जिनकी रंगभेद क्रांति ने सम्पूर्ण विश्व की विचारधारा को बदल दिया, आज मानवतावादी महापुरुष भारतरत्न श्री #NelsonMandela जी पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
'स्वस्थ धरा, खेत हरा'
मिट्टी की सेहत परीक्षण एवं उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए 'मृदा संरक्षण कार्ड योजना' हर किसान के लिए उपयोगी है। आइये मृदा के संरक्षण के लिए इस योजना का लाभ लें। #WorldSoilDay
किसी कारणवश जिन बच्चों को 10 सितम्बर को कृमि नाशक दवाई नहीं खिलाई जा सकी हो उन्हें 14 सितम्बर को मॉप-अप दिवस पर कृमि नाशक दवा खिलाकर कृमि मुक्त किया जाएगा। सभी अभिभावकों से मेरी अपील है कि अपने बच्चों को कृमि नाशक दवाई अवश्य खिलायें।
आज भिलाई निवासी अंतर्राष्ट्रीय पैराआर्म रेसलर श्रीमंत झा जी से सौजन्य भेंट कर उन्हें एशियाई पैराआर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी, साथ टर्की में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
शिक्षक देश के भविष्य को नई दिशा देते हैं, आज शिक्षक दिवस पर बिलासपुर में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होकर शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्राप्त हुआ। समस्त सम्माननीय गुरुजनों को मेरा नमन एवं शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।
आज मुख्यमंत्री @drramansingh जी के साथ बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में राज्य के सम्पूर्ण विकास के लिए तैयार की गयी योजना #NavaChhattisgarh2025 के बारे में पत्रकारों के साथ चर्चा की। #AtalVikasYatra
जिस पार्टी का मुखिया ही बेल पर बाहर है और जिनका करप्शन से चोली दामन का साथ है, उस पार्टी से मुझे किसी भी तरह के प्रमाण पत्र की जरुरत नहीं है, और जिस दिन मैं दोषी साबित होऊंगा अपने नेता और अपनी पार्टी @BJP4India के लिए एक पल भी बोझ ना बनते हुए तुरंत इस्तीफ़ा दे दूंगा।
माननीय मंत्री महोदय श्री @Chandrakar_Ajay जी के प्रति क्षेत्र वासियों का प्यार व समर्थन इस बात का प्रतीक है कि मंत्री महोदय ने अपने सभी समर्थकों व क्षेत्र वासियों को एक पालक की तरह देखभाल की है व सदैव उनके लिए तत्पर रहें हैं
#JansamparkYatra की कुछ झलकियां
@KurudCg@BJP4CGState
हर माँ हो स्वस्थ, तंदरुस्त रहे हर बच्चा।
सिकलसेल के प्रति जागरूकता आवश्यक है,समय रहते सिकलसेल की पहचान हो सके और गर्भवती महिलाओं एवं नवजातों का जीवन सही उपचार द्वारा संरक्षित किया जा सके, इस उद्देश्य से आज ग्राम -भांटागांव में सिकलसेल परीक्षण और जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया।
कुरूद विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का संकल्प पूर्ण करने के उद्देश्य से शुरू की गयी जनसंपर्क यात्रा में मेरा साथ देकर क्षेत्र की प्रगति में अपना योगदान दे ।
ग्राम - खुरसेंगा - कोंडापार -भरदा को. -चटौद - करगा - हथबंद
दिनांक-१७ मार्च
समय - 12 बजे
#JansamparkYatra
आपका स्नेह और विश्वास यूँ ही बना रहे, ऐसी प्रार्थना हर सूर्योदय के साथ मैं करता हूँ| आपने जो मुझे सेवा का अवसर दिया है, वह हर दृष्टिकोण से सार्थक हो, यही मेरी कोशिश है, यही मेरा धर्म है|
-आपका अजय चंद्राकर
#JansamparkYatra
यह मेरा सौभाग्य है कि मैंने छत्तीसगढ़ की वात्सल्य धरा पर जन्म लिया है, जिस मान-सम्मान और उत्साह की भावना से आप सभी गाँव वासी मुझसे जनसंपर्क के दौरान मिलते है, यह आप सभी की आत्मीयता और बड़प्पन का प्रमाण है|
#JansamparkYatra
जन-जन की उम्मीदों पर हरदम...
खरा मुझे उतरना है ,
सेवा का सौभाग्य मिला है
अनंत पथ पर चलना है...
सबल हो हर नारी - उन्नत हो हर किसान
गाँव-गाँव में प्रगति दीप जले
जनसंपर्क से हो - जन उत्थान ।।
#JansamparkYatra
#WorldConsumerRightsDay पर आप समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक अभिनंदन|.
मैं निवेदन करता हूँ कि पक्के बिल के साथ सामानों की खरीदी व बिक्री पर जोर दें, साथ ही भुगतान के डिजिटल माध्यमों का प्रयोग भी कर के, देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें |
#DigitalIndia