उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी दलित युवा नवप्रवर्तक रवि टम्टा जी का यह नवाचार वास्तव में अद्भुत, प्रेरणादायक और गौरवपूर्ण है। सुदूर पहाड़ में जन्मे रवि टम्टा जी ने साबित कर दिया कि उनके हौसले भी पहाड़ जैसे बुलंद हैं।
रवि टम्टा जी ने HAPIDA SKYNeX उड़ान वाहन (Flying Vehicle) के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वे सुरक्षित एवं विद्युत चालित व्यक्तिगत उड़ान वाहन विकसित करने के उद्देश्य से कार्य कर रहे हैं। वर्षों के शोध, नवाचार और अथक परिश्रम के बाद प्रोटोटाइप की यह सफल उड़ान उनके सपने को साकार करने की दिशा में पहला बड़ा मील का पत्थर है।
यह उपलब्धि केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। ऐसे स्वदेशी नवाचार भारत की वैज्ञानिक क्षमता, युवाओं की प्रतिभा और आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं।
रवि टम्टा जी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत मंगलकामनाएं। हमें विश्वास है कि उनका यह प्रयास भारत को भविष्य की अत्याधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
हमें आप पर गर्व है!
बड़ी खबर 🚨
आजाद समाज पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर 45 प्रभारियों की पहली सूची जारी की गयी
मुस्लिम - 10
ओबीसी - 16
एससी - 18
सिख -01
चन्द्रशेखर आजाद का यह समीकरण विपक्षी दलों को बिल्कुल रास नहीं आने वाला है....!!
ओडिशा के क्योंझर जिले में जीतू मुंडा अपनी तीन महीने पहले (26 जनवरी 2026 को) मृत हुई बहन के कंकाल को कब्र से निकालकर ले जा रहे हैं। जिस बहन का पति और इकलौती संतान पहले ही दुनिया छोड़ चुके थे और अब पूरे परिवार में सिर्फ वही अकेले जीवित बचे हैं।
अपनी बहन के बैंक खाते में जमा 19,300 रुपये निकालने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र और उत्तराधिकार (वारिस) प्रमाण पत्र नहीं दिखा पाने के कारण बैंक कर्मचारियों ने ‘नियमों’ का हवाला देते हुए उन्हें कई बार खाली हाथ लौटा दिया।
परेशान होकर वे सीधे श्मशान घाट पहुंचे। अपनी बहन की कब्र खोदी और उनका कंकाल बाहर निकाला। कंकाल को एक कपड़े में लपेटकर, अपने कंधे पर लादे, 5 किमी नंगे पांव चलते हुए वे सीधे बैंक के भीतर जा पहुंचे।
भ्रष्टाचार का आलम यह है कि बिना चढ़ावे के ये प्रमाण पत्र इतने कम समय में बन पाना किसी के लिए संभव नहीं है। और फिर एक तो वे गरीब, ऊपर से आदिवासी-ऐसे में इन कागजों को तुरंत जुटा पाना उनके लिए असंभव था।
वहीं, इसी बैंकिंग व्यवस्था में उद्योगपतियों के वो 11 लाख करोड़ रुपये के कर्जे चुपचाप माफ़ भी हो जाते हैं, जिससे वे अरबों-खरबों रुपये का साम्राज्य खड़ा कर लेते हैं।
ओडिशा की यह घटना व्यवस्था की संवेदनहीनता और असमानता की भयावह सच्चाई को उजागर करती है।
रामशाह नाउपुर, जामों जनपद अमेठी में सीसी रोड पर डामर रोड बनाई जा रही है जो कि अवैध है गांव वालों के रोकने के बाद दबंगई से सड़क बनाई जा रही है
@DmAmethi महोदय मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही करे नहीं तो DM कार्यकालय का पूरा गांव मिलकर घेराव करेंगे ।
आज जनपद अमेठी के मुख्यालय गौरीगंज में जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से महामहिम माननीय राष्ट्रपति महोदय जी को यूजीसी के समर्थन में ज्ञापन दिया गया
@BhimArmyChief
आज जिला अमेठी के किशनी शुक्ल बाजार मे संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की जयंती के उपलक्ष में शोभायात्रा एवं जनसभा में के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
चार दिसंबर 2025 भारत के उड्डयन इतिहास में सरकार की ऐतिहासिक नाकामी का दिन साबित हुआ—जब 550 से ज़्यादा उड़ानें रद्द हुईं और देशभर के एयरपोर्ट अफरातफरी में डूब गए।
65% मार्केट हिस्सेदारी रखने वाली इंडिगो ने नए FDTL नियमों को दोष दिया,जबकि सरकार का कहना है कि ये नियम यात्रियों की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हैं।असल समस्या इंडिगो की understaffing, लालच, और उसकी मोनोपॉली है।
