चित्तौड़गढ़ की पावन धरा पर शेरे ऐ राजस्थान श्रीमान हनुमान जी बेनीवाल के स्वागत कार्यक्रम की कुछ छायाचित्र आपके साथ कर रहा हूं बहुत-बहुत स्वागत आपका हनुमान जी बेनीवाल
@RLPINDIAorg@hanumanbeniwal@KuldeepsinghRLP
नागौर संसदीय क्षेत्र के डीडवाना - कुचामन जिले की ग्राम पंचायत - पीह के सरपंच व भारतीय जनता पार्टी के नेता श्री अमरचंद जाजड़ा के भाई देवकरण की अजमेर जिले के गेगल थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु की खबर अत्यंत दुःखद है,स्थानीय लोगों के अनुसार प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला है |
मैंने राज्य सरकार के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करके प्रकरण का त्वरित उच्च स्तरीय अनुसंधान करके न्यायोचित कार्यवाही करने को कहा है |
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें,मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है |
@BhajanlalBjp@RajCMO@IgpAjmer
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp के गृह जिले भरतपुर में देर रात महज आधे घंटे के भीतर दो थाना क्षेत्रों में गोलीबारी और लूट की घटनाओं ने प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चिकसाना थाना क्षेत्र में परचून व्यापारी को गोली मारकर उसकी दिनभर की मेहनत की कमाई लूट ली गई, वहीं सेवर थाना क्षेत्र में मथुरा से लौट रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर लाखों रुपये लूटने का प्रयास किया गया।
अपराधी बेखौफ होकर लगातार ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे है जिससे यह स्पष्ट है कि प्रदेश में कानून का भय समाप्त हो गया है ,आम नागरिक, व्यापारी और मेहनतकश लोग अपने ही प्रदेश में स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
इन घटनाओं में शामिल सभी अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी कर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा प्रदेश में बिगड़ी हुई कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रभावी और ठोस कदम उठाए जाएं।
@RajCMO@PoliceRajasthan@IgpBharatpur
#भरतपुर #राजस्थान #कानूनव्यवस्था #जंगलराज_राजस्थान
नागौर जिले के विद्युत विभाग के सहायक अभियंता सर्किल भेरूंदा क्षेत्र में बिखरनियां निवासी श्री सदीक मोहम्मद, जो डिस्कॉम में ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत थे, डिस्कॉम का कार्य करते समय शटडाउन लेने के बावजूद जिम्मेदारों द्वारा विद्युत आपूर्ति चालू कर दिए जाने के कारण करंट लगने से सदीक जी की दुःखद मृत्यु हो गई | यह घटना अत्यंत पीड़ादायक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।
इस घटना को लेकर स्थानीय नागरिक एवं दिवंगत के परिजन थांवला में न्याय की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।
मैंने राज्य सरकार एवं डिस्कॉम के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने, दोषी अभियंताओं के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा दिवंगत के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता पैकेज प्रदान करने सहित आंदोलनरत लोगों की सभी न्यायोचित मांगों का सकारात्मक एवं शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
मेरी गहरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिवार के साथ हैं।
बढ़ते विद्युत हादसे चिंता का विषय है |
@RajCMO@RajGovOfficial@PoliceRajasthan
माननीय विधायक जी, कानून का हवाला देना अच्छी बात है, लेकिन कानून का पहला उद्देश्य जनता की सुरक्षा है। यदि हजारों वाहनों के काफिले के बीच कोई वाहन बार-बार अनियंत्रित तरीके से चल रहा था और उसमें ऐसा सामान था जिससे संभावित खतरा हो सकता था, तो कार्यकर्ताओं का उसे रोकना कोई अपराध नहीं बल्कि सुरक्षा की स्वाभाविक प्रतिक्रिया थी।
यदि किसी कार्यकर्ता ने कानून अपने हाथ में लिया है तो उसकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। लेकिन केवल कार्यकर्ताओं को कठघरे में खड़ा कर देना और उस परिस्थिति को पूरी तरह नजरअंदाज कर देना, जिसमें संभावित हादसा टालने की कोशिश की गई, न्यायसंगत नहीं कहा जा सकता।
कानून एकतरफा नहीं चलता। यदि चालक की लापरवाही, वाहन में रखे सामान और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच होगी, तभी सच सामने आएगा। राजनीति से ऊपर जनता की जान और सुरक्षा है।
कल हनुमान बेनीवाल जी बाड़मेर दौरे पर थे..... दिन में कुछ असामाजिक तत्व अराजकता फैलाने के उद्देश्य से काफीले में गाड़ियां डाल रहे थे, उनका क्या उद्देश्य था पता नहीं.... दिन के अलावा रात में भी 3-4 गाड़ियों से संदिग्ध लोग हनुमान बेनीवाल जी के काफ़िले में चल रहे थे.... तेजाजी की कृपा से कोई अनहोनी नहीं हुई लेकिन इतने लोगों की काफ़िले में पर्याप्त पुलिस का नहीं होना कई सवाल खड़े करता है......
