मुझपे रहमत भरी नज़र रखना !
जारी ग़ज़लों का तू सफ़र रखना !!
मेरी तख़लीक़ इक मिसाल बने !
मेरे हाथों में वो हुनर रखना !!
पाओं मेरे ज़मीं न छोड सकें !
उस बुलन्दी पे मेरा सर रखना !!
हर क़दम पर मिरे मौला मुझको!
हर मुसीबत से बाख़बर रखना !!
🖤🤍🖤🤍🖤🤍🖤🤍🖤
हम को किस के ग़म ने मारा ये कहानी फिर सही
किस ने तोड़ा दिल हमारा ये कहानी फिर सही
दिल के लुटने का सबब पूछो न सब के सामने
नाम आएगा तुम्हारा ये कहानी फिर सही
नफ़रतों के तीर खा कर दोस्तों के शहर में
हम ने किस किस को पुकारा ये कहानी फिर सही
⭐⭐⭐⭐⭐⭐⭐⭐
हम तो समझे थे कि इक ज़ख़्म है भर जाएगा
क्या ख़बर थी कि रग-ए-जाँ में उतर जाएगा
वो हवाओं की तरह ख़ाना-ब-जाँ फिरता है
एक झोंका है जो आएगा गुज़र जाएगा
🌿🍀🌿🍀🌿🍀🌿🍀