पटना में छात्रों द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किए जा रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज और आँसू गैस के गोले छोड़े जाना अत्यंत निंदनीय, अलोकतांत्रिक और अस्वीकार्य है।
20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज़ उठा रहे मासूम बच्चों और बच्चियों के साथ जिस प्रकार का बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया गया, उसके घाव अभी भरे भी नहीं थे कि अब पटना में छात्रों पर फिर से लाठियाँ बरसाई गईं और आँसू गैस के गोले छोड़े गए।
सरकार छात्रों की बात सुनने के बजाय उनकी आवाज़ को बल प्रयोग से दबाने की नीति पर चल रही है।
#संसद_मार्च #जंतर_मंत्र
उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जिले के पुवायां थाना क्षेत्र के नाहिल गाँव में पाल समाज के बुजुर्ग को जातंकवादियों द्वारा सरेआम “मुर्गा” बनाना, पैरों में माथा रगड़वाना और डंडा लेकर गाली-गलौज व धमकी देना अमानवीय और बेहद चिंताजनक है। किसी भी बुजुर्ग के साथ इस तरह का अपमान सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
इससे भी अधिक भयावह बात यह है कि जातंकवादियों ने खुलेआम ऐलान किया है कि यदि किसी ने पीड़ित की मदद की तो उसके साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया जाएगा। यह कानून-व्यवस्था के लिए सीधी चुनौती है और क्षेत्र में भय का माहौल पैदा करता है।
सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि 7 मार्च को हुई इतनी गंभीर घटना के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जो पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि इस घटना में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए, पीड़ित बुजुर्ग और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और समाज में कानून का भरोसा कायम रहे।
@CMOfficeUP@myogiadityanath
दिल्ली के उत्तम नगर में दलित युवक तरुण कुमार की हत्या बेहद दुखद, दंडनीय और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना है।
हम शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। प्रकृति से प्रार्थना है कि शोकसंतप्त परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।
हम @DelhiGovDigital से मांग करते हैं कि इस मामले के सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। साथ ही परिवार को सुरक्षा और उचित मुआवजा भी दिया जाए।
@gupta_rekha@DelhiPolice
उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के थाना अकराबाद पुलिस का वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर बेहद गंभीर सवाल खड़े करता है।
वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि दो युवकों को जंगल में ले जाकर उनके हाथों व पैंट में चाकू और मोबाइल रखे गए, फिर उन्हें अपराधी साबित करने की साज़िश रची गई और कैमरे के सामने फँसाकर जेल भेज दिया गया।
यह कानून व्यवस्था नहीं, बल्कि फर्जी एनकाउंटर और सबूत गढ़ने की खुली साजिश है।पुलिस अगर खुद ही अपराध गढ़ने लगे तो आम नागरिक की सुरक्षा कौन करेगा?
हमारा सवाल है मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी से:
क्या अब उत्तर प्रदेश में वीडियो शूट करके युवकों को अपराधी बनाया जाएगा?
क्या दलितों, पिछड़े,अल्पसंख्यकों,गरीब और कमजोर युवाओं को ऐसे ही “कानून व्यवस्था” की बलि चढ़ाया जाएगा?
हम @UPGovt से माँग करते हैं—पूरे मामले की न्यायिक जांच हो,दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित व गिरफ़्तार किया जाए,पीड़ित युवकों को रिहाई, सुरक्षा और मुआवज़ा दिया जाए।
संविधान किसी वर्दी को झूठ गढ़ने का अधिकार नहीं देता। यह अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा।
@CMOfficeUP
अगर UGC ACT होता तो रोहित बेमुला नहीं मरता ,जो भी मनुवादी UGC के नए नियमों का विरोध कर रहे लिख के रख लो वो इंसान नहीं जानवर से बद्तर है, उस मां के दर्द को आप लोग कभी महसूस नहीं कर पाओगे जिसने अपने कलेजे टुकड़ा अपना बेटा खोया है आपके भेदभाव से, इंसान होते तो समझ पाते .. #We_support_UGC_Act
जिस तरह गांव में शराब के ठेके बंद होने पर सबसे पहले शराबी उसका विरोध करता है। उसी तरह UGC कानून का विरोध वही कर रहा है, जो शैक्षिक संस्थानों में SC|ST|OBC को जाति के नाम पर अपमानित करता है, ये कानून किसी भी हाल में अगर वापिस हुआ तो, पूरा बहुजन सड़कों पर होगा। #We_Support_UGC_Act
🇮🇳 हाथों में संविधान, दिलों में स्वाभिमान 🇮🇳
आज जनपद मुज़फ्फरनगर की पुरकाज़ी विधानसभा में
77वें गणतंत्र दिवस पर निकली संविधान रैली
सिर्फ़ सड़कों पर चलती भीड़ नहीं थी—यह इतिहास, हक़ और भविष्य का चलता हुआ संकल्प थी, जब हाथों में भारत का संविधान था,और तिरंगा शान से लहरा रहा था,
तब हर कदम के साथ बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर
को नमन, श्रद्धा और गर्व अर्पित हो रहा था। यह वही संविधान है
जो हमें बराबरी का हक़ देता है,
जो हमें सम्मान से जीना सिखाता है,
और जो हर अन्याय के सामने
डटकर खड़े होने की ताक़त देता है।
आज हमने सिर्फ़ तिरंगा नहीं उठाया—
हमने संविधान की रक्षा, सम्मान और मजबूती
का संकल्प उठाया है।
🙏 बाबा साहब अमर रहें
📘 संविधान जिंदाबाद
🇮🇳 जय भारत, जय संविधान 🇮🇳
आज सोशल मीडिया पर प्रसारित एक आपत्तिजनक वीडियो का संज्ञान ग्वालियर पुलिस द्वारा लिया जाकर 07 नामजद आरोपियों व अन्य के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर मुख्य आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया जाकर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
महान समाज सुधारक, दार्शनिक, सामाजिक कुरीतियों एवं वर्ण व्यवस्था के प्रबल विरोधी, द्रविड़ संस्कृति के महानायक तथा प्रख्यात तमिल राजनीतिज्ञ पेरियार ई.वी. रामासामी जी के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र आदरांजलि!
एक ST,IAS के द्वारा एक बयान देने के खिलाफ में सारे ब्राह्मण समाज के नेता शिकायत करने CM के पास जाते है
लेकिन 2019से आज तक OBC अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है हमें कभी कांग्रेस भाजपा के Obc नेता एक साथ होकर ओबीसी वर्ग बच्चों के भविष्य के लिए CM से मुलाकात नहीं करते
आज बिहार की हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के गाँव शहरी तरूनी में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।
आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के उम्मीदवार धमेंद्र राजवंशी के पक्ष में जनता से मतदान की अपील की।
बदलाव की शुरुआत आपके वोट से होगी!