भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख के प्रभारी तथा पंजाब के वरिष्ठ भाजपा नेता आदरणीय श्री तरुण चुघ जी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव 2026 हेतु पार्टी प्रत्याशी घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
संगठन के प्रति आपका समर्पण, कुशल नेतृत्व एवं राष्ट्रहित के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। पूर्ण विश्वास है कि आप प्रचंड विजय प्राप्त कर राज्यसभा में जनआकांक्षाओं एवं राष्ट्रहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।
आपकी ऐतिहासिक विजय एवं सफल संसदीय पारी के लिए हार्दिक मंगलकामनाएँ।
#TarunChugh #RajyaSabha #BJP #BJP4India #MadhyaPradesh #NationFirst #ViksitBharat
शहडोल प्रवास पर पधारे @BJP4MP शहडोल संभाग प्रभारी श्री @Gaurav_BJP12 जी से सर्किट हाउस शहडोल में भेट हुई
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती @AmitaChapra जी व भाजपा पदाधिकारियों के साथ आत्मीय स्वागत किया
📍16 जनवरी.. #एक_साल_बेमिसाल
अत्यंत सहज, सरल, कर्मठ,अनुभवी, कुशल संगठक एवं हमारी मार्गदर्शक BJP4Shahdol की यशस्वी जिलाध्यक्ष श्रीमती @AmitaChapra जी को संगठनात्मक नेतृत्व के सफलतम 1 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! 🎉 @AdityaChapraMP
व्हाट्सएप हैक
डिजिटल इंडिया के इस दौर में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि कहीं भी किसी के साथ साइबर अपराध हो रहा है तो दो से तीन घंटे में अपराधी की धरपकड़ हो जाए। यह ऐसी समस्या है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम नागरिक अपनी जमा पूंजी लुटा रहे हैं।
#digitalindia#cybercrime
#WhatsAppHack
बिहार के दरभंगा में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और उनकी स्वर्गीय माताजी के लिए कांग्रेस और आरजेडी के मंच से जिस प्रकार गालियों से भरी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, वह न केवल निंदनीय है, बल्कि हमारे लोकतंत्र को भी कलंकित करने वाला है।
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति अपने निम्न स्तर पर आ पहुँची है। उनको यह बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है कि कैसे एक गरीब माँ का बेटा बीते 11 वर्षों से प्रधानमंत्री पद पर बैठा हुआ है और अपने नेतृत्व में देश को निरंतर आगे ले जा रहा है।
यह साफ दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अपने उस चाल-चरित्र में वापस लौट आई है, जिसके माध्यम से उसने हमेशा देश की राजनीतिक संस्कृति में जहर घोलने का काम किया।
गुजरात के मुख्यमंत्री काल से लेकर आज तक गांधी परिवार ने मोदी जी के खिलाफ नफरत फैलाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। परंतु अब तो इन्होंने मर्यादा की सारी सीमाएँ लांघ दी हैं। यह हर माँ का, हर बेटे का अपमान है, जिसके लिए 140 करोड़ देशवासी उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।
#माँ_का_अपमान_कॉंग्रेस_की_पहचान
नारी तू नारायणी!
आज हरतालिका तीज है, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष @jitupatwari ने आज पूरी नारी जाति को शर्मसार करने वाला बयान देकर महिलाओं की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाया है।
आज शहडोल आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने आत्मीयता से स्वागत किया।
सौहार्दपूर्ण मुलाक़ात के दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक स्वरूप आम का पौधा भेंट किया।
"आपातकाल : लोकतंत्र की हत्या का काला अध्याय"
शहडोल में "संविधान हत्या दिवस" के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन साहसी लोकतंत्र सेनानियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने आपातकाल की घोर तानाशाही में भी संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया
आज आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष पूरे होने पर संविधान हत्या दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला शहडोल द्वारा भाजपा कार्यालय अटल निलय में लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री आदरणीय श्री ओमप्रकाश धुर्वे जी ने किया।