चित्तौड़गढ़ की पावन धरा पर शेरे ऐ राजस्थान श्रीमान हनुमान जी बेनीवाल के स्वागत कार्यक्रम की कुछ छायाचित्र आपके साथ कर रहा हूं बहुत-बहुत स्वागत आपका हनुमान जी बेनीवाल
@RLPINDIAorg@hanumanbeniwal@KuldeepsinghRLP
#राजस्थान के फलोदी जिले के लोहावट क्षेत्र के नौसर स्थित पूनियों की ढाणी में एक मासूम बालक के बोरवेल में गिरने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस संबंध में फलोदी जिला कलक्टर से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक जानकारी ली व रेस्क्यू ऑपरेशन के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए |
ईश्वर से मासूम बालक की कुशलता की कामना करता हूं |
@RajCMO@RajGovOfficial
कहीं RLP का मुकाबला सीधा भाजपा से है और कई जगह सीधा कांग्रेस से....
हर जगह RLP सीधे मुकाबले में है, लगभग हर जगह दोनों में से एक राष्ट्रीय पार्टी 3 नंबर पर रहेगी.... 🔰❤️✌️
कहीं RLP का मुकाबला सीधा भाजपा से है और कई जगह सीधा कांग्रेस से....
हर जगह RLP सीधे मुकाबले में है, लगभग हर जगह दोनों में से एक राष्ट्रीय पार्टी 3 नंबर पर रहेगी.... 🔰❤️✌️
नागौर जिला परिषद के वार्ड संख्या 32 से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की ओर से दो उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। दोनों ही पार्टी की स्थापना के समय से संगठन के साथ मजबूती से जुड़े हुए हैं।
ऐसे में दोनों के बीच दावेदारी का निर्णय निष्पक्ष एवं सहज तरीके से करने के उद्देश्य से नागौर आवास पर बालिकाओं के हाथों लॉटरी निकलवाई गई। इस दौरान दोनों दावेदारों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। लॉटरी प्रक्रिया के पश्चात दोनों पक्षों ने आपसी सहमति एवं संगठनात्मक एकजुटता का परिचय देते हुए एक साथ मिलकर नामांकन किया।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी में संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान, पारदर्शिता, निष्पक्षता और आपसी भाईचारा सदैव प्राथमिकता में रहता है। पार्टी का उद्देश्य है कि सभी साथी मिलकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें और चुनाव में एकजुटता के साथ आगे बढ़ें।
प्रदेश के मुख्यमंत्री के गृह जिले भरतपुर में आरएसएस के नजदीकी माने जाने वाले, पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया के करीबी तथा बयाना के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता श्री अंतर सिंह भड़ाना जी की निर्मम हत्या राजस्थान में जंगलराज होने का प्रमाण है | स्थानीय लोगों के अनुसार, राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के कथित उकसावे के बाद पूर्व विधायक के साथ गंभीर मारपीट हुई, जिसमें उनकी जान चली गई। यदि इन आरोपों में सच्चाई है, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर मामला है। इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाना सरकार की जिम्मेदारी है।
इस पूरे प्रकरण में सबसे गंभीर सवाल यह है कि जब विवाद की जानकारी पुलिस को पहले से थी और भरतपुर के पुलिस अधीक्षक ने भी मीडिया के समक्ष इसकी जानकारी होने की बात कही, तो समय रहते विवाद का समाधान क्यों नहीं करवाया गया ? यदि पुलिस ने समय रहते प्रभावी कार्रवाई की होती, तो शायद अंतर सिंह भड़ाना जी आज हमारे बीच होते। यह खुफिया तंत्र की विफलता के साथ-साथ पुलिस - प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
राजस्थान में कानून व्यवस्था लगातार सवालों के घेरे में है। सत्ता की नाकामी के चलते अफसरशाही हावी है और आमजन में असुरक्षा का माहौल है। हाल ही में जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के एक पुलिस थाने में कथित तौर पर सत्ता की कमान संभालने वाले RSS के एक जिला प्रचारक के कपड़े उतरवाकर पुलिसकर्मियों द्वारा उसे पेशाब पिलाने व बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला भी सामने आया। ये घटनाएं प्रदेश की पुलिस व्यवस्था और शासन की जवाबदेही पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती हैं।
