@Daily24bharat DFO साहब द्वारा बताया जा रहा कि रास्ते मे वाहन को रोक कर चेक किया गया , तो साहब वाहन है कहाँ??आपका विभाग तो ट्रॉली दिखा रहा। जबकि वास्तविकता यह है कि यह अवैध कटान ताहपुर तालग्राम से हुआ लकड़ी ठेकेदार का नाम दानिश है ।
@Dfo_kannauj@dm_kannauj@Uppolice
कन्नौज: गुरसहायगंज वन रेंज की पौधशाला बदहाल। पौधशाला में पौधे कम, घास-खरपतवार ज्यादा। पौधों के रखरखाव पर लाखों खर्च के बावजूद व्यवस्था बदहाल होने का आरोप। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर लापरवाही के आरोप लगाए। रखरखाव के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग का भी आरोप। पौधों की जगह खरपतवार, ऐसे में पौधरोपण कैसे होगा? वन विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल। गुरसहायगंज वन रेंज की तेराजाकेट पौधशाला का मामला।
#Kannauj #Gursahaiganj #ForestDepartment
Reporter - @AjayDubeyUP
🚨 कन्नौज ब्रेकिंग: स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रहे जिम्मेदार, जलालाबाद के खुदलापुर में फैली भीषण गंदगी!
1️⃣ जलालाबाद ब्लॉक की खुदलापुर ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था ठप, जिम्मेदारों की मनमानी से ग्रामीणों में भारी रोष।
2️⃣ सामुदायिक शौचालयों में गंदगी का अंबार तो कहीं जड़ा ताला; उच्च अधिकारियों के आदेशों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां।
3️⃣ नालियों और गलियों में जलभराव व गंदगी के चलते ग्रामीण इलाकों में गंभीर संक्रामक बीमारियां फैलने का बढ़ा खतरा।
4️⃣ गांवों में सफाई व्यवस्था लागू करना अधिकारियों के लिए चुनौती; आक्रोशित ग्रामीणों ने की दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग।
#KannaujNews #BreakingNews #SwachhBharat #Kannauj #UPNews #CivicIssues #GramPanchayat
🚨 कन्नौज ब्रेकिंग: अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 4 लाख की अवैध शराब संग 2 गिरफ्तार!
1️⃣ सदर कोतवाली क्षेत्र के पाल चौराहा से कन्नौज पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर 2 अंतरराज्यीय शराब तस्करों को दबोचा।
2️⃣ पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पिकअप गाड़ी में लोड 43 पेटी हरियाणा ब्रांड की अवैध शराब बरामद (कीमत लगभग ₹4 लाख)।
3️⃣ पुलिस के अनुसार, पकड़े गए दोनों तस्कर वैशाली जिला (बिहार) के निवासी हैं, जो हरियाणा से शराब बिहार ले जा रहे थे।
4️⃣ पुलिस ने पिकअप गाड़ी व शराब को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा।
#KannaujNews #BreakingNews #KannaujPolice #UPPolice #LiquorSmuggling #LawAndOrder #UPNews
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: कन्नौज में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, वार्ड बॉय के भरोसे चल रहा सरकारी अस्पताल
वार्ड बॉय के सहारे अस्पताल: कन्नौज के अनौगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नदारद हैं और पूरा का पूरा अस्पताल सिर्फ एक वार्ड बॉय के भरोसे चल रहा है।
मरीजों की जान से खिलवाड़: अस्पताल में डॉक्टर की कुर्सी खाली पड़ी है; फार्मासिस्ट मरीजों के पर्चे बना रहे हैं और वार्ड बॉय उन्हें दवाएं बांट रहा है।
स्टाफ गायब, अधिकारी मेहरबान: 5 लोगों के स्टाफ में से मौके पर केवल 2 ही लोग मौजूद मिले। लैब सहायक 18 जून से लगातार गायब है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने से बच रहे हैं।
सीएमओ के दावों की खुली पोल: एक तरफ अस्पताल से स्टाफ महीनों से गायब है, वहीं सीएमओ का बेतुका दावा है कि वे कुछ दिन पहले ही लैब सहायक से मिले थे, जो विभागीय लापरवाही को साफ उजागर करता है।
#Kannauj #UPHealth #BreakingNews #UPNews #KannaujNews #MedicalNegligence
लापरवाही..... कन्नौज के जलालाबाद सीएचसी का वीडियो वायरल।इमरजेंसी ड्यूटी से गायब धरती के भगवान।डॉ मनोज सिस्टम को ताक पर रख कन्नौज मुख्यालय से ही चलाते हैं सीएचसी ।भारी भरकम स्टाफ के बाद भी हालात खस्ता।
कन्नौज ब्रेकिंग- प्रेमिका से छिपकर मिलने आयेप्रेमीकोग्रामीणोंनेपकड़ा,7 साल से दोनों के बीच चल रहा प्रेम प्रसंग कानपुर नौबस्ता कारहने बाला है प्रेमी, पड़ोसियों ने घर का दरवाजा बंद कर,डायल 112सहित जसोदा पुलिस को मौके पर बुलाया,ग्रामीणों का आरोप प्रेमी को कुछ दूर ले जा कर छोड़ा।
कन्नौज में वायरल वीडियो ने मचाई सियासी हलचल।भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य के कार्य का शिलापट वायरल।शिलापट पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का नाम दिखने से बवाल।लागत और अन्य विवरण गायब, सवालों के घेरे में पारदर्शिता।विकास कार्य में सियासी तालमेल या बड़ी चूक? चर्चा तेज।