लोको पायलटों को ड्यूटी के दौरान शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने, मानवीय कार्य परिस्थितियाँ सुनिश्चित करने एवं उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई किए जाने के संबंध में माननीय रेलमंत्री @AshwiniVaishnaw जी को पत्र लिखा।
@mygovindia@RailMinIndia
मेरे नगीना लोकसभा क्षेत्र (जनपद बिजनौर) के स्योहारा एवं बरूकी क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डों के निर्माण, बसों के ठहराव तथा परिवहन संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), परिवहन विभाग, @dayashankar4bjp जी को पत्र लिखा।
@UPGovt@uptransportdept
लखनऊ:
पूरी तरह से चुनावी मोड में @AzadSamajParty
विधानसभा प्रत्याशियों के इंटरव्यू की सरगर्मियों के बीच उत्तर प्रदेश के चर्चित नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री @SwamiPMaurya ने @BhimArmyChief सांसद चंद्रशेखर आजाद से की मुलाक़ात...
तकरीबन 1 घंटे चली इस मुलाक़ात में कई गहन मुद्दों पर चर्चा...
हरियाणा में डॉ. बी.आर. अंबेडकर लाइब्रेरी का नाम परिवर्तित किए जाने के निर्णय को निरस्त कर मूल नाम बहाल किए जाने हेतु महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रद्धेया द्रौपदी मुर्मू जी को पत्र लिखकर अनुरोध किया।
@mygovindia@rashtrapatibhvn
पेपर लीक... भर्ती घोटाले... परीक्षाएं रद्द... यूपी बोर्ड परिणामों पर शिकायतें... और अब दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में रिजल्ट गड़बड़ी।
भाजपाई नाकामियों की भी हद है। ऐसा प्रतीत होता है कि इस सरकार में घोटाले अपवाद नहीं, बल्कि व्यवस्था का हिस्सा बन चुके हैं। परीक्षा हो, भर्ती हो या परिणाम, हर मोर्चे पर युवाओं की मेहनत और भविष्य सबसे आसान निशाना बनता जा रहा है।
युवाओं का भविष्य इन नाकामियों के बोझ तले दबता जा रहा है।
महाराष्ट्र के कल्याण शहर से चौंकाने वाले दृश्य आया है ।
बौद्ध भिक्षुओं ने एक पवित्र बुद्ध प्रतिमा और स्मारक को बचाने के लिए खुद को बुलडोजर के सामने लेट गए , लेकिन अधिकारियों ने विध्वंस का काम जारी रखा।
सभी भिक्षु शांतिपूर्वक विनती और विरोध कर रहे थे, तो कथित तौर पर उन्हें लाठियों से पीटा गया तथा एक ओर खींच लिया गया।
एक प्रतिष्ठित धार्मिक स्थल और स्मारक पर बुलडोजर से कुचल दिया गया, जिससे शांतिपूर्ण धार्मिक समुदायों के साथ व्यवहार करने पर सवाल उठने लगे।
@Dev_Fadnavis@RamdasAthawale
दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग के कारण हुए दर्दनाक हादसे में 21 लोगों की मृत्यु तथा दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद, भयावह और झकझोर देने वाली है।
हम इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा उनके शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
@DelhiGovDigital इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करे तथा मृतकों के परिजनों और घायलों को हरसंभव सहायता एवं उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।
IIT-JEE Advanced 2026 में सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ।
जो विद्यार्थी इस बार सफल नहीं हो सके, उनसे कहना चाहता हूँ कि एक परीक्षा आपकी क्षमता, प्रतिभा और भविष्य का अंतिम निर्णय नहीं करती। निराश होने के बजाय नए संकल्प के साथ आगे बढ़िए, क्योंकि मेहनत और लगन का कोई विकल्प नहीं होता।
हमारा मानना है कि प्रतिभा को अवसर मिलना चाहिए। इसलिए उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार आने पर IIT में चयनित प्रदेश के प्रत्येक छात्र-छात्रा की पढ़ाई मात्र 1 रुपये में कराई जाएगी, ताकि आर्थिक अभाव किसी भी मेधावी विद्यार्थी के सपनों के आड़े न आए।
मेहनत आपकी, जिम्मेदारी हमारी।
#ASP_K_Mission2027
हरदोई जिले के बेनीगंज थाना क्षेत्र के महुआ कोला गांव में तीन वर्ष पूर्व बहुजन समाज ने आपसी सहयोग से अपने खेत में बुद्ध विहार का निर्माण करवाया था और तभी से वहां भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने हेतु अनुमति के लिए प्रयासरत थे। हार-थक कर उन्होंने बुधवार (27 मई) को प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा नेता द्वारा वहां अपने इष्ट की प्रतिमा रखकर बुद्ध विहार को मंदिर बताने का प्रयास करते हुए मामले को अलग रूप दे दिया गया।
मामले में पुलिस प्रशासन से बातचीत बहस में बदल गई और भाजपा नेता पक्ष के लोगों द्वारा आगजनी किए जाने के बावजूद पुलिस प्रशासन ने एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए बहुजन समाज के लोगों पर लाठीचार्ज किया। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं तक को नहीं छोड़ा गया तथा कम से कम 20-25 लोगों को हिरासत में ले लिया गया।
यह घटना बेहद निंदनीय और अस्वीकार्य है, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, आखिर बहुजन समाज को अपने ही खेत में बने बुद्ध विहार में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति के लिए तीन साल तक क्यों रोका गया? आखिर तीन साल तक अनुमति रोककर रखने का आधार क्या था? क्या बहुजन समाज की धार्मिक आस्था और संवैधानिक अधिकार आपकी व्यवस्था में दोयम दर्जे के हैं?
