🚩 विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🚩
“माथे पर तिलक, हृदय में राम,
सनातन ही हमारी शान।
धर्म-संस्कृति की रक्षा का संकल्प रहे महान,
हर हिंदू के दिल में जागे हिंदुत्व का अभिमान। 🚩”
विश्व हिंदू परिषद द्वारा धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों को नमन।
आइए, अपनी सनातन संस्कृति, संस्कारों और परंपराओं के प्रति जागरूक होकर उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का संकल्प लें।
जय श्री राम 🚩 | हर हर महादेव 🔱
धर्मो रक्षति रक्षितः 🙏
आकाश शर्मा
मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा
नोएडा महानगर, भारतीय जनता पार्टी
@narendramodi@AmitShah@NitinNabin@myogiadityanath@dr_maheshsharma
@myogiadityanath
एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे मेरठ, उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ लोग, जो स्वयं को समाजवादी पार्टी के नेता/कार्यकर्ता बता रहे हैं, उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के चित्र को जलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
यह कृत्य अत्यंत आपत्तिजनक है और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। मेरा अनुरोध है कि मेरठ कमिश्नरेट पुलिस इस वीडियो की तत्काल जांच कर संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार FIR दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई करे।
साथ ही गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस से भी निवेदन है कि मेरी शिकायत को संज्ञान में लेते हुए मेरे नाम से आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु दर्ज किया जाए।
शिकायतकर्ता: आकाश शर्मा
पता: E-168, सेक्टर-07, नोएडा, गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश
@meerutpolice@noidapolice@Uppolice
माननीय अधिकारियों से निष्पक्ष एवं तत्काल कार्रवाई की अपेक्षा है।
@PMOIndia@AmitShah@myogiadityanath@dr_maheshsharma@PankajSinghBJP@CeoNoida@noida_authority
नोएडा एक्सप्रेसवे पर नोएडा प्राधिकरण का यह वाहन खुले में कूड़ा ले जाता दिखाई दे रहा है। कूड़ा ढका नहीं है और चलते वाहन से कूड़ा नीचे सड़क पर भी गिर रहा है। वाहन पर HSRP नंबर प्लेट भी दिखाई नहीं दे रही है।
@Uppolice@noidapolice
यह स्थिति बेहद शर्मनाक और चिंताजनक है। सवाल यह है कि जब जिम्मेदार विभाग के अपने वाहन ही नियमों की अनदेखी करेंगे, तो आम जनता से नियमों के पालन की उम्मीद कैसे की जाएगी?
माननीय CEO साहब से आग्रह है कि ऐसी छोटी-छोटी लापरवाहियों को भी गंभीरता से लें और जिम्मेदार अधिकारियों/कर्मचारियों की जवाबदेही तय करें।
नोएडा को नंबर-1 बनाना है तो सिर्फ शो-विंडो नहीं, जमीनी व्यवस्था भी नंबर-1 होनी चाहिए। ऐसी तस्वीरें नोएडा की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं।
#Noida #NoidaAuthority #NoidaExpressway #SwachhNoida #NoidaDevelopment
चरित्र प्रमाण पत्र आवेदन संख्या 317052617329 को बिना किसी कारण बताए फिर से लंबित/अस्वीकार रखा गया है। पहले भी बिना सूचना के आवेदन निरस्त कर दिया गया था। अनुरोध है कि थाना सेक्टर-24 नोएडा से जांच कर स्वीकार करे।
धन्यवाद
@Uppolice@CP_Noida@noidapolice#Noida#GautamBuddhNagar #CharacterCertificate
@Nishantjournali काम करना शायद भूल गए हैं! सड़कों पर पानी भरा है, एंबुलेंस और वाहन फंसे हुए हैं, लेकिन अधिकारियों को कोई फर्क नहीं।
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से आग्रह है कि ऐसे लापरवाह अधिकारियों की संपत्ति की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाए। जनता को फोटो नहीं, समाधान चाहिए!
@noida_authority@CeoNoida की लापरवाही ने फिर एक मासूम की जान ले ली।
सेक्टर-122 में खुली पड़ी हौदी में 4 साल के बच्चे की मौत बेहद दुखद और शर्मनाक है। अब जवाबदेही तय हो और सभी खुले खतरे तुरंत बंद किए जाएं।
"An Area of Excellence" या "An Area of Negligence"?
@myogiadityanath
नोएडा प्राधिकरण के नाक कान गले से बहने वाला भ्रष्टाचार अब नोएडा शहर के लिए नासूर बनता जा रहा है..
लगभग ₹ 100 करोड़ की लागत से बने नोएडा के एक मात्र नोएडा इंडोर स्टेडियम के निर्माण से लेकर संचालन तक निर्माण में लगी एक एक ईंट भ्रष्टाचार की गवाही दे रही है...
नोएडा इंडोर स्टेडियम का संचालन करने वाली महा घोटालेबाज सिक्योरिटी सॉल्यूशंस कंपनी ने पहले टेंडर हथियाने के लिए फर्जी दस्तावेज लगाये, देश का गर्व कहे जाने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के नामों को भुनाया..
