कुलगाम में सीआरपीएफ दल पर हुए आतंकी हमले की जांच के दौरान एक नयी सनसनीखेज जानकारी सामने आयी है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, हमले से दो दिन पहले एक किशोर ने जोकि नौवीं-दसवीं क��्षा का छात्र है, ने कुलगाम में एक जगह सीआरपीएफ की नाका पार्टी पर तैनात जवानों को हंसते हुए कहा था कि हम तुम्हे नहीं छोड़ेंगे। इस जानकारी के सामने आने के बाद जांच एजेंसियों ने उक्त किशोर का पता लगाने के विभिन्न स्तरों पर जांच शुरु कर दी है। उसका स्कैच भी तैयार कराया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है।
हालांकि पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों किसी किशोर द्वारा हमले की तथाकथित धमकी दिए जाने की जानकारी पर चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन सूत्रों के अनुसार, यह मामला सोमवार का है।
मीरबाजार में एक जगह विशेष जहां पर अक्सर सीआरपीएफ के जवानों का नाका रहता है, वहां से गुजरते हुए एक छात्र ने जोकि नौवी-दसवीं कक्षा का छात्र है, ने नाके पर तैनात जवानों को कथित तौर पर कहा था 'हम तुम्हें छोड़ेंगे नहीं'। उस समय जवानों ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया और इसे एक सामान्य धमकी समझकर नजरअंदाज कर दिया।
हमले के बाद उपजे हालात में जब उक्त नाका पार्टी के जवानों ने इसकी जानकारी अपने वरिष्ठजनों को दी तो उन्होंने इस बिंदू को भी अपनी जांच में शामिल कर लिया।
जांच एजेंसियां अब यह पता लगा रही हैं कि क्या उक्त किशोर के जरिए आतंकियों ने धमकी भेजी थी, अगर भेजी थी तो यह एक नया ट्रेंड है और यह विगत वर्षाें में अपनी तरह का पहला मामला होगा जब हमले से पहले आतंकियों ने उसका एलान किया है।
जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि क्या उसका हमले से कोई संबंध था अथवा उसने किसी के कहने पर जवानों को धमकी दी थी। हालांकि, अभी तक किशोर और हमलावरों के बीच किसी संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
उसने जिन जवानों के साथ बातचीत में यह कथित धमकी दी है, उनसे किशोर के हुलिए का पता लगाकर स्कैच भी तैयार कराए जाने की सूचना है ताकि उस तक जल्द जल्द पहुंचा जा सके।
इसके अलावा उक्त नाके के आस पास जो भी सीसीटीवी हैं,उनकी फुटेज की भी जांच की जा रही हे,ताकि उक्त किशोर को चिह्नित किया जा सके।
#JammuKashmir #Kulgam #DainikJagranNews
यह हैं राजस्थान के रहने वाले कनिष्क कटारिया, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से UPSC परीक्षा में देशभर में पहली Rank हासिल की
कनिष्क ने IIT Bombay से Computer Science में BTech की पढ़ाई पूरी की थी
इसके बाद उन्हें दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी Samsung Electronics में Software Engineer की नौकरी मिली
बताया जाता है कि वहां उनका सालाना...1/2
सोनिया गांधी जी की जो किताब आई है, उसमें उन्होंने सिखों के कत्लेआम के मामले में अपने परिवार को Self Clean Chit देने की कोशिश की है।
किताब में उन्होंने लिखा है कि 31 अक्टू��र की रात को राजीव गांधी ने आर्मी चीफ जनरल वैद्य से कहा कि सेना को बुलाया जाए। इस पर जनरल वैद्य ने खुद यह फैसला लिया कि दिल्ली के आसपास जो सेना तैनात है, वह सिख रेजिमेंट है, इसलिए सिख सेना को नहीं बुलाया जाना चाहिए। उन्होंने दिल्ली से दूर देहरादून और अन्य जगहों से सेना को बुलाया।
सोनिया गांधी के अनुसार, यह जनरल वैद्य का अपना निर्णय था और सेना के आने में देरी होने के कारण ही उसकी तैनाती में विलंब हुआ।
यह दावा वास्तविक तथ्यों के बिल्कुल खिलाफ है। पहली बात तो यह है कि मिश्रा आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, 31 अक्टूबर की रात और 1 नवंबर की सुबह दिल्ली में 6,100 सैनिक उपलब्ध थे, मगर उन्हें समय पर तैनात नहीं किया गया। आयोग ने यह भी लिखा है कि यदि इनमें से 5,000 सैनिकों को 1 नवंबर की सुबह दिल्ली की सड़कों पर मार्च करवाया जाता, तो कम से कम 2,000 सिखों की जान बचाई जा सकती थी।
मिश्रा आयोग और नानावती आयोग, दोनों ने अपनी रिपोर्टों में यही बात लिखी है।
जनरल वैद्य ने भी अपना बयान दिया और कहा कि उन्होंने कहीं नहीं कहा कि राजीव गांधी या प्रधानमंत्री ने उन्हें ऐसा करने को कहा था।
मिश्रा आयोग का कहना है कि भले ही राजीव गांधी ने जनरल वैद्य को सतर्क कर दिया हो, लेकिन सेना प्रमुख का काम केवल सेना को जुटाकर रखना होता है, जबकि सेना को बुलाकर मैदान में तैनात करने की जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों की होती है। प्रशासनिक तंत्र ने न तो सेना को समय पर बुलाया और न ही उसकी तैनाती की।
राजीव गांधी उस समय देश के प्रधानमंत्री थे। अगर वे खुद इसके लिए प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं थे, तो सिखों के इन कातिलों को शरण देने वालों और 1 नवंबर की सुबह दिल्ली में मौजूद सेना को सक्रिय न करने वालों के खिलाफ उन्होंने क्या कार्रवाई की?
