अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री अरुण कुमार सिंह ‘मुन्ना’ जी का आज प्रयागराज में उपचार के दौरान निधन हो गया।
उनका निधन कांग्रेस पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। श्री अरुण कुमार सिंह ‘मुन्ना’ जी अपने सरल स्वभाव, जनसेवा के प्रति समर्पण और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगे। उनका संपूर्ण जीवन जनता की सेवा तथा कांग्रेस की विचारधारा को सुदृढ़ करने में समर्पित रहा, जो हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी (@kashikirai) उनके पैतृक आवास, मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) स्थित रामनगर कोट गांव में अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं से विनम्र अनुरोध है कि वे भी रामनगर कोट गांव पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करें।
प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी (@kashikirai) ने जनपद जौनपुर के मुंगराबाद स्थित रामनगर कोट गांव पहुंचकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत अरुण कुमार सिंह 'मुन्ना' जी के शोकाकुल परिजनों से भेंट की।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जी ने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर के समक्ष पुष्प अर्पित कर एवं हाथ जोड़कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों को ढांढस बंधाते हुए गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अरुण कुमार सिंह ‘मुन्ना’ जी का निधन न केवल कांग्रेस परिवार बल्कि समूचे प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
प्रदेश अध्यक्ष जी ने उनके सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, संघर्षशील जीवन एवं संगठन के प्रति अटूट निष्ठा को स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन जनसेवा और कांग्रेस की विचारधारा को समर्पित रहा, जो सदैव हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
इस दुःखद घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें।
भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन 🙏
$EUR Executive Chairman Tony Sage recently spoke with Donald Trump Jr. in Singapore about Greenland’s Tanbreez mine and its potential to challenge China’s dominance in the heavy rare earths market.
@TonySage7237#Tanbreez#RareEarths#Greenland#China#CriticalMinerals