💐 आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge जी को पुनः राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके अनुभवी नेतृत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता से देश और संगठन को निरंतर नई दिशा एवं मजबूती मिलती रहे, यही कामना है।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
अकबर चौधरी
उत्तर प्रदेश महासचिव, अल्पसंख्यक कांग्रेस
भावी प्रत्याशी, लोनी विधानसभा-53
@RahulGandhi@priyankagandhi@kharge@INCUttarPradesh@INCIndia
थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 04 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार , कब्जे से 17 चोरी किये गये दोपहिया वाहन बरामद ।
@Uppolice@ghaziabadpolice
आज दिनांक 4 जून 2026 को मैंने, अकबर चौधरी, उत्तर प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक कांग्रेस, गनौली गांव निवासी ओमकार (ओमन) जी के परिवार से मुलाकात कर गहरा शोक व्यक्त किया तथा उन्हें हर संभव न्याय दिलाने के संघर्ष में साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।
ओमकार जी के कथित अपहरण की घटना उत्तर प्रदेश की सबसे दिल दहला देने वाली घटनाओं में से एक है। उपलब्ध समाचार रिपोर्टों के अनुसार 30 मई 2026 को लोनी क्षेत्र में उन पर फायरिंग के बाद उन्हें जबरन वाहन में ले जाया गया और कई दिनों बाद भी उनका पता नहीं चल सका है।
यह केवल एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि पूरे समाज की सुरक्षा और कानून व्यवस्था से जुड़ा गंभीर प्रश्न है। परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है और क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है।
मैं प्रशासन से मांग करता हूँ कि ओमकार जी की बरामदगी एवं इस प्रकरण में शामिल सभी दोषियों के विरुद्ध शीघ्र और कठोर कार्रवाई की जाए। जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।मुख्य रूप से साथ मौजूद रहे पंडित सुनील शर्मा जिला अध्यक्ष सेवादल कांग्रेस,अजय शर्मा नगर अध्यक्ष लोनी कांग्रेस,अरविंद गौतम दलित कांग्रेस जिला अध्यक्ष,गुलफाम चौधरी, इमरान चौधरी,गोलू चौधरी,उमर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे
आज दिनांक 04 जून 2026 को अकबर चौधरी, उत्तर प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक कांग्रेस, के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बढ़ती नफरत, भेदभाव एवं सामाजिक वैमनस्य के विरुद्ध तथा हिंदू रक्षा दल संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर "नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो पदयात्रा" का आयोजन किया गया था।
यह पदयात्रा पसौण्डा से प्रारंभ होकर दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास तक पहुंचकर ज्ञापन सौंपने हेतु निर्धारित थी। किंतु गाजियाबाद प्रशासन द्वारा हमें हमारे आवास पर ही नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया गया। इसके बावजूद हमने अपने कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली जाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा रास्ते में रोक दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की एवं तीखी नोकझोंक भी हुई, फिर भी हमें आगे नहीं बढ़ने दिया गया।
अंततः हमने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन पुलिस प्रशासन को सौंपा, जिसे एसआई अरुण कुमार जी ने प्राप्त किया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि प्रदेश में बढ़ रही नफरत, भेदभाव और सामाजिक वैमनस्य की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा हमारी सभी प्रमुख मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में इससे भी बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं सामाजिक न्याय, संविधान और भाईचारे में विश्वास रखने वाले साथी उपस्थित रहे।मुख्य रूप से उपस्थित रहे मुरसलीन चौधरी जिला अध्यक्ष आउटरीच कांग्रेस गाजियाबाद, सलमान मंसूरी जिला अध्यक्ष एनएसयूआई गाजियाबाद, शादाब अब्बासी महानगर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस गाजियाबाद,साहिल अब्बासी,मंडल अध्यक्ष मुन्तयाज सैफी, वार्ड 64 अध्यक्ष अली शेर सैफी,इमरान चौधरी,गुलफाम चौधरी, शमशाद तोमर,सिंगर वाजिद चौधरी,यासीन, बाबू सैफी,आस मोहम्मद सैफी,सानू सैफी,फिरोज सैफ,मोहसिन चौधरी, मुदस्सर,सोहेल,नेईम चौधरी,उमर,अयान, शमशाद,अकरम सैफी,सलमान, जुनेद सैफी आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे @myogiadityanath@RahulGandhi@priyankagandhi@dgurjarofficial@avinashpandeinc@Narwal_inc@ShayarImran@INCUttarPradesh
प्रेस वक्तव्य
लोनी गनौली गांव निवासी ओमकार अपहरण मामले में लगभग 60 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
लोनी क्षेत्र के गनौली गांव निवासी ओमकार के कथित अपहरण को लगभग 60 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिल पाई है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में चिंता और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
