गाजियाबाद: कनावनी में 17 दिन से किसानों का धरना जारी। जमीन के उचित मुआवजे और अधिकारों को लेकर किसान आंदोलनरत। किसानों का आरोप- बातचीत के बावजूद नहीं निकला कोई ठोस समाधान। मुकदमे दर्ज होने और कार्रवाई से किसानों में बढ़ता आक्रोश। आज 30 अगस्त को कनावनी में बुलाई गई महापंचायत। आसपास के गांवों के किसानों को भी महापंचायत में किया गया आमंत्रित। आंदोलन की आगे की रणनीति पर महापंचायत में होगा बड़ा फैसला। मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को व्यापक करने की चेतावनी।
@ghaziabadpolice@dm_ghaziabad #Ghaziabad #Kanawani #FarmersProtest
Reporter - @adv_rakesh_54
#गाजियाबाद |
🔘 किसानों का धरना 10वें दिन भी जारी
🔘 उचित मुआवजे की मांग पर अड़े किसान
🔘 हक नहीं मिला तो समाधि देने की चेतावनी
🔘 किसानों ने प्रशासन को सोमवार तक का दिया समय
🔘 मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन बढ़ाने की चेतावनी
🔘 कनावनी में जमीन के मुआवजे को लेकर धरना जारी
#Ghaziabad #GhaziabadNews #GhaziabadBreaking #Kanawani #FarmersProtest #KisanAndolan #KisanDharna #JMDNewsFLASH
गाजियाबाद के कनावनी में किसानों का धरना आठवें दिन भी जारी। उचित मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार तक समाधान नहीं होने पर आंदोलन बड़ा करने की चेतावनी दी। किसानों ने संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया। #Ghaziabad#KisanProtest#Kanawani#UPNews
गाजियाबाद के कनावनी गांव के किसान 22 साल से जमीन के उचित मुआवजे की लड़ाई लड़ रहे हैं। किसानों का आरोप है कि अधिग्रहण के बावजूद उन्हें बाजार मूल्य के मुताबिक पूरा मुआवजा नहीं मिला। #Ghaziabad#Farmers#LandDispute#UPNews#BreakingNews
ग्राम कनावनी के किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
गाजियाबाद के ग्राम कनावनी में जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का धरना लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किसानों ने धरनास्थल पर तिरंगा फहराकर 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया और इसके बाद अपनी जमीन व हक की लड़ाई को आगे बढ़ाया।
किसानों का कहना है कि करीब 22 साल पहले उनकी जमीन अधिग्रहित की गई थी। किसानों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के आदेश में 1 जनवरी 2020 के सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा देने की बात स्पष्ट है, लेकिन उन्हें अभी तक उस आधार पर उचित मुआवजा नहीं मिला है।
किसानों ने शासन-प्रशासन से सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप मुआवजा दिलाने और वर्षों पुराने मामले का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
@myogiadityanath@CMOfficeUP@dm_ghaziabad@ghaziabadpolice@UPGovt@UPGovtOfficial@ChiefSecyUP
#Ghaziabad #Kanawani #Kisan #KisanAndolan #Muawza #SupremeCourt #DMGhaziabad #YogiAdityanath #UPGovernment #ViralVideo #Highlights
गाजियाबाद: कनावनी के किसानों का 22 साल पुराना दर्द, धरना जारी। 15 अगस्त को तिरंगा फहराकर किसानों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस। इसके बाद जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर धरना जारी रखा। कनावनी में किसानों का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी। किसानों का दावा- करीब 22 साल पहले जमीन का अधिग्रहण हुआ था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक 1 जनवरी 2020 के सर्किल रेट पर मुआवजे की मांग। आरोप- कनावनी के बजाय आसपास के गांव का कम सर्किल रेट लागू करने की कोशिश। किसानों ने कहा- कम दर पर मुआवजा किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं। प्रशासन से कनावनी के वास्तविक सर्किल रेट पर मुआवजा देने की मांग।