यदि प्रशासन समय पर निष्पक्ष फैसला लेता, तो न विवाद होता, न तनाव फैलता और न ही महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों पर लाठियां बरसतीं। तीन साल तक अनुमति लंबित रखना केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि बहुजन समाज की आस्था की उपेक्षा का गंभीर उदाहरण है।
और यह पहली बार नहीं है जब हरदोई में बहुजन महापुरुषों और प्रतीकों के प्रति प्रशासनिक उदासीनता देखने को मिली हो। लगभग एक वर्ष पूर्व जिला हरदोई के डीएम चौराहे से सौंदर्यीकरण के नाम पर हटाई गई राष्ट्रनायक, अखंड भारत के निर्माता एवं मानवता के प्रतीक चक्रवर्ती महान सम्राट अशोक मौर्य जी की लाट एवं राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह को आज तक पुनः स्थापित नहीं किया गया।
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, निर्दोष लोगों को तत्काल रिहा किया जाए,घायलों का समुचित एवं निःशुल्क इलाज कराया जाए तथा तथा एकपक्षीय कार्रवाई करने वाले अधिकारियों और माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
अन्यथा मैं शीघ्र वहां पहुंचकर, अपने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होऊंगा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में आरक्षण नई जनगणना के आंकड़ों के आधार पर निर्धारित किए जाने के संबंध में माननीय पंचायती राज मंत्री @oprajbhar जी को पत्र लिखा।
प्रतिलिपि :
माo @myogiadityanath जी, @CMOfficeUP , @UPGovt - सादर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु।
@ceoup , राज्य निर्वाचन आयोग, सादर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु।
प्रेस वार्ता आमंत्रण
आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा प्रत्येक वर्ष 04 जून को पूरे देश में “व्यवस्था परिवर्तन दिवस” के रूप में मनाया जाएगा।
इसी क्रम में 04 जून 2026 से प्रारंभ होने जा रही “सत्ता परिवर्तन यात्रा” के प्रथम चरण की विस्तृत रूपरेखा, उद्देश्य एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देने हेतु पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief एवं नगीना से लोकप्रिय सांसद चंद्रशेखर आजाद जी प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।
📅 दिनांक: 30 मई 2026 (शनिवार)
🕛 समय: दोपहर 01:00 बजे
📍 स्थान: उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ
मीडिया साथियों से विनम्र अनुरोध है कि कृपया कार्यक्रम में पधारकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएँ तथा कार्यक्रम की व्यापक मीडिया कवरेज प्रदान करें।
सादर जय भीम!
#ASP_K_Mission2027
#सत्तापरिवर्तनयात्रा
#UPMaangeChandraShekharAzad
#SattaParivartanYatra
देश की खुशहाली और समृद्धि का रास्ता खेतों और खलिहानों से होकर गुजरता है: चौ. चरण सिंह जी
मजदूरों व किसानों की मजबूत आवाज, जनप्रिय नेतृत्वकर्ता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी के स्मृति दिवस पर उन्हें शत शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
शिक्षक अब शिक्षक कम, “हर विभाग के बहुउद्देश्यीय कर्मचारी” ज्यादा बना दिए गए हैं।
कभी जनगणना, कभी चुनाव, कभी BLO ड्यूटी,
कभी डेटा फीडिंग, कभी टीकाकरण, कभी पल्स पोलियो अभियान,
और अब भूसा संग्रह तक।
शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कामों में झोंककर फिर शिक्षा की गुणवत्ता पर भाषण देना सबसे बड़ा पाखंड है।
गत दिनों मध्यप्रदेश के रीवा जिले में कलेक्ट्रेट के सामने पैदल विहार कर रहीं जैन साध्वियों के साथ हुए सड़क हादसे में दो पूज्य साध्वियों के निधन व एक साध्वी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर बेहद दुखद, पीड़ादायक और चिंताजनक है।
@MP_MyGov से मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच की जाए तथा दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पूज्य साध्वियों को विनम्र आदरांजलि। इस दुखद घड़ी में हमारी गहन संवेदनाएँ उनके अनुयायियों के प्रति हैं। प्रकृति हम सभी को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे तथा घायल आर्यिका माता के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना।
@CMMadhyaPradesh@DrMohanYadav51