मैं राजस्थान और केंद्र सरकार से आग्रह करता हूँ कि हनुमान बेनीवाल जी की सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ ना किया जाए और समय रहते उनको सुरक्षा दी जाए....
@RajCMO@PMOIndia
नागौर जिले के खाटू बड़ी थाने में जायल क्षेत्र के रोहिणा ग्राम की एक युवती की गुमशुदगी MPR संख्या 08/26,दिनांक 26 जून 2026 को दर्ज हुई मगर पुलिस आज तक गुमशुदा युवती का पता नहीं लगा पाई,आज दोतीणा व रोहिणा गांव के ग्रामीणों ने नागौर आवास पर मुझसे इस संदर्भ में मुलाकात की,मैंने पुलिस के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करके गुमशुदा युवती का जल्द से जल्द पता लगाने को कहा है |
@PoliceRajasthan
आज नागौर आवास पर आयोजित जन-सुनवाई में बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत खडीन के राजस्व ग्राम रामदेरिया तला में रेलवे होल्ट स्टेशन की स्थापना की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि इस होल्ट स्टेशन की स्वीकृति मिलने से आसपास के अनेक गांवों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।
मैं इस जनहित की मांग को शीघ्र ही रेलवे के सक्षम स्तर पर प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई करवाने का प्रयास करूंगा |
राजस्थान के सिरोही में एक निजी हॉस्टल में मासूम बच्चों के साथ हुई अमानवीय घटना बेहद पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने दूरभाष पर सिरोही जिला कलेक्टर से बात कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करवाने को कहा |
मासूम बच्चों के साथ अन्याय करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।
@SirohiPolice@PoliceRajasthan
कल रात्रि में बाड़मेर जिले के इटादा में स्थानीय लोगो से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना,आजादी के दशकों बाद भी सीमावर्ती क्षेत्र विकास में पिछड़े हुए हैं|
सरकारों को द्वेषता की भावना से काम करने के स्थान पर विकास कार्यों की तरफ ध्यान देना चाहिए |
मानसून अवधि में नदी क्षेत्र में बजरी खनन गतिविधियाँ सामान्यतः बंद रहती हैं तथा पर्यावरणीय शर्तों व एनजीटी के निर्देशों के अनुसार प्रतिबंधित भी होती हैं इसके बावजूद नागौर जिले के रियां उपखंड क्षेत्र से लगातार नदी क्षेत्र में बजरी खनन किया जा रहा है। साथ ही, लीज की आड़ में लीज क्षेत्र से बाहर भी बजरी माफियाओं द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है |
मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से पूछना चाहता हूँ कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने इस क्षेत्र में बजरी माफियाओं के विरुद्ध बड़ा आंदोलन किया था। सीएमओ के निर्देशों के बाद कलक्टर व SP सहित आला अधिकारियों की मौजूदगी में प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच समझौता हुआ था। आपकी सरकार ने उस समझौते की पालना सुनिश्चित नहीं कि मगर आंदोलन करने वाले जन-प्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों को झूठे मामले में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया |
क्या यही भाजपा सरकार का सुशासन है ?
