राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भाव सप्ताह के अवसर पर आज गांधीनगर स्थित लोकभवन में सभी कर्मयोगियों को राष्ट्रीय अखंडता शपथ दिलाई तथा सामूहिक रूप से भारत के संविधान की उद्देशिका का पठन किया।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी द्वारा व्यक्त की गई आत्मीयता, स्नेह और विश्वास के लिए हृदय से आभार। उनके यह प्रेरणादायी विचार सेवा-पथ पर आगे बढ़ने की नयी ऊर्जा प्रदान करते हैं।
खेड़ा जिले की नडियाद तहसील में आयोजित ग्राम कल्याण कार्यक्रम के दूसरे दिन आज नरसंडा गांव में प्राकृतिक खेती कर रहे प्रगतिशील किसान श्री उमेशगिरी शैलेशभाई गोस्वामी के मॉडल फार्म 'गिरी फार्म' का दौरा किया। इस अवसर पर गौ दुग्ध दोहन किया और बैलगाड़ी भी चलाई।
खेड़ा जिले की नडियाद तहसील के राजनगर गांव में अनुसूचित जाति परिवार के श्री मनोजभाई बाबूभाई वाघेला के निवास पर उनके परिवारजनों के साथ सहज संवाद किया और उनके बीच सवेरे का सात्विक अल्पाहार ग्रहण किया। इसके पश्चात ग्रामवासियों से भी आत्मीय बातचीत की।
51वें ग्राम कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत खेड़ा जिले की नडियाद तहसील के नरसंडा गांव की प्राथमिक विद्यालय के सामान्य कक्ष में रात्रि विश्राम करने के पश्चात, आज प्रातःकाल विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों, शिक्षकों, ग्रामवासियों और योगसाधकों के साथ योगाभ्यास किया।
खेड़ा जिले की नडियाद तहसील में ग्राम कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आज नरसंडा गांव में आयोजित रात्रि सभा में ग्रामवासियों के साथ आत्मीय संवाद किया।
रात्रि के शांत और आत्मीय परिवेश में अपने ग्रामीण भाई-बहनों, माताओं-बहनों और युवाओं के बीच बैठकर गांव के सर्वांगीण उत्थान पर चर्चा की।
खेड़ा जिले की नडियाद तहसील में आयोजित ग्राम कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आज नरसंडा गांव में ग्रामवासियों के साथ अत्यंत आत्मीय और सहज संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ। गांव के सरल परिवेश में लोगों से रूबरू होना, उनके सुख-दुःख और अनुभवों को सुनना सदैव नयी ऊर्जा देता है।
ग्राम कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत खेड़ा जिले की नडियाद तहसील के नरसंडा गांव में अनुसूचित जाति परिवार के श्री अरविंदभाई वाघेला के घर पर उनके परिवार के सभी सदस्यों के साथ रात्रि भोजन किया।
खेड़ा जिले की नडियाद तहसील में आयोजित ग्राम कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आज नरसंडा गांव में स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। गांव के डेयरी और तालाब क्षेत्र में श्रमदान किया तथा स्वच्छता की सेवा में समर्पित पांच सफाईकर्मियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
खेड़ा जिले की नडियाद तहसील में आयोजित ग्राम कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आज नरसंडा गांव स्थित बी.एम. हाईस्कूल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान के अंतर्गत पीपल का पौधा रोपा।
अहमदाबाद में जेबीएम ग्रुप द्वारा आयोजित सीएसआर सम्मेलन 'सर्वोत्कर्ष' में सहभागिता की। इस अवसर पर जेबीएम ग्रुप के नये औद्योगिक प्लांट का उद्घाटन और एक नये प्रकल्प का शिलान्यास किया।
अमरेली जिले की राजुला तहसील के समूहखेती गांव में आयोजित प्राकृतिक खेती परिसंवाद में ग्रामवासियों के साथ प्राकृतिक कृषि के महत्व पर विस्तार से संवाद किया। इस अवसर पर सामूहिक खेती के प्रणेता स्व. भगवानबापा कसवाला की प्रतिमा का अनावरण भी किया।