ये है बाबा जी का ‘वर्ल्ड क्लास’ एजुकेशन मॉडल
स्कूलों में बिजली नदारद, फर्नीचर गायब और हद तो यह है कि खुद मुख्यमंत्री के अपने गृह जिले गोरखपुर में सरकारी स्कूल किराए के मकान में चल रहे हैं। पूरे प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था का बंटाधार हो चुका है।
बाबा का फंडा साफ है, न पढ़ेगा यूपी, न बढ़ेगा यूपी।
ये कहानी गोरखपुर की है।
यूपी में प्राइमरी स्कूलों पर BBC की रिपोर्ट है ये।
ये किराए के भवन में चलता हुआ गोरखपुर का सेंदुली-बेंदुली प्राथमिक विद्यालय है।
टाट-पट्टी पर पढ़ते बच्चों को खुली रोशनी तक नसीब नहीं है।
इसके बाद इसी गोरखपुर के अगले प्राथमिक विद्यालय (रेलवे, बोलिया) की हालत देखिए जहां निर्माण के बाद से आज तक बिजली नहीं पहुंची है।
BBC ने पूरे प्रदेश की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था की भयावह बदहाली की रिपोर्ट रखी है।
सब नाम-पते ठिकाने समेत।
टीचर्स के बयानों समेत।
ये बहस दिनो दिन तेज़ होती जा रही है कि योगी आदित्यनाथ से अधिक प्रशासनिक दृष्टि से अक्षम सीएम इस प्रदेश को कभी मिला है?
या फिर योगी आदित्यनाथ की प्रशासनिक अक्षमता का ये रिकार्ड ऐतिहासिक तौर पर अजेय है!!
लगता है डबल इंजन वाली मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की सरकार ने स्कूलों का नहीं, सिर्फ आंकड़ों और विज्ञापनों का कायाकल्प किया है। कुर्सियों पर बैठी सत्ता के लिए भले ही सब कुछ बदल गया हो, लेकिन स्कूलों में बच्चे आज भी फर्श पर बैठकर अपना भविष्य संवारने को मजबूर हैं।
हमारा संकल्प स्पष्ट है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेतृत्व में ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ की सरकार बनने पर प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
हमारी प्राथमिकता सरकारी स्कूलों को केवल रंगाई-पुताई और सरकारी आंकड़ों तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें सभी बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र बनाना है, जहां गरीब से गरीब परिवार का बच्चा भी सम्मान के साथ पढ़ सके।
शिक्षा किसी सरकार का प्रचार नहीं, हर बच्चे का संवैधानिक अधिकार और उसके बेहतर भविष्य की बुनियाद है।
#सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा
#बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
#मिशन_2027
इस रिपोर्टर पर FIR कर दो या चुल्लू भर पानी में डूब जाओ, तुमसे अच्छा तो अंग्रेजों का शासन था। शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करके रेवड़ी कल्चर चला रहे हैं निरंकुश कहीं के।
@thisissanjubjp@myogiadityanath@ChiefSecyUP
अमीरों के बच्चों के लिए शानदार स्कूल, ग़रीबों के बच्चों के हिस्से में सिर्फ़ सरकारी दावे! आख़िर उत्तर प्रदेश को कहाँ ले जा रही है योगी सरकार?
योगी सरकार ने दावा किया था कि प्रदेश के 97% सरकारी स्कूलों का कायाकल्प हो चुका है। लेकिन @BBCHindi की 5 ज़िलों के 25 से ज़्यादा स्कूलों में की गई पड़ताल सरकारी दावों की पोल खोल रही है।
ज़रा सोचिए! जिन बच्चों के माँ-बाप खेतों में पसीना बहाते हैं, मज़दूरी करते हैं, दूसरों के घरों में काम करते हैं, उनके बच्चों के भविष्य के साथ आख़िर यह कैसा खिलवाड़ है?
सरकारी स्कूल सिर्फ़ इमारतें नहीं हैं। ये दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, वंचितों और ग़रीबों के बच्चों के सपनों का सहारा हैं। यही शिक्षा उन्हें सदियों की ग़ुलामी, ग़रीबी और सामाजिक भेदभाव से बाहर निकाल सकती है।
जिस समाज के ग़रीब बच्चों से अच्छी शिक्षा छीन ली जाए, वहाँ बराबरी और सामाजिक न्याय का सपना कैसे पूरा होगा?
बीबीसी की यह ज़रूरी ग्राउंड रिपोर्ट देखिए। सवाल पूछिए। क्योंकि सरकारी स्कूल बचेंगे, तभी ग़रीबों के सपने बचेंगे!
एक साल पहले, उत्तर प्रदेश सरकार ने दावा किया था कि उसने अपने 'ऑपरेशन कायाकल्प' के तहत राज्य के 97% सरकारी प्राथमिक और उच्च-प्राथमिक स्कूलों का कायापलट कर दिया है. साथ ही, यह वादा भी किया गया था कि बाकी बचे स्कूलों को भी अगले एक साल के भीतर बदल दिया जाएगा.
बीबीसी ने इन दावों की पड़ताल करने का फ़ैसला किया. हमने उत्तर प्रदेश के राजनीतिक रूप से अहम पांच ज़िलों का दौरा किया. गोरखपुर, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का राजनीतिक गढ़ है; वाराणसी, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है. संभल, जहां से राज्य की शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी आती हैं. अलीगढ़, जिसका प्रतिनिधित्व एक और शिक्षा मंत्री संदीप सिंह करते हैं और लखनऊ, जो राज्य की राजधानी है और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का निर्वाचन क्षेत्र है.
अपनी पड़ताल के दौरान, हमने 25 से ज़्यादा सरकारी स्कूलों का दौरा किया, ताकि ज़मीनी हकीकत को समझा जा सके और यह देखा जा सके कि सरकार के दावों और ज़मीनी हालात के बीच कितना मेल है.
रिपोर्टर और प्रोड्यूसर: प्रेरणा
शूट और एडिट: तारिक़ ख़ान
ग्राफ़िक्स: वसीम ख़ान, चेतन
सहयोग: गोरखपुर से अजीत सिंह, संभल से महेश गिरी, संजय