अगर मेरे खिलाफ 10–12 लोगों को लगाकर मुझे रोकने की कोशिश की जा रही है, तो सुन लीजिए—मैं डरने वालों में नहीं हूँ।
सच और न्याय की लड़ाई आख़िरी सांस तक लड़ूंगा।
@BhimArmyChief जी जिंदाबाद
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, @BhimArmyChief एवं नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्रशेखर आज़ाद जी की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश कैडर के 1993 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी श्रद्धेय प्रेम प्रकाश जी (पूर्व अपर पुलिस महानिदेशक) ने आज आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण की।
आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) परिवार में आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन हैं।
उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद के बिलग्राम थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय दलित नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना बेहद शर्मनाक, अमानवीय और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली है।
पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि बच्ची 22 जून से लापता थी, लेकिन सूचना देने के बावजूद पुलिस ने उसी दिन शिकायत दर्ज नहीं की और अगले दिन एफआईआर दर्ज की। 28 जून को बच्ची के मिलने के बाद, परिजनों के अनुसार, उसे अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। इसके बावजूद यदि उसका समय पर चिकित्सीय उपचार और मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया तथा महिला पुलिसकर्मियों द्वारा उसे डराने-धमकाने की भी शिकायत है। ये आरोप अत्यंत गंभीर हैं और इनकी निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
परिजनों का यह भी आरोप है कि मामले में प्रारंभिक स्तर पर POCSO अधिनियम और SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधान भी लागू नहीं किए गए।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, आखिर बेटियों को समय पर न्याय और संवेदनशील पुलिस व्यवस्था कब मिलेगी?
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि पीड़िता को तत्काल सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, मामले की निष्पक्ष, समयबद्ध और प्रभावी जांच कर सभी आवश्यक कानूनी प्रावधानों, जिनमें POCSO अधिनियम और SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम की लागू होने वाली धाराएं भी शामिल हैं, के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस कर्मियों द्वारा लापरवाही, संवेदनहीनता या अनुचित व्यवहार पर सख्त विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए। पीड़िता और उसके परिवार को शीघ्र न्याय मिले।
भीम आर्मी–आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की हरदोई टीम शुरुआत से ही पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है।
@CMOfficeUP
1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य साहस का परिचय देते हुए 36 अंग्रेजी सैनिकों को मौत के घाट उतारने कर वाली वीरांगना माता उदा देवी पासी जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन एवँ विनम्र आदरांजलि।
भारत-पाकिस्तान युद्ध में असाधारण बहादुरी का प्रदर्शन करते हुए वीरगति को प्राप्त करने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित वीर शहीद अब्दुल हमीद जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवँ विनम्र आदरांजलि।
महान देशभक्त, देश के पहले राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य, 'मसावात (बराबरी)' पत्रिका के संपादक, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में पिछड़ों की हिस्सेदारी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अब्दुल कय्यूम अंसारी जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन व विनम्र आदरांजलि।
हरियाणा के जिला पलवल के थाना सदर क्षेत्र के गाँव दिगौट में 26 जून को दलित परिवार पर हुआ जानलेवा हमला केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि संविधान, सामाजिक न्याय और दलित समुदाय की सुरक्षा पर सीधा हमला है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, उनको जातिसूचक गालियाँ दी गईं और घर में घुसकर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड, कुल्हाड़ी सहित घातक हथियारों से हमला किया गया, जिसमें परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए।
सबसे गंभीर बात यह है कि घटना को इतने दिन बीत जाने के बाद भी यदि मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं और पुलिस केवल अन्य लोगों की गिरफ्तारी कर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास कर रही है, तो यह न्याय प्रक्रिया पर गंभीर सवाल है।
मुख्यमंत्री @NayabSainiBJP, दलित परिवार पर खुलेआम हमला करने वालों को बचाने का कोई भी प्रयास कानून के शासन और संविधान की मूल भावना के साथ विश्वासघात होगा।
हम @cmohry में मांग करते हैं कि सभी नामजद और वास्तविक आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा, सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा और न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएँ।
