जौनपुर के थाना सिकरारा के अंतर्गत ग्राम सभा कुरनी समाधगंज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अभिषेक सिंह नाम का व्यक्ति दलित बिरादरी को जाति सूचक गाली दे रहा है वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि सब "चोरी चमारी" हो गया।@IgRangeVaranasi@Uppolice@dgpup
4 मार्च को रात्रि में जौनपुर में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिक लगाकर अपमानित किया गया l DM व SP Jaunpur ने एक सप्ताह के अन्दर अपराधी की गिरफ्तारी करके कानूनी करवाने का आश्वासन दिया l लेकिन आज 12 दिन बाद भी Jaunpur प्रशासन जानबूझ कर कोई कार्यवाह नहीं करना चाहता है l
आज लोकसभा में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्रशेखर आजाद जी ने Rule 377 के अंतर्गत UGC (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्द्धन हेतु) विनियम, 2026 का महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया।
और मांग की कि IIT, IIM, AIIMS सहित सभी केंद्रीय वित्तपोषित व स्वायत्त उच्च शिक्षण संस्थानों को भेदभाव निरोधी और छात्र सुरक्षा संबंधी UGC नियमों के दायरे में लाया जाए।
#ASP_K_Support_UGC_Act
#ASP_K_Support_UGC_Act
जिला जौनपुर की “संवैधानिक अधिकार बचाओ, भाईचारा बनाओ” महारैली का ऐतिहासिक रूप से सफल आयोजन इस बात का जीवंत प्रमाण है कि बहुजन आंदोलन अब हर रैली के साथ नई ऊँचाइयों को छू रहा है।
जौनपुर की महारैली को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने में दिन-रात जुटे सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों को हृदय से आभार, साथ ही, इस महारैली को अपना अपार प्यार और समर्थन देकर इतिहास रचने वाली सम्मानित जागरूक और संघर्षशील मेरे परिवार का दिल से स्वागत।
#ASP_K_Mission2027
उत्तर प्रदेश में बिजली बिलों पर 10% फ्यूल सरचार्ज और एफपीपीए चार्ज के नाम पर की जा रही अतिरिक्त वसूली अब गंभीर जनचिंता का विषय बन चुकी है। महंगाई के इस दौर में घरेलू उपभोक्ताओं, छोटे व्यापारियों और उद्योगों पर अचानक डाला गया यह अतिरिक्त बोझ अनुचित और अन्यायपूर्ण है।
जिन दरों पर बिजली खरीदी जा रही है, उससे कई गुना अधिक मूल्य पर बेची जा रही है। ऐसी आवश्यक सेवा में सीमित लागत वृद्धि का पूरा भार सीधे उपभोक्ताओं पर डालना अनुचित है। बिजली विभाग पहले से ही ऊँची दरें वसूल रहा है, इसलिए अतिरिक्त लागत का समायोजन प्रबंधन सुधार और कार्यकुशलता बढ़ाकर किया जाना चाहिए, न कि सीधे जनता पर बोझ डालकर।
प्रदेश में ऐसे अनेक परिवार हैं, जिनके लिए सामान्य बिजली बिल जमा करना भी कठिन होता है। लोग अपने जरूरी खर्चों में कटौती करके बिल भरते हैं, फिर भी उन्हें अतिरिक्त सरचार्ज से कोई राहत नहीं दी गई। यह व्यवस्था की संवेदनहीनता को दर्शाता है।
उद्योग संगठनों का भी कहना है कि यह बढ़ोतरी छोटे और मध्यम उद्योगों की कमर तोड़ देगी। उत्पादन लागत बढ़ेगी, प्रतिस्पर्धा घटेगी और रोजगार पर भी असर पड़ेगा।
हमारा सवाल है मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, थोड़ा सा खर्च बढ़ने की सज़ा उपभोक्ता क्यों भुगतें?
बिना पारदर्शी सूचना के बिलों में “ईंधन एवं बिजली अधिभार / एफपीपीए चार्ज” जोड़कर हजारों रुपये की अतिरिक्त राशि वसूलना उपभोक्ता अधिकारों के खिलाफ है। छोटे उपभोक्ताओं पर यह अतिरिक्त बोझ अस्वीकार्य है।
@UPGovt से हमारी मांग है कि-
1. 10% फ्यूल सरचार्ज को तुरंत वापस या स्थगित किया जाए।
2. छोटे उपभोक्ताओं और MSME इकाइयों को विशेष राहत दी जाए।
3. बिल निर्धारण और अधिभार की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनाई जाए।
4. विद्युत वितरण कंपनियों के पास जमा अधिशेष धन से उपभोक्ताओं को राहत दी जाए।
बिजली आवश्यक सेवा है — अतिरिक्त वसूली का माध्यम नहीं।
@aksharmaBharat
11 फ़रवरी को दिल्ली में SC/ST/OBC की हकमारी के विरोध 'महा-आंदोलन'
दिनांक - 11 फरवरी 2026
समय - सुबह 11:00 बजे
स्थान - जंतर मंतर, नई दिल्ली
सभी साथी अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर आंदोलन को मजबूती दें।
अतिमहत्वपूर्ण सूचना (स्थान परिवर्तन)
कुछ अपरिहार्य कारणों से, 04 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के जनपद कन्नौज के छिबरामऊ में कसावा खेल मैदान में प्रस्तावित “संवैधानिक अधिकार बचाओ, भाईचारा बनाओ महारैली” अब कपूरपुर मैदान, तालग्राम रोड, छिबरामऊ, जनपद कन्नौज में आयोजित की जाएगी।
🗓 दिनांक: 04 फरवरी 2026
🕙 समय: सुबह 10:00 बजे
मुख्य अतिथि:
माननीय एडवोकेट चन्द्र शेखर आज़ाद जी
सांसद – लोकसभा (नगीना, उ.प्र.)
संस्थापक – भीम आर्मी भारत एकता मिशन
राष्ट्रीय अध्यक्ष – आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम)
सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आमजन से अनुरोध है कि स्थान परिवर्तन की इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ और रैली को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएँ।
#04_फरवरी_चलो_कपूरपुर_मैदान_कन्नौज
#ASP_K_Mission2027
#UPMaangeChandraShekharAzad