आज राजधानी भोपाल में जनसेवा मित्र प्रतिनिधि मंडल से मुलाक़ात कर उनके दर्द को सुना। वर्षों से ये युवा व्यवस्था की रीढ़ बनकर सेवा में जुटे हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने इनकी मेहनत को नज़रअंदाज़ कर केवल वादे और जुमले थमा दिए।
तत्कालीन मुख्यमंत्री @ChouhanShivraj जी से लेकर पूरी @BJP4India सरकार ने जनसेवा मित्रों के साथ केवल दिखावटी सहानुभूति दिखाई — न कोई ठोस नीति, न कोई स्थायित्व, न कोई आर्थिक सुरक्षा।
क्या यही है सुशासन का दावा? इन साथियों को मजबूरी में अपने खून से पत्र लिखकर अपनी पीड़ा बतानी पड़ी, लेकिन सत्ता के गलियारों में बैठे लोगों के कानों तक आज तक वह आवाज़ नहीं पहुँची। भाजपा की राजनीति सिर्फ़ प्रचार, घोषणाएं और इवेंट तक सीमित रही है — जब ज़मीनी कामगार अपनी बात कहते हैं तो उन्हें अनसुना कर दिया जाता है।
अब समय आ गया है कि इन साथियों की आवाज़ को निर्णायक मंच तक पहुँचाया जाए।
हम पुनः मिलकर इस मुद्दे को ऊंचे स्तर पर उठाएँगे — ताकि जिनसे सेवा ली गई, उन्हें अधिकार भी दिया जाए।
#जनसेवा_मित्रो_को_बहाल_करो
@digvijaya_28@OfficeOfKNath@Barmer_Harish@jitupatwari@UmangSinghar@INCMP@DrMohanYadav51
मोदी सरकार में बेहतर कल
हर घर पहुंच रहा नल से जल!
सतना लोकसभा क्षेत्र में "जल जीवन मिशन" के तहत 1,31,540 नल कनेक्शन प्रदान किये गए।
#PhirEkBaarModiSarkar