15 मई 2026 को मेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम का अपहरण कर निर्मम हत्या से जुड़े बाकी आरोपियों को जेल भेजने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजनों और समाज के लोगों पर लाठीचार्ज तथा न्याय की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जाना भाजपा सरकार की दलित विरोधी और दमनकारी कार्यशैली को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, यदि पीड़ित परिवार इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता का आरोप लगा रहा है, तो उनकी मांगों को दबाने के बजाय पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराई जानी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई दोषी बचने न पाए और कोई निर्दोष फंसने न पाए। जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए।
मैं शीघ्र ही मेरठ पहुंचकर अपने इस परिवार से मुलाकात करूंगा।
आज मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा क्षेत्र-22 से हमारे प्रत्याशी, राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य भाई दामोदर यादव जी के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित किया। दतिया की सम्मानित जनता से अपील की कि वे "केतली" चुनाव चिन्ह के सामने वाला बटन दबाकर भाई दामोदर यादव जी को भारी मतों से विजयी बनाएं।
मुझे केवल आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि दतिया की सम्मानित जनता अपना अमूल्य मत और आशीर्वाद देकर भाई दामोदर यादव जी को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाएगी।
जनसभा में उपस्थित सम्मानित नागरिकों, पार्टी के समर्पित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सभी समर्थकों का हृदय से आभार।
#ChandraShekharAzad #DamodarYadavMandal #DatiaByElection #AzadSamajParty #JaiBhim
बलिया जनपद के रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट लाल टोला निवासी आदिवासी समाज के कामजी गोड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद और चिंताजनक है।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान की गई पिटाई से उनकी हालत बिगड़ गई और बाद में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए। दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।
शोकाकुल परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएँ हैं। प्रकृति उन्हें यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
अयोध्या के हनुमान कुंड स्थित रविदास गुरुघर के पूज्य महंत श्रद्धेय बनवारी दास जी का हृदयाघात के कारण आकस्मिक निधन अत्यंत पीड़ादायक और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
महंत बनवारी दास जी ने अपना संपूर्ण जीवन संत रविदास जी की परंपरा, सामाजिक समता और मानवता के मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित किया। उनका जाना केवल उनके अनुयायियों की ही नहीं, बल्कि संत परंपरा की बड़ी क्षति है।
इस दुःख की घड़ी में मैं उनके समस्त अनुयायियो एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। प्रकृति हम सभी को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
मैं शीघ्र ही अयोध्या पहुँचकर पूज्य महंत जी के प्रति अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करूँगा।
विनम्र आदरांजलि।
राज सिंह का यह बयान ‘अगर सीबीआई नहीं आती, तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’ मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की एनकाउंटर नीति की भयावह सच्चाई को उजागर करता है। जब किसी व्यक्ति का बिना जांच के एनकाउंटर कर दिया जाता है, तो सवाल सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे कानून-व्यवस्था तंत्र की विश्वसनीयता का है।
आज उत्तर प्रदेश में कानून नहीं, बल्कि “पहले गोली, बाद में जांच” की मानसिकता को बढ़ावा दिया गया है। बुलडोजर और एनकाउंटर को न्याय का विकल्प बनाकर संविधान और न्यायपालिका दोनों को कमजोर किया गया है।
इसीलिए उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार आने पर पिछले 8 वर्षों में हुए सभी एनकाउंटरों और बुलडोजर की कार्रवाइयों की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच के लिए एक स्वतंत्र ‘विशेष आयोग’ का गठन किया जाएगा।
#ASP_K_Mission2027
50 प्रतिशत महिला आरक्षण की सदन में मांग उठाने वाला देश का एकमात्र सांसद होने के नाते अपने भाई के आवास पर पहुँची महिला शक्ति के नाम मेरा संदेश—
महिलाओं की बराबरी और राजनीतिक हिस्सेदारी की लड़ाई बहुत पुरानी, हमारे वैचारिक महापुरुषों ने इसकी मजबूत नींव रखी थी।
संविधान निर्माता परम पूज्य बाबा साहेब ने महिलाओं को संपत्ति का अधिकार, विवाह और तलाक में अधिकार, निजी जीवन में अधिकार दिलाने के साथ ही हिन्दू कोड बिल के माध्यम से समानता और गरिमा दिलाकर ऐतिहासिक परिवर्तन किया था।
उसी विचार को आगे बढ़ाते हुए मेरे लिए महिलाओं के लिए 50% आरक्षण की मांग, सामाजिक न्याय का सवाल है न कि केवल राजनीतिक एजेंडा।
“मैं और हमारी पार्टी देश की सभी माताओं-बहनों को आश्वस्त करना चाहते हैं जिस दिन आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) संसद में मज़बूत ताकत बनेगी महिलाओं के लिए 50% आरक्षण लागू कराने का पूरा प्रयास करेंगे और तब तक संघर्ष करेंगे, जब तक इसे लागू नहीं करा देते।”
जब तक देश की आधी आबादी को सत्ता, नीति निर्माण और प्रतिनिधित्व में बराबर हिस्सेदारी नहीं मिलेगी, तब तक लोकतंत्र अधूरा रहेगा।
महिलाओं की भागीदारी ही मजबूत लोकतंत्र और सामाजिक बदलाव की असली कुंजी है।
सादर जय भीम, जय भारत।
