आवश्यक सूचना- 24 दिसंबर 2023 को दोपहर 12 बजे से साग़ौन बंगला रायपुर में मैंने पूरे प्रदेश के प्रत्याशियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की विधान सभा चुनाव की समीक्षा और आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा, नगरी निकाय और पंचायत चुनावों की रणनीतिक निर्धारित करने हेतु “महा- बैठक” बुलायी है। इसमें आप सबकी उपस्थिति अनिवार्य है।
जय छत्तीसगढ़!
सक्ति विधानसभा में "आपरेशन पंजा" कांग्रेस की बौखलाहट का सबसे बड़ा नमूना है। कांग्रेस सरकार जा रही है, ये पक्की रिपोर्ट दो दिन पूर्व कांग्रेस के पास आने के बाद "आपरेशन पंजा" को अंजाम देने का खेल रचा गया। हमारे ऊपर पहले भी "ऑपेरशन लोटस" और "ऑपेरशन पंजा" किया गया था। हमे कोई फर्क नही पड़ता। 17 नवंबर को कांग्रेस-भाजपा का ऑपेरशन छत्तीसगढ़वासी करेंगे और इन दोनों दलों को ठीक करेंगे। हमारा भाग्यविधाता छत्तीसगढ़ की जनता है, हमे किसी बात की चिंता नही।
पाटन में परिवर्तन होगा, मतदान पूर्व, पाटनवासियों से उनके 'बेटे' ने घर घर जाकर आशीर्वाद लिया। अपार प्यार है🙏
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, गरीब और असहाय, युवा और महिलायें संकल्पित हैं "नेता को हटाकर बेटा को जीताने" और मैं भी पाटनवासियों के जीवन में खुशहाली लाने संकल्पबद्ध हूं। 🙏
17 नवंबर, बटन 1 नंबर
चलेगा नांगर, चलेगा नांगर।।
➡️ पाटन में "सामाजिक न्याय" लाना है,
➡️ 5 लाख रुपये का आवास पाना है,
➡️ चिटफण्ड कंपनी में डूबा पैसा पाना है,
➡️ जमीन का बकाया मुआवजा पाना है,
➡️ पाटनवासियों को हर महीना 3000 रु पाना है,
➡️ पाटन के मेरे अनुसूचित जाति-जनजाति, अतिपिछड़ा, सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 5 लाख रु का अनुदान पाना है,
➡️ पाटन के हर युवा को रोजगार पाना है,
तो 17 नवंबर को 1 नंबर का बटन दबाना है 🙏
जारी है पाटन में दिवाली और दिलों का मिलन...खीर ने मजे को डबल कर दिया, काकी को पूछा खीर में ऐसा क्या डाला जिससे इतनी स्वादिष्ट बनी... कहती है...थोड़ा सा दूध, थोड़ी शक्कर और ढ़ेर सारा प्यार 🙏
सराईपाली विधानसभा के भंवरपुर में सभा।
मैं कांग्रेस-भाजपा के नेताओं को एक बार सराईपाली जाने का निवेदन करता हूं, वहां से वो वापस आकर खुद यही कहेंगे....
सराईपाली की पुकार
भाई किस्मत लाल नंद इस बार ।।
"17 नवंबर, सराईपाली में नांगर"
मुंगेली हुआ जोगीमय 🙏
हमारी प्रत्याशी, सरिता भारद्वाज जी के संग भारी संख्या में सभा में आये मुंगेलीवासियों से आशीर्वाद मांगा। गांव-गांव माहौल है, जोगी आना तय है।
"17 नवंबर, मुंगेली में नांगर"
दीवाली त्यौहार की शाम व्यस्तता के बाद भी तखतपुर में गांव-गांव से लोग आज शाम आशीर्वाद देने सभास्थल पहुंचे। जोगी कांग्रेस का अंडर करंट बहुत ही मजबूती से उभर रहा है और 17 नवंबर की पोलिंग बदलाव के लिए होगी, जोगी कांग्रेस को एक मौका देने के लिए होगी।
"17 नवंबर, तखतपुर में नांगर"
ये फोटो आज पाटन में मुझे आशीर्वाद देने भारी संख्या में आये पाटनवासियों की है। आज मैं पाटन में आयोजित सभा में नही पहुंच पाया। हाथ जोड़कर, सिर झुकाकर सभी पाटनवासियों से माफी मांगता हूं और वचन देता हूं कि दीवाली पाटन में ही मनाऊंगा।
मैंने पाटन में हेलीकॉप्टर के लिये नाईट हैंडलिंग की अनुमति मांगी थी। मुझे पाटनवासियों से दूर करने के क्रम में आज जानबूझ कर उसकी अनुमति स्थानीय प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के कहने पर देने के बाद रद्द कर दी गयी। ये मुझे पाटन में मिल रहे अपार समर्थन का डर और बौखलाहट है जो भूपेश बघेल जी से ऐसी हरकतें करवा रहा है। इतनी बडी संख्या में लोग मुझे आशीर्वाद देने आज आये और मुझे उन तक पहुंचने नही दिया गया।
पाटन से मुझे दूर रखने के लिये आप कितना भी जोर लगा दो, हेलीकॉप्टर रोकोगे तो पैदल आऊंगा लेकिन पाटन से दूर नही जाऊंगा।
दीवाली वहीं मनाऊंगा,
फोडूंगा फटाका,
देखना कका।।
मस्तूरी विधानसभा के कोसमडीह में सभा। बहन चांदनी भरद्वाज जी को 'विजय' आशीर्वाद देने मस्तूरीवासी जिस बड़ी संख्या में आज आये, वो मस्तूरी में 'जोगी कांग्रेस' के लहर की आहट है।
"17 नवंबर, मस्तूरी में नांगर"
ये है पाली-तानाखार,
चल रही है 'जोगी की बयार',
मिल रहा है, भारी समर्थन और प्यार 🙏
पाली-तानाखार विधानसभा में जोगी कांग्रेस प्रत्याशी छत्रपाल कंवर जी के साथ आज 'जन आशीर्वाद सभा' में शामिल हुआ।
जीत के आशीर्वाद से केवल 6 दिन दूर हैं हम..
"17 नवंबर, पाली-तानाखार में नांगर"