हे जगन्नाथ...!!
कान्हा सारी दुनिया में
तेरा ही तो "नूर" है
जीवन में सबके रहता
तेरा ही तो "सुरूर" है
कुछ तो है तेरी आँखों में
जादू मेरे कालिया ठाकुर
जो देख लेता इनको
वो बहकता जरूर है
रहती है ये मतवारी
तेरे ही ख्यालों में
तेरा साथ पाके रहता
खुद पे ही गरूर है.....।
भगवान शिव की कृपा से उनके भक्तों को शक्ति और साहस की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया जाता है, जो उन्हें अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रोत्साहित करता है। ✨💫🌟🙏
🇮🇳🇮🇳🇮🇳 आज़ादी का जश्न मुबारक 🇮🇳🇮🇳🇮🇳
आज का दिन सिर्फ़ आज़ादी का नहीं, बल्कि उन बे-शुमार क़ुर्बानियों और जद्द-ओ-जहद की याद दिलाता है, जिनकी बदौलत हमें ये हसीन तोहफ़ा मिला।
आओ, हम सब मिलकर ये अहद करें कि वतन की इज़्ज़त, एकता और मोहब्बत को हमेशा बरक़रार रखेंगे।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
ओडिशा के पुरी में समुद्र किनारे सजी अद्भुत आकृति — प्रसिद्ध भारतीय रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक जी की यह अद्वितीय सैंड आर्ट हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देशभक्ति की लौ को और प्रखर बना रही है। 🇮🇳
आइए, 11 से 15 अगस्त के बीच अपने घर पर तिरंगा फहराएं।
जन-गण-मन में, तन-मन-धन में,
मेरे वचन कर्म में,
सूरज से भी दृष्टि मिलाये,
बन मेरे नयन का तारा।
स्वर्णिम मेरी धरा केसरी,
दमकती लेकर उजियारा।
वितान में भर हरीतिमा,
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा...
हमसे ही है यह धरा केसरी,
हममें ही बसता उजियारा।
रहे चतुर्दिक् हर्षित हरियाली,
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा॥
केसर-केसर शौर्य भरा है,
पंख-पंख उजास भरी है,
पत्ता-पत्ता हरित हुआ है,
नभमय नील चक्र है प्यारा। ॥
धागा-धागा चरखा चलता,
लहर-लहर वो फहर रहा,
सतरंगे स्वप्न सजाए,
शिखर तिरंगा बन गर्व हमारा।
ध्वजा दंड से ले डोर बँधी,
पुलकित हुई पताका है,
झंडे में शौर्य समा कर,
ले स्वदेश का गुंजित नारा।