6 फ़रवरी 2026 को उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के संवैधानिक आरक्षण को संविधान के अनुच्छेद 243D(6) के तहत सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief एवं नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्रशेखर आजाद जी ने माननीय पंचायती राज मंत्री @oprajbhar जी को पत्र लिखा था।
अब प्रदेश सरकार द्वारा “समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग” को मंजूरी दिया जाना इस बात का प्रमाण है कि सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दे को उठाने का प्रभाव पड़ता है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह आयोग पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप कार्य करते हुए शीघ्र अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा, ताकि पंचायत चुनावों में OBC आरक्षण को कानूनी रूप से मजबूत आधार मिल सके और सामाजिक न्याय की भावना और अधिक सशक्त हो।
संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों की रक्षा और बहुजन समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने की लड़ाई आगे भी मजबूती से जारी रहेगी।
भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में मिड-डे मील पोषण नहीं, “जोखिम योजना” बन गया है।
पटना के सहरसा जिले में थाली में सांप का बच्चा मिलने से 250 बच्चे बीमार हो गए, जिनमें 115 में फूड प्वाइजनिंग की पुष्टि हुई है। यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि मासूम बच्चों की जान से खुला खिलवाड़ है जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हम प्रकृति से सभी बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।
@officecmbihar जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई करें और सभी बच्चों के बेहतर इलाज व उचित मुआवजे की व्यवस्था करें।
उत्तर प्रदेश में पिछले 8 वर्षों से प्राथमिक शिक्षक भर्ती पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य दोनों पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
हमारी सरकार आने पर कैबिनेट की पहली ही बैठक में प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर शुरू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया जाएगा।
#ASP_K_Mission2027
#UPMaangeChandraShekharAzad
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद स्थित नगला बिलौटिया गांव में बीएससी छात्र अतिन कुमार जाटव की मृत्यु अत्यंत दुखद ,चिंताजनक और झकझोर देने वाली घटना है।
16 मई को अतिन को जाति पूछकर बेरहमी से पीटा गया, सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया और मानसिक रूप से इस कदर प्रताड़ित किया गया कि उसने 17 मई को आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। सुसाइड नोट में जिस पीड़ा, बेइज्जती और अन्याय का जिक्र है, वह पूरे समाज और प्रशासन के सामने गंभीर सवाल खड़े करता है।
एक गरीब दलित परिवार का इकलौता बेटा, जो पढ़ाई के साथ अपने दिव्यांग माता-पिता और छोटी बहन का सहारा था, आज इस दुनिया में नहीं है। यह केवल एक आत्महत्या नहीं, बल्कि सामाजिक भेदभाव, जातीय मानसिकता और अमानवीय व्यवहार का भयावह परिणाम प्रतीत होता है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, इस घटना में अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होना आपके प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
हमारी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस असीम दुःख को सहने की शक्ति दे।
हम @UPGovt से माँग करते हैं कि:- सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो।मामले में SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम की कठोर धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए।सुसाइड नोट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष व त्वरित जांच हो।पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित किया जाए।
भीम आर्मी–आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की फिरोजाबाद की टीम घटना के बाद से ही पीड़ितों के साथ मौजूद है।
आज दवा व्यापारियों द्वारा ऑनलाइन ई-फार्मेसी और ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ की जा रही बंदी और आंदोलन एक गंभीर विषय है।
हमारा मानना है कि दवा जैसी आवश्यक सेवा के क्षेत्र में पारदर्शी और सख्त नियमन अत्यंत आवश्यक है।ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बिना उचित नियंत्रण के दवाओं की उपलब्धता, मूल्य निर्धारण में अनियमितता तथा छोटे मेडिकल स्टोरों पर बढ़ता दबाव एक वास्तविक चिंता का विषय है, जिस पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसी भी आंदोलन या बंदी के कारण आम मरीजों को दवा और उपचार में कोई कठिनाई न हो। आपातकालीन सेवाएं और अस्पताल क्षेत्रों में दवाओं की उपलब्धता हर स्थिति में बनी रहनी चाहिए।
@MoHFW_INDIA से आग्रह है कि वह दवा व्यापारियों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और संबंधित नियामक संस्थाओं के साथ व्यापक संवाद कर ऐसी नीति तैयार करे, जो जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के साथ-साथ छोटे व्यापारियों के हितों की भी रक्षा करे।
@mygovindia@JPNadda
NEET 2026 पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने से भविष्य को लेकर बने तनाव के बीच झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी निवासी छात्र #प्रदीप की आत्महत्या बेहद दुःखद है।
प्रदीप मेघवाल को न्याय दिलाने के लिए सीकर SK हॉस्पिटल के बाहर चल रहे धरने पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे।