भगवान महावीर जन्म कल्याणक की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
महावीर जी के पंचशील सिद्धांत केवल आध्यात्मिक मार्गदर्शन नहीं, बल्कि एक सशक्त, नैतिक और समरस राष्ट्र निर्माण के अटूट आधार हैं। उनके सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह और समता के आदर्श युवाओं को अनुशासन, संवेदनशीलता और राष्ट्रहित के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
सत्ता को सेवा और साधना मानकर कार्य करने की जो प्रेरणा हमें अपने इतिहास से मिलती है, उसी अमूल्य विरासत को गांधीनगर के कोबा तीर्थ में सम्राट संप्रति संग्रहालय में सहेजकर प्रस्तुत किया गया है।
आज जब पूरा विश्व अस्थिरता और अशांति की आग में झुलस रहा है, ऐसे समय में सम्राट संप्रति संग्रहालय का संदेश केवल भारत के लिए ही नहीं, बल्कि समस्त मानवता के लिए बहुत अहम है।
ताड़पत्र और भोजपत्र पर अंकित सैकड़ों वर्ष पुराना दुर्लभ ज्ञान कोबा तीर्थ में संरक्षित और संकलित किया गया है। यह प्रयास केवल हमारे अतीत और वर्तमान को जोड़ने वाला नहीं, बल्कि हमारे भविष्य के लिए भी बहुत उपयोगी है।
धरोहर पर हमला बर्दाश्त नहीं — गुफा भरकर कब्ज़े की साज़िश घोर निंदनीय
महाराष्ट्र के छत्रपती संभाजी नगर स्थित 400 वर्ष पुरानी अतिशय क्षेत्र की पवित्र गुफा को मिट्टी-मलबा डालकर भरने और भूमि पर कब्ज़ा करने की कोशिश केवल अवैध अतिक्रमण नहीं, बल्कि हमारी आस्था, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत पर खुला हमला है।
यह कृत्य कायरतापूर्ण, सुनियोजित और कानून के विरुद्ध है।
धार्मिक धरोहरों को मिटाने का प्रयास समाज में वैमनस्य फैलाने की साजिश के अलावा कुछ नहीं। ऐसे तत्व समाज और राष्ट्र — दोनों के शत्रु हैं।
प्रशासन को भी चेतना होगा, क्योंकि लापरवाही ही अराजक लोगों का हौसला बढ़ाती है।
तीर्थों और ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा केवल भावनात्मक नहीं, कानूनी और नैतिक जिम्मेदारी भी है।
अब समय है —
मौन तोड़ने का,
एकजुट होने का,
और अपनी धरोहरों की रक्षा के लिए खड़े होने का।
तीर्थ रक्षा ही सच्ची सेवा है।
#ProtectTirth
दूरदर्शन परिवार की ओर से सरला माहेश्वरी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। वे एक उत्कृष्ट समाचार वाचिका थीं और भारतीयों के लिए विश्वसनीय एवं सौम्य आवाज़ का पर्याय बनीं। उनकी गरिमापूर्ण प्रस्तुति, सटीक उच्चारण, संयमित अंदाज़ और शांत स्वभाव ने समाचारों को गहन विश्वसनीयता और आत्मविश्वास से भर दिया। उस युग में जब दूरदर्शन ही देश को दुनिया से जोड़ने का प्रमुख माध्यम था, उन्होंने पत्रकारिता में आदर्श और प्रेरणा का अविस्मरणीय उदाहरण स्थापित किया और हर भारतीय के दिल में भरोसा कायम किया।
#SarlaMaheshwari #DeshkaPehlaChannelDeshkaApnaChannel
