गोगो दीदी योजना के तहत भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं के बैंक खातों में सरकार बनने के तुरंत बाद 2100 रुपए प्रति माह भेजे जाएंगे। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय रूप से फॉर्म भरवा रहे हैं, ताकि महिलाओं को उनके अधिकार और सशक्तिकरण का लाभ मिल सके।
परंतु, मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM की सरकार इस जनकल्याणकारी योजना को बाधित करने का हरसंभव प्रयास कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है और तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है, ताकि वे अपने मिशन से पीछे हट जाएं।
मैं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को एक बार फिर से आगाह कर देना चाहता हूं कि आप चाहे जितने भी झूठे मुकदमे दर्ज करवा लें, हम भाजपा कार्यकर्ता आपके इन दमनकारी हथकंडों और गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं हैं। पहले भी आपने कई मुकदमे दर्ज कराए हैं, परंतु हम पीछे नहीं हटे और न ही हटेंगे।
मैं, भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे गोगो दीदी योजना के फॉर्म भरवाने के कार्य को हर घर तक पहुंचाएं। राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके उत्थान के लिए इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करें। आपकी मेहनत से राज्य की महिलाएं सशक्त होंगी और उनका भविष्य उज्ज्वल होगा।
मैं, आप सभी कार्यकर्ता बंधुओं को आश्वस्त कर देना चाहता हूं कि मैं खुद भी स्वयं आप लोगों के साथ मिलकर अपनी माताओं बहनों के बीच जाकर उनकी उन्नति और प्रगति के लिए गोगो दीदी योजना का फॉर्म भरवाऊंगा।
@BJP4India@narendramodi@JPNadda@AmitShah@blsanthosh@ChouhanShivraj@Himantabiswa@LKBajpaiBJP@BJP4Jharkhand
ये मोदी की गारंटी है...
हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी जीत की हर एक हरियाणावासी को हार्दिक शुभकामनाएं!
हरियाणावासियों की तर्ज पर ही झारखंडवासियों के भी जोश एवं जुनून से साफ स्पष्ट है कि झारखंड में भी इस बार भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार आने वाली है।
JSSC CGL परीक्षा में धांधली के विरोध में आज पूरे दिन अबतक झारखंड के क़रीब पाँच लाख युवा-बेरोज़गारों ने @X सोशल मीडिया पर हेमंत सोरेन सरकार के प्रति अपने ग़ुस्से और आक्रोश का अभूतपूर्व एहसास कराया है। साथ ही चेतावनी दी है कि उनका आंदोलन आगे और तेज होगा।
हेमंत सरकार इनके आक्रोश को हल्के में लेने की गलती नहीं करे।
#jssc_cgl_cancel
झूठे वादे करके सत्ता हथियाने वाले ठगबंधन की काली सच्चाई आप भी देखिए
सच्चाई ये है कि ठगबंधन का महिला सशक्तिकरण से न कभी कोई वास्ता था, न आज है और न ही कभी आगे रहेगा।
इसलिए सावधान हो जाइये, वोट डालने से पहले झूठ के सौदागरों की इस हकीकत को समझिये… और ठगी का शिकार होने से बचिये ।
बेरोज़गारी भत्ता का हिसाब लेने, 5 लाख नौकरी लेने के लिए झारखंड के युवा 23 अगस्त को #भाजयुमो द्वारा “युवा आक्रोश रैली” में भाग लेने मोराबादी मैदान ज़रूर पहुँचे !!
#युवा_आक्रोश_रैली#रांची_चलो
भाजपा विधायक अनुबंधकर्मियों को स्थायी करने की मांग पर सदन में अड़े थे लेकिन तानाशाही JMM सरकार ने अंदर की बिजली सप्लाई काट दी। जनता की आवाज उठाने के लिए चुने गए विधायकों को अंधेरे में रखा गया है।
#EmergencyInJharkhand
पिछले पांच सालों से सत्ता का सुख भोग रहे राजकुमारों को जब जनता सवाल कर रही है, तो जनता की आवाज को बर्बरता पूर्वक दवाया जा रहा है। जिस जनता ने इन्हे गद्दी पर बिठाया उसके साथ इस तरह का व्यवहार आपातकाल नहीं तो और क्या है। #EmergencyInJharkhand
उत्तर प्रदेश हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से हुई श्रद्धालुओं की मौत की घटना दुखद एवं हृदयविदारक है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूँ।