इसके चलते हजारों नवयुवक भर्ती के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा से अधिक उम्र के हो गए हैं और सशस्त्र सेनाओं में भर्ती का उनका सपना टूट रहा है। भर्ती रैलियों में इन अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 2 वर्ष की छूट देने का भी केन्द्रीय रक्षा मंत्री से आग्रह किया है।
राज्य में सेना भर्ती रैलियों के शीघ्र आयोजन के लिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि कोविड-19 महामारी के कारण सेना में भर्ती के लिए विगत करीब 2 वर्ष से रैलियों का नियमित आयोजन नहीं किया जा सका है।