लेकिन अब वही महा घोटालेबाज सिक्योरिटी सॉल्यूशंस कंपनी भविष्य में देश के लिए मैडल जीत कर लाने का सपना संजोये खिलाड़ियों की जान भी जोखिम में डालकर रही है।
जिस इनडोर स्टेडियम में रोजाना लगभग 1000 खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए आते हैं उस इंडोर स्टेडियम के पास फायर विभाग को NOC भी नहीं है, ऐसे में अगर दिल्ली या लखनऊ जैसा हादसा हुआ तो क्या मंजर होगा आप कल्पना भी नहीं कर सकते..
इतना सब होने के बावजूद अब बिना फायर NOC के चल रहे नोएडा इंडोर स्टेडियम में आगामी 1 अगस्त को एक बड़ा म्यूजिकल कॉन्सर्ट होने जा रहा है, जिसमें देश के कई जाने माने राजनेता समेत कई हस्तियां शिरकत करेंगी।
इन सब के बीच एक गम्भीर सवाल खड़ा हो रहा है कि यदि भगवान न करे उस कार्यक्रम में कोई अनहोनी हुई तो कौन जिम्मेदार होगा...?
फर्जी दस्तावेजों पर नोएडा इंडोर स्टेडियम का संचालन करने वाली महा घोटालेबाज सिक्योरिटी सॉल्यूशंस कंपनी, अग्निशमन विभाग, नोएडा प्राधिकरण...?
और इतने भ्रष्टाचार सामने आने के बाद इस भव्य कार्यक्रम की अनुमति आखिर किस विभाग के किस अधिकारी ने दी...?
@myogiadityanath@myogioffice@UPGovt@Uppolice@fireserviceup@noidafire@pushkardhami @OffieofDhami
@myogiadityanath@myogioffice@noida_authority@CeoNoida
नोएडा प्राधिकरण का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूँ।
ग्राम गढ़ी चौखंडी, सेक्टर-68, नोएडा, गली नंबर-1 में लंबे समय से कूड़े का ढेर लगा हुआ है। स्थानीय लोगों को रोज़ाना गंदगी और दुर्गंध के बीच से गुजरना पड़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी खतरा बढ़ गया है।
माननीय सीईओ महोदय, आपसे अनुरोध है कि केवल मुख्य सड़कों ही नहीं, बल्कि गांवों का भी निरीक्षण करें। स्वच्छ सर्वेक्षण तभी सफल होगा जब गांव भी स्वच्छ और साफ़ होंगे। कृपया तत्काल सफाई कराकर स्थायी समाधान सुनिश्चित करें।
#NoidaAuthority #Noida #CleanNoida #SwachhBharat #SwachhSurvekshan #GarhiChaukhandi #Sector68 #PublicHealth #CleanVillage #UttarPradesh
@myogiadityanath@dr_maheshsharma@noidapolice@CeoNoida
सेक्टर-66, मामूरा (नोएडा) में भीषण आग: पीड़ितों को न्याय और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम आवश्यक
नोएडा के सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव में लगी भीषण आग की खबर अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बैटरी चार्जिंग के दौरान आग लगने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, कई लोगों की मृत्यु की भी सूचना सामने आ रही है, जबकि कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है।
इस घटना को गंभीरता से लेते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। राहत एवं बचाव में जुटी सभी एजेंसियों से अपेक्षा है कि प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति तक शीघ्र सहायता पहुंचे।
हम माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह करते हैं कि इस भीषण आग में जिन लोगों की दुःखद मृत्यु हुई है, उनके परिजनों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। गंभीर रूप से घायल सभी लोगों के समुचित एवं निःशुल्क उपचार की व्यवस्था के साथ-साथ उन्हें आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को संबल मिल सके।
साथ ही, यह घटना नोएडा में संचालित बैटरी चार्जिंग एवं ई-वाहन चार्जिंग केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करती है। प्रशासन को ऐसे सभी चार्जिंग स्टेशनों का विशेष सुरक्षा ऑडिट कराना चाहिए और जहां फायर सेफ्टी के आवश्यक उपकरण, अग्निशमन प्रणाली या सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, वहां तत्काल सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है।
पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने का आशीर्वाद दें।
#नोएडा #भीषण_आग #मामूरा #सेक्टर66 #उत्तरप्रदेश #फायर_सेफ्टी #जनसुरक्षा #पीड़ितों_को_न्याय #मुख्यमंत्री_योगी
₹101 करोड़ का नोएडा इंडोर स्टेडियम.. खिलाड़ियों के लिए बना था या फीस वसूली केंद्र?
गरीब खिलाड़ी अंदर झांक नहीं सकते, और ₹2,000 प्रतिदिन पीटी चार्ज और तय फीस से कई गुना वसूली की शिकायतें सामने हैं।
खेल का मंदिर या कमाई का अड्डा? उच्च स्तरीय जांच जरूरी है।
#noida@myogiadityanath