मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये।।
ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार 'बड़ा मंगल' की सभी को हार्दिक बधाई व मंगलमय शुभकामनाएं!
संकटमोचक, अतुलित बल के स्वामी केसरीनंदन सभी को साहस, भक्ति और आरोग्यता का आशीर्वाद प्रदान करें, यही प्रार्थना है।
जय बजरंगबली!
Thank you for walking this journey with us and making it your own, 247k tickets booked in 24 hours!
Deepest gratitude to Neeb Karori Baba for this divine cinematic opportunity.
Experience it in theatre near you.
Book Your Tickets NOW
🔗 https://t.co/OWcnvp0uAG
इस वटवृक्ष के बीज हैं आप, हम सब के तेज हैं आप !!!
सुदृढ़ समाज और बलशाली राष्ट्र निर्माण करने के आपके स्वप्न को साकार करने के लिए हम सदैव प्रतिबद्ध हैं।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक एवं प्रथम सरसंघचालक परम पूजनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी की जयंती पर कोटि-कोटि प्रणाम🙏
#केशव_बलिराम_हेडगेवार
#DrKeshavBaliramHedgewar
Congratulations to Prime Minister Shri @narendramodi on being conferred with the Speaker of the Knesset Medal by the Knesset, one of the highest parliamentary honours of Israel.
This distinguished recognition reflects the deep trust, mutual respect and strategic convergence that define the India-Israel partnership today. It is a proud moment for our country and every Indian.
पशूनां पतिं पापनाशं परेशं
गजेन्द्रस्य कृत्तिं वसानं वरेण्यम्।
जटाजूटमध्ये स्फुरद्गाङ्गवारिं
महादेवमेकं स्मरामि स्मरारिम्।।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज जनपद गोरखपुर स्थित मानसरोवर मंदिर तथा श्री पीतेश्वर नाथ मंदिर, भरोहिया में विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना तथा हवन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
बागेश्वर सनातन मठ, मुंबई महाराष्ट्र में पूज्य सरकार का भव्य दिव्य दरबार आयोजित हुआ। श्रद्धालुओं ने भाव-भक्ति के साथ दरबार में उपस्थित होकर पूज्य सरकार से आशीर्वाद प्राप्त किया। जयघोषों से वातावरण गूंज उठा और पूरी सभा आस्था, विश्वास और सनातन भाव से ओतप्रोत हो गई।
देवरिया में माँ सरस्वती सेवा सदन स्थित मेरे आवास/ जनसंपर्क कार्यालय पर पधारे उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री श्री @swatantrabjp जी का स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष श्री राजेश मिश्र जी, मंडल अध्यक्ष श्री राजेश निषाद जी समेत वरिष्ठ पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
महत्वपूर्ण संदेश !!
यदि आप देवरिया नगर में रहते हैं और अभी तक मतदाता नहीं बने तो आपकी सुविधा के लिए देवरिया शहर के भटवलिया स्थित घोड़ा कोठी पर मतदाता कार्यालय खोल दिया गया है, आज भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्त्ता साथियों के साथ इस कार्यालय का शुभारंभ किया। आप सभी से आह्वान है कि आगामी 6 फरवरी तक चुनाव आयोग ने नए मतदाताओं के लिए अभियान चलाया है, आप अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य देख लें और अगर अभी तक मतदाता नहीं बने हैं तो तत्काल अपने BLO अथवा हमारे इस कार्यालय पर संपर्क करें। कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष श्री रमेश वर्मा जी, श्री सुशील मद्धेशिया जी, SIR प्रभारी श्री अजय शाही जी, जिला महामंत्री श्री प्रमोद शाही जी, श्री शैलेन्द्र सिंह आजाद जी, श्री जितेंद्र सिंह सैथवार जी, श्री ब्रह्मा मल्ल जी, सभी शक्ति केंद्र प्रमुख समेत सम्मानित कार्यकर्त्ता साथी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
नई दिल्ली में पूज्य मुरारी बापू जी की श्रीराम कथा में पूज्य सरकार विशेष रूप से शामिल हुए। रामभक्ति के पावन मंच से पूज्य सरकार ने सनातन परंपरा के अनुरूप होने वाले सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव का श्रद्धापूर्वक निमंत्रण दिया। उनके ओजस्वी विचारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
मकर संक्रांति के पुण्य अवसर पर गोरखपुर में महायोगी श्री गुरू गोरक्षनाथ मंदिर में लोकप्रिय व यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी से भेंट कर उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किया, देवरिया में अवैध मज़ार के विरुद्ध हुई प्रभावी कार्रवाई के लिए संपूर्ण देवरिया की तरफ से उनका कोटि कोटि अभिनंदन किया, उन्हें साधुवाद दिया, अनेकों महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई, स्नेहपूर्ण भेंट के लिए आभार माननीय मुख्यमंत्री जी।
बधाई देवरिया !!
मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आप सबसे ये ख़ुशख़बरी साझा करते हुए बेहद प्रसन्नता हो रही है कि देवरिया शहर के रूद्रपुर मोड़ से लेकर उसरा औद्योगिक क्षेत्र तक की सड़क पर जाम से पूरी तरह निजात मिलेगी, 38 करोड़ रूपए की लागत से अब ये सड़क दस मीटर चौड़ी बनाई जाएगी, इसका शासनादेश जारी हो गया है, टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी, पिछले धनतेरस पर आप सबको बताया था कि इस सड़क के लिये लगातार प्रयास कर रहा हूँ और बहुत जल्द शासनादेश हो जाएगा।
रूद्रपुर मोड़ से लेकर इंडस्ट्रियल एरिया के लिए जाने वाले रास्ते पर बारात घरों व भारी वाहनों के चलते हमेशा जाम रहता था, ऐसे में माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी से मिलकर निवेदन किया था कि इस मार्ग को सात मीटर की जगह 10 मीटर चौड़ा कर दिया जाए, आप सभी से बताते हुए बेहद प्रसन्नता हो रही है कि माननीय मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद से शासन ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं।
पिछले चार सालों में देवरिया की जिन प्रमुख, महत्वपूर्ण व बड़ी सड़कों की सौग़ात मिली है, उनके नाम साझा कर रहा हूँ।
1- बहुप्रतीक्षित देवरिया बाईपास
2- देवरिया पकड़ी मार्ग चौड़ीकरण
3- देवरिया उसरा मार्ग चौड़ीकरण
4- खरोह मठिया रै़श्री मार्ग
5- देवरिया हाटा मार्ग चौड़ीकरण
6- देवरिया कसया मार्ग चौड़ीकरण
7- गौरी बाजार हाटा से करमहा मार्ग
8- हाटा गौरी बाजार से देवतहा कुटी संपर्क मार्ग
9- देवरिया सदर ब्लाक से परसिया अहीर होते हुए बेलडाड़ तक के मार्ग का चौड़ीकरण
10- देवरिया बलटीकरा मार्ग का चौड़ीकरण
बदल रहा है देवरिया, जय देवरिया !!