‘प्रभु प्रेमी संघ, जोधपुर’ द्वारा आयोजित श्रीमद्वाल्मीकीय रामायण आधारित ‘श्रीराम कथा’ के षष्टम दिवस पर श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ अनन्तश्रीविभूषित जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर पूज्यपाद श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज ‘पूज्य आचार्यश्री’ ने अद्वैत वेदान्त, आत्मज्ञान, धर्म, कर्तव्य, सद्गुरु-कृपा एवं भगवान श्रीराम के दिव्य चरित्र का भावपूर्ण विवेचन किया।
"पूज्य आचार्यश्री" ने कहा कि भगवान नित्य, सनातन एवं सर्वव्यापी हैं। ‘सर्वं खल्विदं ब्रह्म’ तथा ‘ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या जीवो ब्रह्मैव नापरः’ के अद्वैत सिद्धान्त के माध्यम से आत्मा और ब्रह्म की अभिन्नता का बोध होता है। आत्मचिन्तन, साधन चतुष्टय एवं सद्गुरु-कृपा से साधक अपने शुद्ध, चैतन्य एवं अविनाशी स्वरूप का अनुभव कर राग-द्वेष, भय और दुःख से मुक्त होकर शान्ति एवं समत्व की ओर अग्रसर होता है। ईश्वर, गुरु एवं आत्मा की एकात्मता का बोध ही आत्मज्ञान का परम मार्ग है।
भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक एवं राजधर्म का प्रसंग सुनाते हुए "पूज्य आचार्यश्री" ने धर्म, सत्य, वचनपालन एवं मर्यादा के महत्त्व को प्रतिपादित किया। देवकार्य की सिद्धि हेतु मंथरा-कैकेयी प्रसंग, दो वरदानों के माध्यम से भरत के राज्याभिषेक एवं श्रीराम के चौदह वर्ष वनवास की मांग तथा रघुकुल की वचनपालन परम्परा का मार्मिक वर्णन किया।
“रघुकुल रीति सदा चली आई। प्राण जाए पर वचन न जाई ।।”
पिता के वचन को धर्म मानकर भगवान श्रीराम माता सीता एवं भ्राता लक्ष्मण के साथ वनगमन को प्रस्थान कर गए। निषादराज केवट की अनन्य भक्ति, गंगा पार कराने का प्रसंग, महर्षि भारद्वाज के आश्रम में सत्संग तथा महर्षि वाल्मीकि द्वारा चित्रकूट को निवास हेतु सुझाने के प्रसंगों के माध्यम से भक्ति, विनय, त्याग, सत्संग एवं साधना की महिमा प्रकट हुई। चित्रकूट प्रभु श्रीराम के वनवास, धर्मस्थापन एवं लोकमंगल के दिव्य संकल्प का पावन साक्षी बना।
कथा के इस पावन अवसर पर जोधपुर की महारानी आदरणीया श्रीमती हेमलता राजे जी, DRM श्री अनुराग त्रिपाठी जी, श्री कन्हैया लाल बेरवा जी, श्री कमलेश पुरोहित जी, श्रीमती शिल्पा थानवी जी, श्री उमेश मालानी जी, श्री सुधीर अग्रवाल जी, श्री शिव प्रकाश व्यास जी, श्रीमती पूनम शर्मा जी, पूज्य श्री स्वामी हरिराम शास्त्री जी महाराज, पूज्य श्री स्वामी नित्यानन्द गिरि जी महाराज, पूज्य श्री स्वामी कल्याणानन्द गिरि जी महाराज, पूज्य श्री स्वामी ज्ञानानन्द गिरि जी महाराज एवं ऋषि ज्ञानात्मा जी सहित अनेक गणमान्यजन, सन्त-महात्मा, प्रभु प्रेमी संघ के न्यासीगण, पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं देश-विदेश से पधारे श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्रीराम कथा का यह दिव्य आयोजन श्रद्धालुओं के लिए भक्ति, आत्मचिन्तन, वैराग्य एवं अद्वैत-बोध का प्रेरणास्रोत बना। सम्पूर्ण कथा पण्डाल श्रीराम नाम, श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास से अनुप्राणित रहा।
#श्रीराम_कथा
#श्रीमद्वाल्मीकीयरामायण
#जोधपुर #सूर्यनगरी
#AvdheshanandG_Mission
#AvdheshanandG_Quotes
#स्वामी_अवधेशानन्द_गिरि
#सनातनसंस्कृति
Wait. Wasn't the PM in Philippines meeting Trump and attending events? How does he have so much energy at this age even after a jet lag of 10 hrs?!
I feel tired just sitting and posting on X.