भारतीय परंपरा में यह तिथि यदि #शनिवार को पड़ती है तो #सर्वार्थसिद्धियोग और #अमृतयोग आदि शुभ तिथि बनाती है और आपके सारे अधूरे कार्य उस दिन पूर्ण करने के लिए शुभ मुहूर्त रहता है।
-सुनिए संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज से
संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के द्वितीय समाधि दिवस पर अनंतानंत नमन। माघ शुक्ल नवमी आज ही आचार्य श्री ने छत्तीसगढ़ स्थित चंद्रगिरि अतिशय क्षेत्र डोंगरगढ़ में 3 उपवास के बाद समाधि धारण की थी।
#आचार्य_श्री_विद्यासागर_जी_समाधि_दिवस
भारत की एकता, अखंडता, पूर्ण स्वराज और संविधान को समर्पित राष्ट्रीय पर्व #गणतंत्र_दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं🌹🙏
देश की आजादी और संविधान निर्माण में जैन समाज के गणमान्य व्यक्तियों का पूर्ण योगदान और संविधान का भगवान महावीर के चित्र सहित प्रकाशित होना गौरव का विषय है।
#RepublicDay #गणतंत्र_दिवस_2026 #गणतंत्रदिवस #गणतंत्रदिवस2026
भगवान श्री ऋषभदेव, राम, कृष्ण, महावीर और बुद्ध के देश की अहिंसामयी संस्कृति में राष्ट्रीय पर्व में चीलों को मांस परोसने का निर्णय समझ से परे 🤔
"क्या देश की आजादी के बाद पहली बार समारोह आयोजित हो रहा है?"
सबसे बड़ी बात यह है कि देश के राष्ट्रपति @rashtrapatibhvn और प्रधानमंत्री @narendramodi पूर्ण शाकाहारी है।
उपाय अनूठा है या मूर्खतापूर्ण?
@byadavbjp@PMOIndia@moefcc@BJP4India
जैन नववर्ष "वीर निर्वाण संवत"
31 दिसंबर की रात्रि में मनाये जाने वाले नवबर्ष का नहीं अपितु भारतीय संस्कृति के प्राचीन व प्रमाणिक #Jain नवबर्ष "वीर निर्वाण संवत" का करें सत्कार
"वीर निर्वाण संवत" भारत का प्रमाणिक संवत है और इसकी पुष्टि सुप्रसिद्ध पुरातत्ववेत्ता डॉ गौरीशंकर हीराचंद ओझा द्वारा वर्ष 1912 में अजमेर जिले में बडली गाँव (भिनय तहसील, राजस्थान) से प्राप्त ईसा से 443 वर्ष पूर्व के "84 वीर संवत" लिखित प्राचीन शिलालेख से की गयी!
ईसा से 527 वर्ष पूर्व कार्तिक कृष्णा अमावस्या को भगवान महावीर का निर्वाण हुआ था और निर्वाण के बाद "कार्तिक शुक्ल एकम" से भारतवर्ष का सबसे प्राचीन संवत् “वीर निर्वाण संवत्” प्रारंभ हुआ था!
ईसा से 527 वर्ष पूर्व के 'वीर संवत' के बाद "विक्रम संवत् - 57 ई.पू., शक संवत् - 78 ई., गुप्त संवत् - 319 ई. व हिजरी संवत् - 622 ई. है!
31 दिसंबर की रात्रि को मनाये जाने वाले अंग्रेजी नवबर्ष को कहे 'ना' और अपने प्राचीन #Jainism नवबर्ष को कहे "हां"
22वें जैन तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान के मोक्षकल्याणक के पावन अवसर पर अगामी 20 जुलाई 2026 को श्री उर्जयंत गिरनार वंदना के लिए अबकी बार नेमि भक्त 1 लाख+ पार का आह्वाहन
VJS दिल्ली कार्यालय
28 दिसंबर 2025
#Jain#Jainism
जब रेप दोषियों को राहत मिलती है,तो डर सिर्फ एक परिवार में नहीं पूरे समाज में फैलता है।आज पीड़िता सड़कों पर है —और सवाल सिस्टम से है।
#JusticeForUnnaoVictim