आज प्रधानमंत्री जी ने खेजड़ी की महता को बताते हुए भाषण दिया, दूसरी तरफ इन माफियाओं ने खेजड़ी सहित कई प्रकार के हजारों वृक्षों को उजाड़ दिया ,एक तरफ न्यायालय समय-समय पर अवैध बजरी खनन पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए प्रभावी निगरानी और कड़ी कार्रवाई के निर्देश देते रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नागौर जिले में थांवला एवं पादूकलां थाना क्षेत्रों, डेगाना वृत्त तथा संबंधित पुलिस एवं खनिज विभाग के कुछ अधिकारियों की भूमिका को लेकर गंभीर शिकायतें प्राप्त हो रही है ,वृता अधिकारी डेगाना,SHO थांवला व SHO पादू कला ,उपखंड अधिकारी मेड़ता व उपखंड अधिकारी रियां बड़ी ,ME नागौर व AME गोटन द्वारा अवैध बजरी खनन, ओवरलोड वाहनों के संचालन तथा कथित भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया जा रहा है। बिना पुलिस कप्तान वाले नागौर जिलें में पुलिस फोर्स का जिम्मा संभाल रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लाखों रूपये बजरी माफियाओं से मंथली ले रहे है ,क्या राजस्थान सरकार ऐसे भ्रष्ट अधिकारीयों पर कार्यवाही कर अवैध बजरी खनन बंद करवाएगी ?
यदि सरकार ने समय रहते इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पुनः बड़ा आंदोलन करेगी |
आज इस मामले को लेकर मेड़ता व डेगाना विधानसभा क्षेत्र के जन- प्रतिनिधियों ने मुझसे मुलाकात भी की | रात्रि में बजरी का खनन नदी क्षेत्र में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है बावजूद इसके सत्ता के संरक्षण में खनन किया जा रहा है,पुलिस चौकियां मूक दर्शक बनी हुई है |
जून माह में रात्रि में हो रहे बजरी के अवैध खनन का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सरकार के संज्ञान हेतु साझा कर रहा हूं |
@PMOIndia@RajCMO@RajGovOfficial@PoliceRajasthan@IgpAjmer
मैं प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से पूछना चाहता हूं कि आज आप राजस्थान के पचपदरा आए,वृक्षारोपण भी किया,क्या आपकी सरकार ने खेजड़ी की नई किस्म का आविष्कार किया है या फिर राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp
ने पीपल को खेजड़ी बताकर आपसे पौधारोपण करवा दिया ?
आज नागौर आवास पर भदवासी रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्र से आए जन-प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपकर स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि माल लोडिंग हेतु बनाए गए रेलवे प्लेटफॉर्म के कारण बरसात के मौसम में आसपास के घरों में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। साथ ही, रेलवे स्टेशन तक आवागमन को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए पुल निर्माण की मांग भी रखी।
जन-प्रतिनिधियों की बात को गंभीरता से सुना गया है। संबंधित विभाग एवं रेलवे अधिकारियों से समन्वय कर इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
जनहित के प्रत्येक मुद्दे का समाधान RLP की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
@DRMJodhpurNWR
नागौर जिले की पुलिस की लचर कार्यशैली के कारण चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
दिनांक 30/04/2026 को नागौर के सदर थाने में दर्ज कृष्णपुरा (बालवा) में श्री भंवरलाल जाट के घर हुई चोरी की घटना के प्रकरण संख्या 86/26 का आज तक खुलासा नहीं होना नागौर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है |
आज नागौर आवास पर कृष्णपुरा (बालवा) के ग्रामीणों ने मुझसे मुलाकात कर इस मामले का शीघ्र खुलासा करवाने की मांग की। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल है।
पुलिस की लचर कार्यशैली और संवेदनहीन रवैये के कारण अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं। यदि समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई नहीं होगी, तो ऐसी घटनाओं में लगातार वृद्धि होना स्वाभाविक है।
पुलिस इस चोरी की घटना का तत्काल खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार करें।
@PoliceRajasthan
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष @madanrrathore जी कल प्रेस कॉन्फ्रेंस करके RLP पर आरोप लगा रहे थे कि उन्होंने हमारे झंडे उतार दिया....
कल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भगवान को कोसेंगे.....
@hanumanbeniwal
13 मई 2026 को नागौर शहर के मानासर रेलवे फाटक पर निर्मित निम्न स्तरीय रेलवे ओवरब्रिज (ROB) पर हुई दुघर्टना में दिलीप जैन एवं रीतिक का असामयिक निधन हो गया था। आज दिवंगतों के परिजनों ने मेरे नागौर स्थित आवास पर मुलाकात कर अपनी समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराया।
मैंने जिला कलक्टर को निर्देशित किया है कि दुर्घटना के बाद हुए समझौते के अनुरूप परिजनों को अन्य सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा इन्हें संविदा पर रोजगार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शीघ्र सुनिश्चित की जाए |
दु:ख की इस घड़ी में मैं परिवारजनों के साथ खड़ा हूँ और उन्हें हरसंभव सहायता दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।
@RajGovOfficial