AIIMS Delhi has successfully performed India's first open fetal surgery, operating on an unborn baby still inside the mother's womb.
The surgery was performed to repair a serious spinal defect in the baby at just 25 weeks of pregnancy.
A team of more than 30 doctors and medical staff worked together to make this complex procedure possible. The surgery was also performed free of cost under a government healthcare scheme.
A remarkable achievement by Indian doctors.
"Detecting deterioration of children in emergency departments requires more than a score alone"
Glad to have been given opportunity to write a short opinion piece in the @bmj_latest . The release of the Emergency Department NPEWS is a chance to highlight an ongoing tension
1/4
।। ऐतरेय उपनिषद् ।।
(प्रथम अध्याय, तृतीय खण्ड)
तच्चक्षुषाऽजिघृक्षत् । तन्नाशक्नोच्चक्षुषा ग्रहीतुम् ।
स यद्धैनच्चक्षुषाऽग्रहैष्यद्दृष्ट्वा हैवान्नमत्रप्स्यत् ।। १.३.५ ।।
दृष्टि की सीमा !
पुरुष ने नेत्रों से अन्न ग्रहण करना चाहा। वह ऐसा नहीं कर सका। यदि चक्षु अन्नग्रहण कर सकता, तो भोजन को देखकर ही तृप्ति हो जाती। नेत्र रूप का ज्ञान देते हैं। रूपदर्शन शरीर की पोषणक्रिया नहीं करता। श्रुति प्रत्येक करण की विशिष्टता दिखाते हुए उसके सामर्थ्य की सीमा भी बताती है।
अद्वैत के व्यापक विवेक में दृश्य और द्रष्टा का भेद महत्त्वपूर्ण है। नेत्र तथा उनकी स्थिति भी जानी जाती है। आत्मा को किसी दृश्य आकृति में सीमित करके नहीं पहचाना जा सकता।
अद्वैतबोध : आत्मा समस्त दृश्य अनुभव का प्रकाशक है; वह दृश्य वस्तुओं में से एक वस्तु नहीं है।
Seeing Is Not Possessing.
An attempt is made to grasp food through sight. It fails, for otherwise seeing food would be sufficient to end hunger.
The eye reveals visible form. It provides information about colour, shape, distance, and appearance. Such knowledge has practical importance, but it does not accomplish ingestion.
The mantra continues the disciplined distinction between the faculties. Vision is effective within its domain, and its limitations are equally evident.
Advaitic reflection extends this discrimination to the relation between seeing and knowing the condition of sight. One recognises clear vision, blurred vision, and the absence of visual experience. The eye’s changing condition is itself available to knowledge.
The Self therefore cannot be confined to the operation of the visual instrument. Nor can it be discovered as one more visible object. Any seen form belongs to the field of what is revealed.
For contemplation, this distinction is valuable because the mind often associates certainty with visibility. Vedānta asks the seeker to inquire into the consciousness that makes visibility meaningful.
The eye reveals forms; the Self is the reality in whose presence both forms and the condition of seeing are known.
#ऐतरेयोपनिषद् #अद्वैतवेदान्त #आदिशंकराचार्य #AvdheshanandG_Mission #AvdheshanandG_Qoutes
श्रीराम कथा : पञ्चम दिवस
जोधपुर, राजस्थान !
सत्संग, सद्गुरु-कृपा, आत्मज्ञान एवं श्रीराम-सीता विवाह के दिव्य प्रसंगों से भावविभोर हुए श्रद्धालु !
