AYUSH MO भर्ती में सबसे बड़ा सवाल अब भी अनुत्तरित है…
Common Post होना पूरी तरह स्वीकार्य है, किसी को इससे आपत्ति नहीं।
लेकिन Official Notification में साफ़ लिखा था
Separate Exam Paper Part as per Essential Qualification (BAMS/BHMS/BUMS)
मतलब स्पष्ट था - 450 नंबर में से 270 नंबर हर स्ट्रीम के लिए अलग थे।
अलग-अलग Syllabus, अलग-अलग Exam Paper, अलग-अलग Answer Key
हर अभ्यर्थी ने अपनी-अपनी Stream के अनुसार तैयारी की और परीक्षा दी।
तो फिर एक ही Common Merit List किस आधार पर बनाई गई है, निवेदन है इस पर थोड़ा ध्यान दिया जाए
BAMS vs BHMS vs BUMS के नंबरों की तुलना कैसे हुई?
क्या Normalization लागू किया गया?
अगर किया गया तो उसकी Methodology क्या थी?
यदि नहीं किया गया, ���ो अलग-अलग पेपर के बीच समानता कैसे मानी गई?
अभ्यर्थी सिर्फ़ पारदर्शिता और स्पष्ट जवाब चाहते हैं।
हजारों युवाओं के भविष्य से जुड़ा विषय है, इसलिए Official Clarification बेहद जरूरी है।
#अलग_सिलेबस_अलग_मेरिट
भावेश गोदारा …गुढामलानी से ✅❤️
आज दसवी का परिणाम आया है ..जब तक भावेश ने दसवी के तीन पेपर दे दिए थे तब सबकुछ ठीक था ..क्यूंकि घर की चौघट पर पिता का आशीर्वाद था ..��ौथे पेपर तक आते आते वो स्नेह और करुणा वाले हाथो ने एक पल में दूरी बनाली वो पिता का साया जिस के नीचे हर कोई पलना चाहता है वो अब टूट चुका था ..पिता का हार्ट अटैक के बाद जिस बल्ब के नीचे भावेश पढ़ता था उसके नीचे रोना धोना और मातम बिखरा हुआ था ..पर सपने और जज़्बे को भला कौन हरा पाया है ..उसी दुख की घड़ी में बाक़ी के तीन पेपर दिए ..सोने से कुंदन बनके आज 97.67% अंक लेक��� आके ये साबित करके संघर्ष ,हिम्मत और पिता की सच्ची श्रद्धांजलि लिख दी
ऐसे होनहार बेटे को नमन ❤️✅
युवा कांग्रेस की बिसात मुकुल पर टिक्की हुई है
यदि चुनावी मैदान में उतरते है तो अभिषेक हावी होंगे
और मैदान में नहीं उत्तरेंगे तो अनिल हावी होंगे
बाक़ी सभी को राम राम सा
पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में NSUI की अध्यक्ष व महासचिव पद पर पहली बार ऐतिहासिक जीत के लिए देश भर के सभी छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
पटना विश्वविद्यालय के छात्रों ने आज यह सिद्ध कर दिया है कि सत्ता के दमन और नफ़रत का जवाब मो��ब्बत की दुकान से होगा। पटना के जागरूक छात्रों ने अपनी उंगलियों की स्याही से यह स्पष्ट संदेश लिखा है कि विश्वविद्यालय नफ़रत की खेती के लिए नहीं, बल्कि तर्क, संवाद और लोकतांत्रिक चेतना को सींचने के लिए बने हैं।
आज पटना के आसमान में गूंजता "मोहब्बत की दुकान" का नारा महज़ एक शब्द नहीं, बल्कि देश के युवाओं का वह अटल विश्वास बन चुका है जिसे LoP श्री @RahulGandhi जी ने अपने विजन और संघर्ष से सींचा है।
आज पटन��� विश्वविद्यालय के छात्रों ने न केवल अपना भविष्य चुना है, बल्कि पूरे देश को दिखाया है कि भारत का युवा संविधान, लोकतंत्र और समान अवसर वाले समृद्ध भारत के साथ मजबूती से खड़ा है।
फलौदी NSUI के जिलाध्यक्ष @RamlalVishnoi29 को छात��र हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को उठाने पर सरकार द्वारा गिरफ्तार किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।
अपनी आवाज़ बुलंद करना और ��ात्रों की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाना किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपराध नहीं हो सकता।
