जनपद सीतापुर के प्राथमिक विद्यालय सहजापुर में विद्यार्थियों द्वारा नियमित समाचार पत्र पठन की प्रेरणादायी पहल।
समाचार पत्र पठन विद्यार्थियों में अध्ययनशीलता, तार्किक चिंतन, आत्मविश्वास एवं प्रभावी अभिव्यक्ति का विकास करता है। इसके माध्यम से वे स्थानीय, प्रादेशिक, राष्ट्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रमों से परिचित होते हुए समसामयिक विषयों के प्रति अपनी समझ को समृद्ध करते हैं। साथ ही, नवीन शब्दावली, विविध जानकारियों एवं महान व्यक्तित्वों के जीवन से प्रेरणा प्राप्त कर उनके ज्ञान, भाषा-कौशल और बौद्धिक क्षमता का निरंतर संवर्धन होता है।
पठन संस्कृति का संवर्धन ही ज्ञानसम्पन्न, जागरूक एवं आत्मविश्वासी विद्यार्थी निर्माण की सशक्त आधारशिला है।
#SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP
जनपद सीतापुर स्थित मन्नी चौराहा का हल्की बारिश में ही बुरा हाल 2 साल से लोगो को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रसिद्ध और आस्था का केंद्र श्यामनाथ मंदिर का मुख्य मार्ग होने पर भी कोई सुनवाई नहीं।कृपया इस मार्ग को बनवाने का कष्ट करे।
@CMOfficeUP@dm_sitapur@UPGovt@JitinPrasada
सेवानिवृत्ति की आयु का निर्धारण न होने के कारण परिषदीय विद्यालय की रसोइया कैशलैस चिकित्सा का आवेदन नहीं कर पा रही है। कृपया इसका संज्ञान लेते हुए उनकी समस्या का निस्तारण करने का कष्ट करे।
@thisissanjubjp@CMOfficeUP@UPGovt@BsaSitapur@dm_sitapur
सम्मानित अभिभावकों,
अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को आज 28 जून, रविवार को अपने नजदीकी आंगनबाड़ी/प्राथमिक स्कूल/नजदीकी बूथ पर जाकर पल्स पोलियो की खुराक अवश्य पिलाये। स्वस्थ्य भारत के निर्माण में आपका सहयोग सादर अपेक्षित है।
धन्यवाद 🙏 @basicshiksha_up@ActiveTeachers@Abhisirdd
2,3 और 4 जुलाई को आयोजित होने वाली UPTET परीक्षा में शामिल होने जा रहे परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों को एक दिन का विशेष अवकाश प्रदान करने का कष्ट करे।
@CMOfficeUP@myogiadityanath@thisissanjubjp@UPGovt
भीषण गर्मी के कारण कुछ जनपदों में जिला स्तर से विद्यालय समय परिवर्तन किया गया है। आपसे @myogiadityanath अनुरोध है कि उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों के परिषदीय विद्यालयों का समय प्रातः 7:30 से 12:30 बजे तक करने का कष्ट करे।
@CMOfficeUP@thisissanjubjp@UPGovt@basicshiksha_up
आपसे कई बार अनुरोध किया कि सफाईकर्मी को विद्यालय में साफ सफाई में सहयोग करने हेतु आदेशित करने का कष्ट करे।प्रमाण पत्र सफाईकर्मी दे कि आवंटित क्षेत्र के विद्यालय की सफाई उनके द्वारा की गई या नहीं तथा उस पर प्र अ के साइन जरूरी हो। @dm_sitapur@CdoSitapur@BsaSitapur@CMOfficeUP
शिक्षकों को 22,23,24 जून को विद्यालय की साफ़ सफाई हेतु कहा गया और आज प्र अ. से प्रमाण पत्र भी मांग लिया। किंतु ग्रामसभा में नियुक्त सफाईकर्मी को आदेशित नहीं किया गया कि वे विद्यालय की साफ़ सफाई में सहयोग करे।
सादर 🙏 @CMOfficeUP@thisissanjubjp@dm_sitapur@CdoSitapur@dr_bsa
दिल्ली मे ग्रीष्मावकाश मे जनगणना कार्य करने पर स्पेशल लीव प्रदान की गई है। उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी बेसिक शिक्षकों को जनगणना ड्यूटी हेतु 30 EL या 30 SL प्रदान करने का कष्ट करे। पूरा शिक्षक समाज आपका आभारी रहेगा।
@CMOfficeUP@thisissanjubjp@myogiadityanath@UPGovt