लोककल्याणार्थ दशहरा मैदान, जोधपुर में ‘प्रभु प्रेमी संघ, जोधपुर’ द्वारा आयोजित "श्रीराम कथा" के "पञ्चम दिवस" पर श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ अनन्तश्रीविभूषित जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर पूज्यपाद श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज ‘पूज्य आचार्यश्री’ ने सत्संग, सद्गुरु-महिमा, आत्मचिन्तन एवं श्रीरामचरितमानस के भावपूर्ण प्रसंगों का सुन्दर विवेचन किया।
"पूज्य आचार्यश्री" ने मनुष्य जीवन की दुर्लभता बताते हुए कहा कि मनुष्यत्व, मोक्ष की आकांक्षा और ब्रह्मनिष्ठ महापुरुष का आश्रय - ये तीनों ईश्वरीय अनुग्रह से ही प्राप्त होते हैं। सद्गुरु अज्ञान का आवरण हटाकर साधक को उसके वास्तविक आत्मस्वरूप का बोध कराते हैं। सत्संग का वास्तविक फल हमारे आचरण में दिखाई देना चाहिए। इससे दृष्टि निर्मल, वाणी मधुर, हृदय करुणामय और जीवन संयमित बनता है।
"पूज्य आचार्यश्री" ने कहा कि सत्संग, स्वाध्याय, भगवन्नाम एवं गुरु-सान्निध्य जीवन के लिए उतने ही आवश्यक हैं, जितना शरीर के लिए आहार। सत्संग मनुष्य की दृष्टि और जीवन की दिशा बदल देता है।
"सत्सङ्गत्वे निस्सङ्गत्वं निस्सङ्गत्वे निर्मोहत्वम्।
निर्मोहत्वे निश्चलतत्त्वं निश्चलतत्त्वे जीवन्मुक्तिः।।"
अर्थात्, सत्संग से निःसंगता, निःसंगता से निर्मोहता और निर्मोहता से आत्मतत्त्व में स्थिरता प्राप्त होती है, जो जीवन्मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि जो जीवन में कर्तव्यबोध कराए, वही गुरु है। गुरु शास्त्रों के माध्यम से साधक को उचित दिशा प्रदान करते हैं। कथा-श्रवण, यज्ञ-दर्शन, गंगा-स्नान एवं सन्त-महापुरुषों के दर्शन जैसे सत्कार्यों के लिए किसी निमंत्रण की प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए, बल्कि प्रत्येक सुअवसर का लाभ उठाना चाहिए।
श्रीरामकथा के प्रसंगों में "पूज्य आचार्यश्री" ने महर्षि विश्वामित्र के साथ श्रीराम एवं लक्ष्मण के मिथिला आगमन, राजा जनक द्वारा उनके स्वागत तथा नगरवासियों के उनके अलौकिक स्वरूप पर मुग्ध होने का भावपूर्ण वर्णन किया। माता सीता द्वारा माता गिरिजा का पूजन, पुष्पवाटिका में श्रीराम-सीता का प्रथम दर्शन और स्वयंवर की रंगभूमि के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
शिवधनुष स्वयंवर में जब अनेक राजा धनुष को हिला तक नहीं सके, तब महर्षि विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्रीराम ने गुरु को मन ही मन प्रणाम किया और सहजता से शिवधनुष उठाकर भंग कर दिया। इसके पश्चात् माता सीता ने श्रीराम के गले में जयमाला पहनाकर उनका वरण किया। "पूज्य आचार्यश्री" ने इस प्रसंग के माध्यम से बताया कि विनम्रता और धर्म के समक्ष अहंकार एवं शक्ति का दर्प टिक नहीं सकता।
इसके उपरान्त महर्षि परशुराम का आगमन, श्रीराम एवं लक्ष्मण के साथ उनका संवाद तथा श्रीराम के दिव्य स्वरूप का परिचय पाकर उनकी वन्दना के प्रसंग का वर्णन हुआ। आगे राजा दशरथ एवं गुरु वशिष्ठ के मिथिला आगमन, दोनों राजवंशों के मध्य वैवाहिक सम्बन्ध तथा श्रीराम-सीता, लक्ष्मण-उर्मिला, भरत-माण्डवी और शत्रुघ्न-श्रुतिकीर्ति के चारों दिव्य विवाहों का अत्यन्त भावपूर्ण वर्णन किया गया। विवाहोपरान्त श्रीराम के अयोध्या आगमन से सम्पूर्ण नगर में छाए मंगलोत्सव और आनन्द का चित्रण भी कथा का विशेष आकर्षण रहा।
आज कथा श्रवण हेतु जोधपुर की महारानी आदरणीया श्रीमती हेमलता जी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री आदरणीय श्री पी.पी. चौधरी जी, विधायक श्री देवेन्द्र जोशी जी, श्री गोपाल खेरीवाल जी, डॉ. अशोक सिंघवी जी, श्री चन्द्र प्रकाश व्यास जी, श्री जीतेंद्र फोफ्लिया जी, पूज्य स्वामी हरिराम शास्त्री जी महाराज, पूज्य स्वामी नित्यानन्द गिरि जी महाराज, पूज्य स्वामी कल्याणानन्द गिरि जी महाराज, पूज्य स्वामी ज्ञानानन्द गिरि जी महाराज एवं ऋषि ज्ञानात्मा जी सहित प्रभु प्रेमी संघ के प्रमुख न्यासीगण, पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण, शासन-प्रशासन के प्रतिनिधि तथा देश-विदेश से पधारे सन्तजन एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
#श्रीराम_कथा
#श्रीमद्वाल्मीकीयरामायण
#जोधपुर #सूर्यनगरी
#AvdheshanandG_Mission
#AvdheshanandG_Quotes
#स्वामी_अवधेशानन्द_गिरि
#सनातनसंस्कृति