आज लद्दाख में पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान प्रवास कार्यक्रम के दौरान लेह स्थित प्रदेश कार्यालय में अपने साथी विधायक @devindermanyal जी के साथ प्रदेश अध्यक्ष ताशी खव्हाऊ जी और उनके साथियों के साथ मुलाकात हुई।
हार्दिक आभार आदरणीय मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha ji हम सब मिलकर कैबिनेट मंत्री श्री @KapilMishra_IND जी के साथ पिछली बार की व्यवस्थाओं से सीखते और भी बेहतर तरीके से काँवड़ संस्थाओं के माध्यम से दिल्ली के भोलों के सुविधाओं की व्यवस्था करेंगे 🙏
उच्च स्तरीय कांवड़ समिति का पुनर्गठन किया गया है। कैबिनेट मंत्री श्री @KapilMishra_IND जी को समिति का अध्यक्ष और विधायक श्री @AjayMahawarBJP, श्री @AnilSharma4BJP, श्री @KarnailSinghBJP, श्री @BJPSanjayGoyal और श्री @Umang_bjp को सदस्य नियुक्त किया गया है।
दिल्ली सरकार का संकल्प है कि कांवड़ यात्रा पर जाने वाले प्रत्येक शिवभक्त को श्रद्धा, सम्मान और बेहतर सुविधाओं का अनुभव हो। कांवड़ यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
नवनिर्मित जिला द्रास,लद्दाख में प्रशिक्षण के वर्ग की तैयारी बैठक संगठन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए। प्रदेश अध्यक्ष , प्रदेश संगठन महामंत्री सहित प्रदेश और जिला के अपेक्षित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
@NitinNabin@blsanthosh@shivprakashbjp
बिहार भाजपा के संगठन मंत्री रहे, आदरणीय श्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी जी को पार्टी के राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) के महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हम सब को पुर्ण विश्वास है कि आपके संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण तथा राष्ट्र एवं पार्टी के प्रति निष्ठा के बल पर आप संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करता हूं।
@NitinNabin@NagendraNathBJP@blsanthosh
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी द्वारा श्री अजेय कुमार जी को @BJP4Rajasthan का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
आपके व्यापक संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता एवं समर्पित नेतृत्व में प्रदेश संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा भाजपा की विचारधारा, संगठन विस्तार और जनसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।
आपके सफल, यशस्वी एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल हेतु हार्दिक मंगलकामनाएं!
@ajaeybjp
प.बंगाल सरकार की नवगठित मंत्रिपरिषद में मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।
हम सबको विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री Suvendu Adhikari जी के सक्षम नेतृत्व में पश्चिम बंगाल के विकास और समृद्धि को नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सोनार बांग्ला के निर्माण का संकल्प निश्चित रूप से साकार होगा।
भारत सरकार के केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री तथा युवा कार्य एवं खेल मंत्री माननीय श्री @mansukhmandviya जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपके नेतृत्व में श्रमिकों के कल्याण, युवाओं के सशक्तिकरण तथा राष्ट्र निर्माण के लिए किए जा रहे प्रयास निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी जीवन एवं निरंतर जनसेवा का सामर्थ्य प्रदान करें।
@OfficeOf_MM
"शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,
वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशाँ होगा॥"
लद्दाख के द्रास में तोलोलिंग हिल, टाइगर हिल पर कारगिल वॉर मेमोरियल पर अमर नायक कैप्टन विक्रम बत्रा जी की प्रतिमा एवं ऑपरेशन विजय के वीर शहीदों की नाम पट्टिकाओं के दर्शन कर अमर जवान ज्योति और वीर भूमि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों का त्याग और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा है। राष्ट्र सदैव अपने वीरों का ऋणी रहेगा।
जय हिंद, जय हिंद की सेना।
जम्मू-कश्मीर से विस्थापित अनेक परिवार दशकों से अपने संघर्ष और स्मृतियों के साथ जीवन जी रहे हैं।
दिल्ली सरकार ने राजधानी में रह रहे 1,832 जम्मू-कश्मीर प्रवासी परिवारों के लिए वन टाइम एमनेस्टी योजना को मंजूरी दी है।
🟧 पात्र परिवारों को Ad-Hoc Monthly Relief
🟧 आय एवं अचल संपत्ति की शर्तें समाप्त
🟧 Aadhaar-based DBT द्वारा पारदर्शी भुगतान
🟧 ₹30 करोड़ का बजटीय प्रावधान (2026-27)
यह उन परिवारों तक राहत को अधिक सम्मानजनक और सहज तरीके से पहुंचाने का प्रयास है।
आज #DDC की मीटिंग MLA @Jitendermahajn जी की अध्यक्षता में हुई, मैंने घोंडा विधानसभा की विकास कार्यों की समीक्षा और अनेक मुद्दों पर चर्चा की।
@BJP4India@BJP4Delhi
मेरे कार्यालय पर विद्युत विभाग के पूर्व कर्मचारियों ने पूर्व कर्मचारियों हेतु कैशलेस मेडिकल सुविधा आरम्भ किए जाने पर दिल्ली की लोकप्रिय मुख्यमंत्री @gupta_rekha जी एवं ऊर्जा मंत्री @ashishsood_bjp जी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
यह पहल पूर्व कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इसके लिए मैंने भी पूर्व कर्मचारियों को बधाई दी।
@BJP4India@BJP4Delhi