सरकार का यह तानाशाही रवैया न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि छात्र शक्ति को दबाने का प्रयास भी प्रतीत होता है।
NSUI हमेशा विद्यार्थी हितों की लड़ाई लड़ती रहेगी और किसी भी दमनकारी नीति के सामने झुकने वाली नहीं है।”
@nsui @kanhaiyakumar
#dilipChoudhary
आपको बधाई भैया @AshokChandnaINC
आज आए अंता विधानसभा उपचुनाव के इस ऐतिहासिक परिणाम का श्रेय मैं औ�� मेरे जैसे कई कांग्रेस के कार्यकर्त्ता खुले दिल से आपको देते है।
जिस प्रकार से आपने ये ��ुनाव अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर लड़ा वो अपने आप में प्रेरणा है।
विरोधियों ने आपके ऊपर ओछे हमले करके बहुत प्रयास किया आपको कमजोर दिखाने का मग़र आपने जिस संयम के साथ ये चुनाव लड़ा और इसके परिणाम के साथ अपने विरोधियों को जो जवाब आपने दिया वो याद दिलाता है, "सौ सुनार की और एक अशोक चांदना की"।
मैं सौभाग्यशाली हुँ की आप मेरे नेता हो।
आप सभी साथी इस घटनाक्रम को देखें 👇
- धीरेन्द्र शास्त्री की हिंदू राष्ट्र बनाने की यात्रा शुरू
- फरीदाबाद में धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा एक मस्जिद के सामने धर्म विशेष विरोधी नारे लगाए जाना
- Faridabad में एक व्यक्ति ���े पास से 3हजार किलो RDX बरामद होना
- दिल्ली के लालकिले के Gate No. 1 पर बड़ा धमाका, जिसमें 10+ लोगों की जान गयी व तमाम लोग घायल हुए
क्या ��ेश को जानबूझकर मिडिल ईस्ट बनाने की तैयारी चल रही है?
मजाक से दूर होकर मैं @PMOIndia व गृह मंत्री @AmitShah जी से निवेदन करता हूं कि देश में फैल रहे इस अराजकतावाद को शीघ्र खत्म करें
देश में अमन, चैन व शांति बनी रहने दो 🙏🙏
#LalQila #RedFort #DelhiBlast
जैसलमेर से जोधपुर आ रही एक निजी बस में लगी भीषण आग की घटना अत्यंत हृदयविदारक ��ै।
इस दर्दनाक हादसे में झुलसकर 20 लोगों की मृत्यु एवं कई यात्रियों के घायल होने का समाचार दुःखद है।
इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवारों और घायलों के साथ हैं, ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा��ं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
प्रदेश में लगातार बढ़ते हादसे बेहद चिंताजनक हैं, दुर्भाग्यवश, सरकार हर बार हादसों के बाद केवल औपचारिक जांच का दिखावा करती है न तो जांच पूरी होती है और न ही दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई होती है।
निजी बस संचालक यात्रियों की सुरक्षा को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से मॉडिफिकेशन कर रहे हैं, जबकि परिवहन विभाग और सरकार गहरी नींद में सोए हुए हैं।
मेरा सरकार से आग्रह है कि इस भीषण हादसे की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए, और दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुःखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
@RajGovOfficial
📍 पीपाड़, जोधपुर
NSUI प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ जी व अन्य साथियों की रिहाई की मांग को लेकर NSUI प्रदेश सचिव आसिफ मेहर के नेतृत्व में राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन उपखंड कार्यालय पीपाड़ पर सौंपा।
#विनोद_जाखड़_को_रिहा_करो@nsui@VinodJakharIN@Akhileshyadavin