इसके विपरीत, राजीव गांधी ने अपनी पहल��� जनसभा में यह बयान दिया था कि, 'जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है, तो धरती थोड़ी हिलती है।' इस तरह उन्होंने पूर�� नरसंहार को सही ठहराने की कोशिश की।
सोनिया गांधी द्वारा अपनी पुस्तक में राजीव गांधी और अपने परिवार को इस मामले में क्लीन चिट देना आधिकारिक रिकॉर्ड के पूरी तरह खिलाफ और एक सफेद झूठ है।
- सरदार @hsphoolka
मैंने लगभग 20,000 रुपये की सोनी का एक ear bud खरी��ा था l चार्जिंग की समस्या आ रही है l सर्विस सेंटर वाले कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे है केवल बोल रहे हैं कि ये अब बेकार हो गया है l मैं स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहा हूँ l
@sony_india
@Sony
@sony
दिल्ली पुलिस के सस्पेंडेड ACP मनस्वी वशिष्ठ का अब तक का सबसे बेबाक और बड़ा इंटरव्यू.
शाहदरा विवाद से पुलिस और वकीलों के बीच टकराव तक, 'काले कोट वाले गुंडे' वाले बयान से AK-47 की बात तक और 2 नवंबर को पुलिस मुख्यालय पर हुए प्रोटेस्ट से लेकर अपने सस्पेंशन और विभागीय जांच तक... ACP मनस्वी वशिष्ठ ने The Lallantop से खा��� बातचीत में हर सवाल का जवाब दिया.
Full Interview: https://t.co/J6Xn44j0rv
@vikasvermaindia
#Decode | ₹11 हजार रुपये की दवा, मरीज को ₹1.30 लाख में मिली
दवाओं की कीमतों में भारी अंतर पर सुप्रीम कोर्ट नाराज़
Watch Full Show : https://t.co/w9mRk9urIM
@sudhirchaudhary@WAVES_OTT#Decode#DecodeWithSudhirChaudhary#SudhirChaudhary#SupremeCourt#CancerMedicine #DrugPrices #CancerTreatment #PrivateHospitals #MedicinePrices #HealthcareIndia #MedicalBills #DrugPricing #PatientRights #IndiaNews #HealthNews #SupremeCourtNews #HindiNews #DDNews
जिम्मेदारी कोन लेगा?
#लार्ड_मेकाले 1861 से 2026 तक भारतीय भारतीय सिपाही, दीवान, दरोगा और इंस्पेक्टर की जान का दुश्मन बना हुआ
अरे इतनी बेरहमी और अत्याचार अंग्रेजी अफसर ही तो करते थे आप मतलब भारतीय Indian Police Service Association हो
@dgpup@Uppolice@myogioffice@UPGovt
क्या ये खबर एक लोकतांत्रिक देश के प्रारूप का प्रतीक है ?
क्या डेमोक्रेसी में एक अविधिक सोशल मीडिया पालिसी के द्वारा हजारों पीड़ित कर्मचारियों की आवाज को दबाना लोकतंत्�� का परिचय है ?
क्या अनुशासन का अर्थ केवल शाब्दिक है या सालों से जिस अनुशासनहीनता के कारण विभागीय अनियमितताएं हैं उस अनुशासनहीनता को नजरअंदाज करने के लिए ऐसे आदेश और पॉलिसीज़ बनाकर संविधान का मज़ाक़ नहीं बनाया जा रहा ?
विभागीय जाँच किसकी सवाल उठाने की ?
अनप्रोफेशनल वर्किंग कल्चर का ?
अराजपत्रित कर्मचारियों के जीवन मूल्यों से सालों से हो रहे खिलवाड़ के लिए सक्षम न्याय और नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत को मूक कर देना ?
संविधान और अनुशासन एक दूसरे के पूरक हैं लेकिन इसका अर्थ ये नहीं कि जीवन की स्वतंत्र आवाज को दबाया जाए !
देश में इसपर सार्थक बहस की आवश्यकता और समाधान आवश्यक है !
न्यायालय के तमाम आदेशों में क्रीमी लेयर को फटकार पड़ती है जिसका खामियाजा भी भुगतना केवल निचले कर्मचारियों को है ?
देश की पुलिसिंग वेलफेयर के मामले में ध्वस्त है !
भेदभाव के अनुच्छेदों से संविधान की सार्थकता है या संविधान की समानता उसके अनूपूरक प्रारूप से तय होगी ये बड़ा सवाल है ?
आर्टिकल ३३ की व्याख्या अपनी सुविधानुसार लागू होगी या समानता और निष्पक्षता के अनुसार ?