पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित इस ऐतिहासिक मस्जिद को इस तरह से ध्वस्त करना है ए संवैधानिक है एनडीएमसी प्रशासन अपने निर्णय पर पूर्ण विचार करें इस तरह के ऐतिहासिक इबादत गा पर इस तरह का फरमान न लागू किया जाए @AmitShah
कर्तव्यपथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को पुलिस स्मृति दिवस पर शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
शहीदों का बलिदान अमर रहे, उनके परिवारों का त्याग सदैव स्मरणीय रहे।
#PoliceCommemorationDay
25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा एक ही दिन निर्धारित होने से अभ्यर्थियों के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। PET की परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को आयोजित होनी है। दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 25 अक्टूबर को एक परीक्षा छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।
PET की परीक्षा तिथियां पहले से प्रस्तावित थीं, जबकि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने बाद में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि 25 अक्टूबर घोषित की। इतना ही नहीं, PET के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन को भी केंद्र बनाया गया है। इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन ने उसी दिन पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराने का निर्णय लिया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन को अभ्यर्थियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव करना चाहिए, ताकि दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले किसी भी अभ्यर्थी का एक अवसर न छिने।
@BUJHSOFFICIAL@Profmukeshpndy
कर्तव्यपथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को पुलिस स्मृति दिवस पर शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
@mygovindia से मांग है कि कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों को औपचारिक रूप से ‘शहीद’ का दर्जा देने हेतु स्पष्ट नीति बनाई जाए, ताकि उनके सर्वोच्च बलिदान को आधिकारिक मान्यता मिल सके।
शहीदों का बलिदान अमर रहे, उनके परिवारों का त्याग सदैव स्मरणीय रहे।
#PoliceCommemorationDay
उत्तर प्रदेश में शिक्षा और रोजगार की हकीकत देखिए!
सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के 2,647 पदों पर भर्ती 13 साल बाद भी लंबित है। अब भर्ती की तैयारी की खबरें आ रही हैं, लेकिन सवाल यह है कि विज्ञापन और नियुक्ति की प्रक्रिया आखिर कब पूरी होगी?
अगर भर्ती अब शुरू भी हो जाती है, तो आशंका है कि दो महीने बाद चुनाव की आचार संहिता लागू हो जाए और भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर पुराने ढर्रे पर अटक जाए। आखिर कब तक प्रदेश के युवा भर्ती की तारीखों और अनिश्चितताओं के बीच अपना भविष्य तलाशते रहेंगे?
हमारी सरकार आने पर एक वर्ष के भीतर सभी विभागों के रिक्त पदों को भरने के लिए व्यापक भर्ती अभियान चलाया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में बाधा डालकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों को जवाबदेह बनाया जाएगा। जो अधिकारी अपने पद की जिम्मेदारी निभाने में बाधा बनेगा, उसे पद से हटाकर उस पद को भी रिक्त मानते हुए उस पद के लिए भी शीघ्र नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सरकार का मतलब — बेरोजगारी मुक्त उत्तर प्रदेश।
#ASP_K_Mission2027
#UPMaangeChandraShekharAzad
IIT-बॉम्बे के विद्यार्थी साहिल वोकाडे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु की CBI जांच कराने एवं न्याय की मांग कर रहे विद्यार्थियों के साथ पुलिस के बर्बरतापूर्ण व्यवहार के संबंध में माननीय केंद्रीय गृह मंत्री @AmitShah जी को पत्र लिखा।
@mygovindia@HMOIndia@iitbombay
दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास स्थित 100 वर्ष से अधिक पुरानी ऐतिहासिक रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के लिए छह दिन का नोटिस दिए जाने और बिजली-पानी की आपूर्ति बंद किए जाने की खबर बेहद चिंताजनक है। मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद हारून साहब के अनुसार, मस्जिद पर ध्वस्तीकरण का खतरा मंडरा रहा है और नमाज़ियों को मस्जिद में नमाज़ अदा करने से रोका जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह मस्जिद वक़्फ़ की जमीन पर स्थित है और इसका उल्लेख 1977 के दिल्ली गजट तथा NDMC की विरासत सूची में होने का दावा किया गया है।
@KirenRijiju जी, मामले में तत्काल हस्तक्षेप करें। मस्जिद की बिजली और पानी की आपूर्ति तत्काल बहाल कराई जाए, नमाज़ियों की आवाजाही और नमाज़ अदा करने में आ रही बाधाएं दूर की जाएं तथा किसी भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। मस्जिद के संरक्षण और नमाज़ियों के धार्मिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
@mygovindia@PMOIndia@narendramodi@MOMAIndia
📢 संगठनात्मक नियुक्ति | ASP(K) दिल्ली प्रदेश ✊
आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम), दिल्ली प्रदेश की ओर से शशि कमल जी को दिल्ली प्रदेश महासचिव एवं प्रभारी, नजफगढ़ ज़ोन नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं साधुवाद। 💐
हमें पूर्ण विश्वास है कि आप परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम साहब की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने तथा बहुजन समाज के संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।
आपकी सक्रिय भागीदारी, समर्पण एवं नेतृत्व से नजफगढ़ ज़ोन में संगठनात्मक विस्तार को नई मजबूती मिलेगी और “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” का संकल्प और अधिक सशक्त होगा।
🙏 नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
📞 संपर्क नंबर: 9560230887
✊ मिशन बहुजन | लक्ष्य सामाजिक परिवर्तन
💙 जय भीम! जय भारत
@BhimArmyChief@VinayRatanSingh@BalakRamASP@HimanshuValmi13
#ASPKDelhi #AzadSamajParty #ShashiKamal #JaiBhim #BahujanEkta #सामाजिकन्याय #संगठनात्मकनियुक्ति
📢 संगठनात्मक नियुक्ति | ASP(K) दिल्ली प्रदेश ✊
आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम), दिल्ली प्रदेश की ओर से आर. पी. सिंह जी को महासचिव, उत्तर पूर्व लोकसभा नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। 💐
हमें पूर्ण विश्वास है कि आप परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम साहब की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने तथा बहुजन समाज के संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।
आपकी सक्रिय भागीदारी, समर्पण एवं नेतृत्व से उत्तर पूर्व लोकसभा क्षेत्र में संगठनात्मक विस्तार को नई मजबूती मिलेगी और “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” का संकल्प और अधिक सशक्त होगा।
💐 नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
📞 संपर्क नंबर: 9654457585
✊ मिशन बहुजन | लक्ष्य सामाजिक परिवर्तन
💙 जय भीम! जय भारत!