#Ghaziabad #Kanawani #FarmersProtest
Reporter - @bhaiajit4
कनावनी के किसानों के हक में आज प्रेस वार्ता
ग्राम कनावनी के किसानों के साथ कथित अन्याय व अत्याचार के विरोध में आज, 14 अगस्त को प्रेस वार्ता आयोजित की गई है। इसके बाद दो दिवसीय धरना होगा। ग्रामवासी व किसान बड़ी संख्या में जुटकर एकजुटता दिखाएं।
एकता में शक्ति है।
कनावनी के किसानों की आवाज़ @myogiadityanath जी तक क्यों नहीं पहुंच रही ग्राम महीउद्दीनपुर कनावनी, गाजियाबाद के किसान अन्याय व कथित उत्पीड़न के विरोध में आज 14 अगस्त,प्रातः11 बजे प्रेस वार्ता कर अपनी बात रखेंगे।
कृपया संज्ञान लेकर न्याय सुनिश्चित करें।
#किसान#गाजियाबाद
22 साल बाद भी मुआवजे के लिए संघर्ष कर रहे गाजियाबाद के किसान
विकास की बड़ी-बड़ी परियोजनाओं के बीच किसानों की जमीन और उनके अधिकारों का सवाल एक बार फिर गंभीर रूप से सामने आया है. गाजियाबाद के कनावनी गांव के किसान पिछले करीब 22 वर्षों से अपनी जमीन और उचित मुआवजे के लिए संघर्ष कर रहे हैं. किसानों का आरोप है कि वर्ष 2004 में उनकी जमीन का अधिग्रहण किया गया, लेकिन लंबे संघर्ष और कानूनी लड़ाई के बावजूद आज भी उन्हें उनकी जमीन का उचित मूल्य नहीं मिल पाया है...
@dm_ghaziabad #Newsleader
गाजियाबाद के थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनावनी में प्रस्तावित डंपिंग यार्ड को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। गुरुवार देर शाम नगर निगम की जेसीबी और कर्मचारी जब मौके पर कूड़ा डालने पहुंचे, तो बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कड़ा विरोध है कि घनी आबादी के बीच किसी भी कीमत पर डंपिंग यार्ड नहीं बनने दिया जाएगा, क्योंकि इससे क्षेत्र में प्रदूषण, दुर्गंध और गंभीर बीमारियों का खतरा पैदा हो जाएगा। लोगों का कहना है कि इस संबंध में जिलाधिकारी और मेयर को भी शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद काम जारी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस पर रोक नहीं लगी, तो वे बड़े आंदोलन और सड़क जाम के लिए बाध्य होंगे।
#gbntoday #GhaziabadPolice #MunicipalCorporation #GarbageDumping #UPNews #LawAndOrder @ghaziabadpolice@GzbNagarNigam
🚨 गाजियाबाद ब्रेकिंग: कनावनी में डंपिंग यार्ड का भारी विरोध, सड़कों पर उतरने की दी चेतावनी!
1️⃣ नगर निगम गाजियाबाद द्वारा कनावनी में प्रस्तावित डंपिंग यार्ड के खिलाफ एकजुट हुए हजारों स्थानीय निवासी।
2️⃣ रिहायशी इलाके, स्कूल और अनाथ आश्रम के पास डंपिंग यार्ड बनने से गंभीर स्वास्थ्य व प्रदूषण का खतरा।
3️⃣ डीएम से मुलाकात के बाद भी ठोस आश्वासन न मिलने से निवासियों में नगर निगम प्रशासन के प्रति नाराजगी।
4️⃣ सुप्रीम कोर्ट और पर्यावरण नियमों का हवाला देकर डंपिंग यार्ड को आबादी से दूर शिफ्ट करने की मांग की।
5️⃣ निर्णय वापस न लेने पर ग्रामीणों ने महापंचायत, धरना-प्रदर्शन और सड़क जाम करने का दिया अल्टीमेटम।
#GhaziabadNews #BreakingNews #GhaziabadNagarNigam #Protest #Environment #UPNews #LawAndOrder