मैं देश के गृह मंत्री श्री @AmitShah का ध्यान राजस्थान में उनके ही दल के एक नेता एवं पूर्व विधायक की निर्मम हत्या से जुड़े इस गंभीर प्रकरण की ओर आकर्षित करते हुए यह बताना चाहता हूँ कि पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में आपके साथ जिन भाजपा नेताओं के फोन टेप किए जाने के आरोपों से जुड़े जिन पुलिस अधिकारियों पर सवाल उठे थे, उन्हें मुख्यमंत्री भजनलाल जी शर्मा की सरकार ने फिर से महत्वपूर्ण पदों पर तैनात कर रखा है |
मेरी मांग है कि अनुभवहीन भरतपुर रेंज आईजी एवं भरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक को तत्काल पद से हटाया जाए, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म को पद से हटाकर उनके विरुद्ध लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए,चूंकि स्थानीय लोगों द्वारा हत्या के आरोपियों और गृह राज्य मंत्री के बीच करीबी संबंध होने के संदर्भ में किए जा रहे दावों की भी स्वतंत्र रूप से जांच आवश्यक है इसलिए पुरे मामले की जांच सीबीआई को दी जाये |
दिवंगत पूर्व विधायक श्री अंतर सिंह भड़ाना जी मेरे भी अच्छे मित्र थे। उनके असामयिक निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से गहरा दु:ख पहुंचा है। मैं उन्हें पुनः श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
@PMOIndia@BhajanlalBjp@RajCMO@PoliceRajasthan
आधे घंटे बाद घड़साना टोल प्लाजा के पास सभा स्थल पर पहुंच जाऊंगा, किसानों और युवा साथियों से मेरी अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में सभा स्थल पर पहुंचे |
आओ हम मिलकर किसानों की आवाज को बुलंद करें |
#घड़साना#किसान_आंदोलन
हमारी स्पष्ट मांग है कि सरकार घड़साना में आंदोलनरत किसानों की सभी मांगों को स्वीकार कर उनका सम्मानजनक समाधान करे, लेकिन सरकार की हठधर्मिता पर अड़ी हुई है |
चूंकि पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन में अब केवल दो दिन शेष हैं, इसलिए फिलहाल चुनावी जिम्मेदारियों के निर्वहन के बाद दो दिन पश्चात संघर्ष समिति आंदोलन को जिस भी दिशा में आगे ले जाने का निर्णय करेगी, मैं किसानों के साथ पुनः मजबूती से खड़ा मिलूंगा। किसानों के हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई में मेरा साथ हमेशा इन किसानों के साथ रहेगा |
हमारी स्पष्ट मांग है कि सरकार घड़साना में आंदोलनरत किसानों की सभी मांगों को स्वीकार कर उनका सम्मानजनक समाधान करे, लेकिन सरकार की हठधर्मिता के चलते समाधान की दिशा में अपेक्षित पहल नहीं हो पा रही है।
चूंकि पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन में अब केवल दो दिन शेष हैं, इसलिए फिलहाल चुनावी जिम्मेदारियों के निर्वहन के बाद दो दिन पश्चात संघर्ष समिति आंदोलन को जिस भी दिशा में आगे ले जाने का निर्णय करेगी, मैं किसानों के साथ पुनः मजबूती से खड़ा मिलूंगा। किसानों के हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई में मेरा साथ हमेशा इन किसानों के साथ रहेगा |
@RLPINDIAorg
पंचायत चुनाव RLP के लिए कितना अधिक जरुरी है पूरा राजस्थान जानता है लेकिन चुनाव के अति महत्वपूर्ण समय में भी किसानों के आंसू देखकर हनुमान बेनीवाल जी घड़साना पहुँचे, और किसानों को वचन दिया कि सरकार से आपकी मांगे मनवाकर ही यहाँ से वापिस जाऊंगा, उससे पहले कहीं नहीं जाऊंगा....
आज श्रीगंगानगर जिले के घड़साना में आयोजित किसान आंदोलन में सम्मिलित होकर किसानों की मांगों और उनके हक की आवाज को मजबूती से उठाया। किसान हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सदैव किसानों के साथ खड़ी है।