@BhimArmyChief@BalakRamASP
#ASPKDelhi #AzadSamajParty #JaiBhim #BahujanEkta #सामाजिकन्याय #संगठनात्मकनियुक्ति #उत्तरपूर्वलोकसभा
वर्ष 2023 और 2024 में सड़क के गड्ढों के कारण 4,546 लोगों की मौत और 9,952 लोग घायल हुए, वहीं वित्त वर्ष 2023-24 और 2024-25 में राष्ट्रीय राजमार्गों के रखरखाव एवं मरम्मत पर 16,011 करोड़ रुपये खर्च किए गए।
इतने बड़े खर्च के बावजूद सड़कों का जानलेवा होना और पीड़ितों को मुआवजा दिलाने व जिम्मेदारी तय करने का मामला माननीय उच्चतम न्यायालय तक पहुँचना सरकार की कार्यप्रणाली और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
इस मामले का माननीय उच्चतम न्यायालय पहुँचना स्वागतयोग्य कदम है। उम्मीद है कि 25 नवंबर को होने वाली सुनवाई के बाद जिम्मेदारी तय करने, दोषियों पर कार्रवाई करने और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
ग्वालियर सड़क हादसा नहीं हत्या, क्यों न इस सिस्टम को ही बदला जाएं, ग्वालियर में यह हादसा नहीं सुनियोजित हत्या है हत्या!
क्योंकि नशे धुत ट्रक ड्राइवर खड़े खड़े मासूम लोगों पर ट्रक चढ़ा देता है, उसके प्रशासन घायलों को अपस्ताल ले जाने में 2 घंटे लगा देता है, इसमें ग्वालियर के तमाम उच्च आधिकारियों पर भी कार्यवाही होना चाहिए। क्योंकि घुस वहाँ तक भी पहुंचती है।
ग्वालियर चलो ग्वालियर चलो 25/10/26 को ग्वालियर चलो लक्ष्मी बाई की प्रतिमा के सामने वाले मैदान फूलबाग में बहुजन भाईचारा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने मुख्य अतिथि के रूप में आ रहे हैं माननीय मुख्य प्रभारी ML Tomar पूर्व विधायक जी एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य @AzadSamajParty और अध्यक्षता करेंगे माननीय @SatendraVidrohi प्रदेश अध्यक्ष @ASPK4MP मध्यप्रदेश सभी साथी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और आगामी त्रिस्तरीय चुनावों में दलित, पिछड़े, आदिवासी व मुस्लिम बहुजन भाईचारा स्थापित करें धन्यवाद। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief सांसद साहब जी जिन्दाबाद।
📍 भोपाल
आज जय जोहार के सम्मान में भीम आर्मी के मजबूत साथी छोटे भाई जीतेंद्र मूलनिवासी पुलिस को कानून का आईना दिखाकर बताया अब बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के बच्चे न्याय के लिए चट्टान से भी टकरा जायेंगे।
अमरोहा की हसनपुर विधानसभा में आयोजित रैली में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया।
उन्होंने कहा— “ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा तो नीले पटके वाले ही करा सकते हैं।”
#ChandrashekharAzad#Amroha#Hasanpur#GyaneshKumar#AzadSamajParty #ElectionCommission #UPPolitics #NationalJanmat
आज आंदोलन के दौरान आदिवासी बहन का पुलिस कांस्टेबल को थप्पड़ मारना गलत है, लेकिन उसके पैर से बहते खून और उसकी बेबसी को भी तो देखिए,
वह गिड़गिड़ाती रही कि उसकी चप्पल निकालने दी जाए, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। आखिर एक पीड़ित बहन कब तक अपमान और पीड़ा सहती?
अगर ‘जय जोहार’ जैसे सम्मानजनक नारे पर कथित जातिसूचक टिप्पणी करने वाले मिसरोद थाना प्रभारी पर समय रहते कार्रवाई हो जाती, तो आदिवासी छात्रों को आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरना ही नहीं पड़ता!
आज भी आदिवासी समाज गरीबी और अभावों के बीच संघर्ष करके जीवन जीता है। एक जोड़ी चप्पल खरीदने से पहले भी कई बार सोचना पड़ता है। उस दर्द और मजबूरी को सत्ता के नशे में चूर लोग क्या समझेंगे?
सवाल यह है कि आदिवासी छात्रों की आवाज कब तक दबाई जाएगी? न्याय मांगने पर अपमान, विरोध करने पर दमन और फिर पीड़ितों को ही कटघरे में खड़ा करना यह कैसी व्यवस्था है?
थप्पड़ का समर्थन नहीं, लेकिन उस बेबसी और पीड़ा को नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता, जिसने हालात को इस मोड़ तक पहुंचाया।
‘जय जोहार’ का अपमान करने वालों पर कार्रवाई करो, आदिवासी छात्रों को न्याय दो और पुलिस की जवाबदेही तय करो!
आदिवासी समाज अब चुप नहीं बैठेगा।
जय भीम जय जोहार