स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुरुवार सुबह कलेक्ट्रेट में नन्हे मुन्ने बच्चे @dm_sitapur के पास पहुंचे l बच्चों ने डीएम स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी l डीएम ने बच्चों को उपहार देते हुए खूब पढ़ाई करने का आशीर्वाद दिया...@myogiadityanath@brajeshpathakup@CMOfficeUP@CdoSitapur
नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!
यह नया साल आपके लिए सुख, समृद्धि, और खुशियों से भरा हो। आप सभी के सहयोग और समर्थन से हमारा जनपद आगे बढ़ रहा है, और हमें उम्मीद है कि यह साल और भी प्रगति और विकास का होगा। आपके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हो।
धन्यवाद! 🙏
प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना "एक जनपद एक उत्पाद" के अंतर्गत बिसवां में स्थापित सीएफसी के संबंध में आयोजित बैठक के दौरान सर्व सम्बंधित को निर्देशित किया गया कि सीएफसी का सुचारू संचालन सुनिश्चित करें एवं उद्यमियों को उत्पादन, प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग की सुविधाएं उपलब्ध करायी जाय
जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उद्यमियों एवं व्यापारियों की शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करते हुए उन्हें उद्योगों के विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाय।
वीएचएसएनडी दिवस के अवसर पर विकास खण्ड खैराबाद के ग्राम पकरिया में आयोजित वीएचएसएनडी सत्र का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यापक स्तर पर सत्र आयोजन सुनिश्चित किए जाने, अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा समुचित उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने हेतु आवश्यक निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए।
खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय, सिधौली का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। अभिलेखों को अद्यतन किए जाने, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण, लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित किए जाने आदि के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश सभी सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गए।
माह नवम्बर के पंजीकृत बड़ी मालियत के लेखपत्रों के निरीक्षण के क्रम में तहसील सदर तथा तहसील सिधौली के दो पंजीकृत लेखपत्रों द्वारा अंतरित संपत्तियों की स्थलीय जांच कर आवश्यक निर्देश सभी सम्बन्धित अधिकारियों को दिए।
जनपद में संचालित सड़क निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्माणधीन सड़कों के कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराएं। मानकों के अनुसार सड़कों के अनुरक्षण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों को पूर्ण कराया जाय।
सीतापुर नगर क्षेत्र में स्थित रैन बसेरों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं एवं ठहरे हुए व्यक्तियों से वार्ता करके व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में फीडबैक भी लिया।रैन बसेरों में मानकों के अनुसार समस्त व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए
अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान अभियोजित वादों, निर्णीत वादों, साक्षीगण के लिए निर्गत सम्मन एवं वारण्ट तथा उपस्थिति आदि की समीक्षा कर मा. न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर वादों का त्वरित निस्तारण कराते हुए दोषियों को सजा दिलाने जाने हेतु आवश्यक निर्देश सर्व सम्बंधित को दिए।
कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान प्रवर्तन कार्यों, पंजीकृत अभियोगों, गैंगस्टर एक्ट, रासुका, अवैध अतिक्रमण, आबकारी अधिनियम, सड़क सुरक्षा आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों द्वारा कृत कार्यवाही की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश सभी सम्बन्धित अधिकारियों को दिए
राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान राजस्व वसूली,लम्बित वादों के निस्तारण,योजनाओ के क्रियान्वयनआदि के सम्बन्ध मेंआवश्यक निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए।जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनता से संवाद बढ़ाने और मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान करने हेतु भी निर्देशित किया
इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन एवं वी.वी.पैट भण्डारण कक्ष (वेयर हाउस) का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। सीसीटीवी कैमरों के संचालन, मशीनों के रख-रखाव, सुरक्षा बल की तैनाती, बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश सभी सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य तंबौर का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराने, दवाओं एवं सेवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, प्रसव सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आदि के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए।
जनपद में संचालित 50 लाख रूपये से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं एवं नैमिषारण्य क्षेत्र में संचालित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को बेहतर अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय से पूर्ण कराए जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
वीएचएसएनडी दिवस के अवसर पर विकास खण्ड महोली के ग्राम पंचायत रहमतपुरग्रन्ट में संचालित वीएचएसएनडी सत्र का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यापक स्तर पर सत्र आयोजन हेतु आवश्यक निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। आयुष्मान आरोग्य मंदिर इंद्रौली का निरीक्षण भी किया गया।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को निर्धारित एसओपी के अनुसार गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। शैक्षणिक लक्ष्यों की प्राप्ति में उत्कृष्ट योगदान करने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।