इस अव्यवस्था का सबसे अमानवीय दृश्य दिल्ली एयरपोर्ट पर दिखा— एक पिता अपनी बच्ची के लिए चिल्ला रहा था: “मुझे पैड दे दो, मेरी बच्ची को ब्लड आ रहा है।” लेकिन इंडिगो की महिला कर्मचारी ने साफ़ इनकार कर दिया। यह मानवीय संवेदना का पतन है।
जब एक एयरलाइन के कारण पूरा देश ठप हो जाए, तो असली समस्या एयरलाइन नहीं, बल्कि सरकारी नीतियों से बनी कॉरपोरेट मोनोपॉली होती है, और यही वजह है कि आज “फ्लाइट कैंसिल” का मुद्दा एक बड़े मॉडल की नाकामी बनकर सामने आया है, जिसे सरकार सालों से “efficiency” के नाम पर बेचती रही।
महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रद्धेया द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ।
आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु हेतु प्रकृति से प्रार्थना करता हूँ।
संविधान से ऊपर कोई नहीं है देश की आत्मा संविधान है आज राजधानी लखनऊ में बीते दिनों शर्मा चाय वाले ने संविधान पर टिप्पणी करी थी आज उन्हें संविधान की ताकत के आगे झुकना पड़ा आज शर्मा चाय की दुकान का घेराव किया गया
जय भीम जय संविधान हमारी एकता जिंदाबाद ✊ @AniketDhanuk_
भाजपा के अमृत काल में उत्तर प्रदेश में बहुजनों पर अत्याचार का अन्यायनामा
1 मई 2025 – जिला सहारनपुर के थाना देवबंद के गांव जड़ोदा जट में दलित श्रमिक राजेश का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक राजेश के दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए थे।
5 मई 2025 – जिला अमेठी के थाना जामों क्षेत्र में दलित युवक गयाप्रसाद पासी का शव पेड़ से लटका मिला।
परिजनों के अनुसार, गयाप्रसाद पासी की हत्या की गई है। 4 मई 2025, रविवार की शाम लगभग 6 बजे आरोपी उनके घर आए, धमकी दी और कहा – "आज अगर मिल गया, तो जान से मार देंगे।" इसके बाद गयाप्रसाद लापता हो गया। परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
अगली सुबह उसका शव गांव के पश्चिम, नदी किनारे एक पेड़ से लटका मिला। गले में चप्पल की माला पहनाई गई थी, पैरों में रस्सी बंधी थी और शरीर पर हत्या के स्पष्ट निशान थे। यह आत्महत्या नहीं, बल्कि एक सुनियोजित जातीय हत्या है।
6 मई 2025 – जिला बिजनौर के थाना कीरतपुर क्षेत्र के ग्राम ढाकी साधो में दलित युवक हेंसी भुईयार का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक के दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे।
मैं मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी से कहना चाहता हूँ कि आपके राज में लगातार हो रही इन जातीय हत्याओं से स्पष्ट है कि बहुजन समाज के जीवन, सम्मान और अधिकार की कोई गारंटी नहीं बची है।
@UPGovt से हमारी मांगें:
1. उपरोक्त सभी घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि सच्चाई उजागर हो और दोषियों को बचाया न जा सके।
2. जिन मामलों में आरोपियों की पहचान हो चुकी है, उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उन पर SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम, BNSS की सख्त धाराओं, और हत्या के षड्यंत्र की धाराएं लगाई जाएं।
3. सभी मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर 6 महीने के भीतर न्याय सुनिश्चित किया जाए।
4. मृतकों के परिजनों और गवाहों को पुलिस सुरक्षा दी जाए, ताकि वे किसी भी तरह की धमकी या दबाव से सुरक्षित रहें।
5. तीनों मृतक अपने परिवार में इकलौते कमाने वाले थे इसलिए प्रत्येक पीड़ित परिवार को कम से कम ₹50 लाख का मुआवजा, एक परिजन को सरकारी नौकरी, और आवास योजना के अंतर्गत मकान दिया जाए।
6. संबंधित थाना प्रभारियों की भूमिका की जांच की जाए और लापरवाही या मिलीभगत पाए जाने पर उन्हें निलंबित व दंडित किया जाए।
7. उत्तर प्रदेश विधानसभा में जातीय हिंसा पर विशेष सत्र बुलाया जाए और इसकी रोकथाम हेतु विशेष कानून व निगरानी तंत्र बनाया जाए।
8. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग व अनुसूचित जाति आयोग की टीम भेजी जाए।
9. घटनास्थलों पर NHRC व NCSC की टीमें भेजकर स्वतंत्र जांच रिपोर्ट जारी की जाए।
@India_NHRC@NCSCgov@CMOfficeUP@myogiadityanath