ये आपत्तिजनक और ग़ैरज़िम्मेदार बात है कि देश के सबसे बड़े न्यूज़ चैनल का दावा करनेवालों के प्रोग्राम में एक महिला रिपोर्टर ने ‘गोरखपुर’ हादसे के बारे में तथ्यहीन बात कही है।
सभी पत्रकारों/मीडियाकर्मियों से आग्रह है कि जो अति संवेदनशील बात ‘सीसीटीवी वीडियो सबूत’ के साथ पूरी दुनिया देख चुकी है, उस पर अपनी बात कहने से पहले सही तरह से जाँच-पड़ताल करके ही कोई बात कही जाए।
अगर सच सामने होने के बावजूद भी कोई बात किसी के विरुद्ध कही जाती है तो जनता इसे पूर्वाग्रह से ग्रसित मानती है। तथ्य के विपरीत अपना मनमाना विश्लेषण पत्रकारों/मीडियाकर्मियों की सत्यनिष्ठा व विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगा देता है। ऐसा विश्लेषण ही पत्रकारिता को पक्षकारिता बना देता है।
आशा है इस संबंध में मीडिया संस्थान गंभीरता से संज्ञान लेगा और भविष्य के लिए अपने रिपोर्टस को सार्वजनिक बैठकी में आधारहीन बातें कहने से रोकेगा।
21.56 लाख बच्चों ने SSC GD का पेपर दिया।
और 7 राज्यों के 30 सेंटरों पर सिस्टम हैक करके पेपर बाहर से हल हो रहा था।
ये उस देश की कहानी है, जहाँ गरीब का बच्चा सरकारी नौकरी को ही अपनी आख़िरी उम्मीद मानता है । 💔 मेरे पास एक बच्चा आता है।बच्चा 300 रुपये के कमरे में रहता है और 10 रुपये बचाने के लिए पैदल चलता है। तीसरा अटेम्प्ट है, उम्र 22 हो गई, बस एक साल बचा है।
सुबह खेत की मेड़ पर 5 किलोमीटर दौड़ता है, रात को 2 मॉक देता है।
कल पूछ रहा था, "सर, मेरे 140 नंबर आए थे, फिर भी नहीं हुआ तो किसके हुए?"
आज अख़बार देखकर मेरे पास उसे देने के लिए कोई जवाब नहीं है।
“जब प्राइमरी स्कूल की पढ़ाई ही नहीं होगी तो कौन जाएगा IIT?”
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव
भाजपा के शासनकाल में 2014-15 से 2024-25 के बीच देश में सरकारी स्कूलों की दर्ज संख्या करीब 94 हज़ार घट गई। ज़रा सोचिए, इन स्कूलों के भरोसे किनके घरों के बच्चे पढ़ते हैं? उस मज़दूर की बेटी, उस छोटे किसान का बेटा, उन दलित, पिछड़े, आदिवासी और ग़रीब परिवारों के बच्चे, जिनके घर में पहली बार कोई स्कूल जा रहा है।
जो पूछते हैं कि इतने सालों में आरक्षण से क्या बदला, वे बताएं कि जिस बच्चे की पढ़ाई प्राइमरी में ही छूट जाए, वह IIT में अपने हिस्से की सीट तक कैसे पहुँचेगा?
सामाजिक न्याय की लड़ाई गाँव के प्राइमरी स्कूल से शुरू होती है और IIT, विश्वविद्यालयों व नौकरियों में पूरी हिस्सेदारी तक जाती है।
आइए, PDA समाज एकजुट होकर भाजपा की उन नीतियों के ख़िलाफ़ खड़ा हो जो हमारे बच्चों की पढ़ाई और हिस्सेदारी का रास्ता मुश्किल बनाती हैं। सरकारी स्कूल भी बचाएँगे, आरक्षण भी बचाएँगे।
लखनऊ
➡️ 68500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का अनोखा प्रदर्शन
➡️ इंसाफ की गुहार के साथ शादी समारोह में गूंजे नारे
➡️ प्रतापगढ़ में अभ्यर्थी अखिल कुमार की शादी में प्रदर्शन
➡️ दूल्हा-दुल्हन ने भी मंच से बुलंद की अपनी आवाज
➡️ शादी के स्टेज पर अभ्यर्थियों ने जमकर की नारेबाजी
#Lucknow #TeacherRecruitment #UttarPradesh
माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी आप अपने वादे के अनुसार लेखपाल परिणाम जारी कराने की कृपा करे सभी विद्यार्थियों की आप से बहुत अपेक्षाएं है धन्यवाद
#RELEASE_LEKHPAL_FINAL_RESULT@myogiadityanath
"अरे बोलो कम, मुख्यमंत्री से बढ़कर हो तुम"
लखनऊ में VIP प्रोटोकॉल के नाम पर महिला मरीज से बदसलूकी हुई। यह मामला उस वक्त का है, कल जब लखनऊ में PM और CM मौजूद थे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निवेदन है लेखपाल का रिजल्ट जल्द जारी करवाया जाए,DV हुए 2 महीने हो गए हैं आयोग द्वारा 10 नवंबर तक रिजल्ट जारी करने का डेट लाइन दिया गया था जो अभी तक जारी नहीं किया गया है
#Release_Lekhpal_Final_Result@myogiadityanath@UpssscOfficial1