जो सर्वथा यथोचित और संभवतः सर्वमान्य भी होगा। ऐसा निर्णय सच्चे अर्थों में प्रकृति-प्रेम व पर्यावरण संरक्षण में विश्व आदिवासी समाज के अप्रतिम योगदान के प्रति हमारा विनीत कृतज्ञता ज्ञापन होगा।
उसी तिथि को सन 1994 में संयुक्तराष्ट्र के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के रुप में मनाने का निर्णय किया गया।
भारत सरकार को वीभत्स क्रूरता के उस निर्मम तिथि के स्थान पर भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन 15 नवंबर को 'विश्व आदिवासी दिवस' के रुप में मनाए जाने की पहल करनी चाहिए,
इसे एक विचित्र बिडंवना ही कहा जा सकता है कि 9 अगस्त को, जिस दिन संपूर्ण मानवता को शर्मसार करनेवाली सबसे बड़ी त्रासदी घटित हुई थी और अमेरिका ने जापान के नागासाकी शहर पर दूसरा विध्वंसक एटम बम गिराया था,
.@IndiGo6E एयरलाइन की अव्यवस्था ने आज पूरे देश को परेशान कर रखा है, और खासतौर पर इस एयरलाइन के कारण पूर्वी भारत के यात्री मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित हुए हैं।
इस गैरज़िम्मेदाराना रवैए के कारण न केवल लोगों को भारी आर्थिक क्षति हुई है, बल्कि देश के विकास की रफ्तार को रोकने की कोशिश की गई है।
अब एयरलाइन केवल किराया वापस करके इस मामले से नहीं बच सकती। जनता को जो व्यापक नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई की ज़िम्मेदारी भी एयरलाइन को उठानी होगी।
@MoCA_GoI@AHindinews
The overall customer service experience with IndiGo Airlines has become concerning and is affecting both domestic and international passengers. The issues appear to stem largely from shortcomings within the airline’s administration and inadequate policies. @IndiGo6E continues to earn an increasingly negative reputation among travellers which reflects poorly not just on the airline but also on the country’s aviation service standards.
Passengers frequently face unnecessary hurdles and a lack of accountability when issues arise. These recurring problems clearly indicate systemic administrative failures rather than isolated incidents. It is important for IndiGo’s leadership to recognise that the passengers are paying customers and expect professionalism and respect and not inconvenience or indifference.
Immediate administrative reforms and stronger monitoring mechanisms are essential to restore confidence and uphold the standards expected of a leading airline.
IndiGo must prioritise addressing these gaps urgently to prevent further decline in public trust and international perception.
@MoCA_GoI@RamMNK
कल रांची में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेला जाना है। झारखंड में इस तरह का आयोजन होना गर्व का विषय है, लेकिन इस मैच को देखने आने वाले दर्शकों के साथ अन्याय हुआ है। न तो उन्हें ऑनलाइन टिकट ठीक से उपलब्ध करवाए गए और न ही ऑफलाइन। ऑफलाइन टिकट काउंटर को तय समय से एक दिन पहले ही बंद कर दिया गया, जबकि ऑनलाइन टिकट महज कुछ ही सेकेंड में खत्म हो गए।
JSCA ने आखिर किस हिसाब से दर्शकों को टिकट उपलब्ध करवाने का काम किया है? ऐसी स्थिति में लोग निराश हैं। सुनने में यह भी आ रहा है कि टिकटों की कालाबाज़ारी हो रही है और उन्हें वास्तविक कीमत से तीन से चार गुना अधिक दाम पर बेचा जा रहा है। यह एक गंभीर मामला है।
@BCCI
रिम्स-2 के निर्माण को लेकर राज्य सरकार में अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है। मेरा सुझाव है कि नॉलेज सिटी के लिए अधिग्रहित 400 एकड़ भूमि पर रिम्स-2 का निर्माण कराया जाए, जो रांची रिंग रोड से मात्र 22 मिनट की दूरी पर है। इससे समस्या का समाधान होगा और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिल सकेंगी। साथ ही, सड़कें बेहतर होने पर लोगों को अस्पताल तक पहुंचने में और भी कम समय लगेगा।
@BJP4Jharkhand
पूर्व सीएम @MundaArjun ने #खूंटी में मवेशी चरा रही वृद्ध महिला का आभूषण छीनकर भाग रहे चोरों को पकड़वाया.. आम्रेश्वरधाम से लौटते वक्त रुक कर की पीड़ित वृद्धा की मदद...
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुशील कुमार चौबे जी (टिकैत चौबे) के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ । कुछ ही दिन पूर्व पलामू प्रवास के दौरान उनसे भेंट हुई थी। उनका जाना संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है । वे संगठन के प्रति हमेशा समर्पित रहे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिवार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे । ॐ शांति ।
बोकारो जिले के गोमिया थाना अंतर्गत बिरहोरडेरा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में सीआरपीएफ के वीर जवान प्रानेश्वर कोच जी के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुखद और मर्माहत करने वाला है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शहीद के परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति।
आज टेल्को, जमशेदपुर में गुरमीत सिंह तोते जी की पूज्य माताजी के अंतिम अरदास में शामिल हुआ।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे। तोते जी से वर्षों पुराना संबंध रहा है, और उनकी माताजी से हमेशा स्नेह मिला।
5 जून को प्रतिवर्ष पर्यावरण दिवस मनाकर हम न केवल प्रकृति के महत्व को समझते हैं, बल्कि उसके संरक्षण का संकल्प भी दोहराते हैं।
हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने भी सदैव पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी है। उनका दृष्टिकोण और नेतृत्व इस दिशा में हम सभी के लिए एक प्रेरणास्रोत है। आइए हम सभी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लें, यह हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।
आज घोड़ाबांधा, जमशेदपुर में घर पर सुसुनीगुड़िया कालीमाटी बस्ती के लोगों ने आकर मुलाकात की। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा बस्ती में बसे 600 से अधिक परिवारों को बेदखल का नोटिस दिया गया है। ये वही लोग हैं जो वर्षों से यहाँ रह रहे हैं और जिनकी पूरी ज़िंदगी अब अनिश्चितता के दौर में है।
इस गंभीर मुद्दे को लेकर रेलवे से संबंधित पदाधिकारियों से बात कर समस्या के समाधान की पूरी कोशिश करूंगा। बस्तीवासियों की समस्याओं का संवेदनशील समाधान जरूरी है, यह सिर्फ कानूनी नहीं, मानवीय मामला भी है।
कल जमशेदपुर जाते समय बुंडू-तमाड़ क्षेत्र के किसानों से मुलाकात हुई। उन्होंने एक अत्यंत गंभीर समस्या से अवगत कराया।
किसानों ने बताया कि इस क्षेत्र से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन पुआल लेकर रांची और आसपास की गौशालाओं में भेजे जाते हैं, जिससे पशुपालकों की ज़रूरतें पूरी होती हैं और स्थानीय हज़ारों परिवारों की आजीविका भी चलती है। परंतु प्रशासन द्वारा उन वाहनों पर लगातार भारी जुर्माना लगाया जा रहा है, जिससे किसान अत्यंत परेशान हैं। प्रतिदिन लगभग 100 से 150 गाड़ियाँ इस कार्य में संलग्न रहती हैं।
यह स्थिति न केवल किसानों के परिश्रम का अपमान है, बल्कि उनकी आजीविका पर भी सीधा प्रहार है। प्रशासन की यह कार्रवाई अन्यायपूर्ण है।
इस गंभीर विषय पर आज मैंने परिवहन सचिव से वार्ता की और निर्देश दिए कि किसानों के वाहनों पर लगाए जा रहे जुर्माने को अविलंब बंद करे । सरकार का यह कर्तव्य है कि वह अन्नदाताओं के साथ खड़ी हो, न कि उनकी रोज़ी-रोटी पर संकट खड़ा करे।
ये किसान वर्षों से यह कार्य निष्ठा के साथ करते आ रहे हैं, और उनकी मेहनत का सम्मान किया जाना चाहिए, न कि उसे दंडित किया जाए।
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री आदरणीय श्री नितिन गडकरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
@nitin_gadkari
गौरव का क्षण
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग-2025 में इतिहास रचते हुए जेवलिन थ्रो में पहली बार 90 मीटर की दूरी पार कर इतिहास रचने का काम किया है। यह सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का पल है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
@Neeraj_chopra1
चाईबासा के बालिवा में गुरुवार को वज्रपात की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सीआरपीएफ के दो अधिकारियों सहित कुल चार जवान घायल हो गए थे। इलाज के दौरान सेकंड कमान अधिकारी एम. प्रबो सिंह जी के निधन का अत्यंत ही दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। साथ ही घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।