पीड़ित परिवार अपने परिजन की सुरक्षित वापसी की प्रतीक्षा में गहरे दुख और मानसिक तनाव से गुजर रहा है। परिवार के सदस्य न केवल गम में डूबे हुए हैं, बल्कि लगातार भय और दहशत के साये में जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैं।
स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अपहृत युवक की शीघ्र बरामदगी तथा दोषियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की अपील की है।
प्रशासन को चाहिए कि इस मामले में विशेष टीम गठित कर सभी संभावित पहलुओं पर तेजी से जांच करे, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और क्षेत्र में लोगों का कानून व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।
हम मांग करते हैं कि:
ओमकार की सुरक्षित बरामदगी के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जाए।
मामले की जांच में तेजी लाई जाए और नियमित रूप से परिवार को जानकारी दी जाए।
दोषियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाई जाए।
पीड़ित परिवार को सुरक्षा एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
– अकबर चौधरी
उत्तर प्रदेश महासचिव, अल्पसंख्यक कांग्रेस
भावी प्रत्याशी, लोनी विधानसभा क्षेत्र-53
@myogiadityanath@UPGovt@Uppolice@dgpup@ghaziabadpolice@DCPTHindonGZB@DCPRuralGZB
शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचीं डॉली शर्मा जी
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं गाजियाबाद लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी डॉली शर्मा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अकरम अंसारी के निधन की दुखद खबर सुनकर उनके निवास शालीमार गार्डन पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की तथा अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर उन्होंने मरहूम अकरम अंसारी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की।साथ में मुख्य रूप से कपिल यादव जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस गाजियाबाद,श्रुति कुमारी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस, पंडित सुनील शर्मा जिला अध्यक्ष सेवादल कांग्रेस,अमित यादव पूर्व महानगर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस,अकबर चौधरी महासचिव उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस,भी उपस्थित रहे @RahulGandhi@priyankagandhi@avinashpandeinc@dgurjarofficial@Narwal_inc@ShayarImran@Imranmasood_Inc@INCMinority@INCIndia@INCUttarPradesh
दिल्ली के नेताजी सुभाष पैलेस थाना क्षेत्र में एक मुस्लिम परिवार पर हुए जानलेवा हमले और महिलाओं के साथ कथित छेड़खानी की घटना अत्यंत निंदनीय और चिंताजनक है।
लगभग दो दिन बीत जाने के बावजूद यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला है और दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। कानून सबके लिए समान है और किसी भी नागरिक के साथ धर्म, जाति या समुदाय के आधार पर भेदभाव या हिंसा स्वीकार नहीं की जा सकती।
हम दिल्ली पुलिस और संबंधित प्रशासन से मांग करते हैं कि घटना की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।देश का संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार और सुरक्षा प्रदान करता है। समाज में शांति, भाईचारे और कानून के शासन को बनाए रखने के लिए ऐसी घटनाओं पर तत्काल और निष्पक्ष कार्रवाई आवश्यक है। @PMOIndia@AmitShah@gupta_rekha@DelhiPolice@DCP_IGI_Delhi@DCPNEastDelhi@DCP_DelhiMetro@CrimeBranchDP@farukhsiddqui91 #JusticeForVictim #DelhiPolice
दिनांक 31 मई 2026 को कांग्रेस के वरिष्ठ एवं सम्मानित नेता अकरम अंसारी जी के निधन पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश सेवादल कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल देव त्यागी जी ने उन्हें कांग्रेस के ध्वज के साथ सलामी देकर भावभीनी अंतिम विदाई एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर गहरा शोक व्यक्त किया तथा मरहूम अकरम अंसारी जी के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से शाकिर अली (राष्ट्रीय महासचिव, अल्पसंख्यक कांग्रेस),नरेंद्र राठी जी (वरिष्ठ कांग्रेस नेता)पंडित सुनील शर्मा (जिला अध्यक्ष, सेवादल कांग्रेस)अकबर चौधरी (पूर्व उत्तर प्रदेश महासचिव,अल्पसंख्यक कांग्रेस)चौधरी मुस्तकीम (पूर्व उपाध्यक्ष,उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस),अनुज शर्मा (महानगर अध्यक्ष,सेवादल कांग्रेस, सहारनपुर),अनिल प्रेमी (प्रदेश महासचिव, सेवादल कांग्रेस),मुन्तयाज सैफी (मंडल अध्यक्ष, कांग्रेस वार्ड-64),आलम चौधरी (वरिष्ठ कांग्रेस नेता), पंकज तेजानिया (पूर्व प्रदेश सचिव),एडवोकेट आफराहम खान (पूर्व प्रदेश सचिव),सलीम इदरीश (पूर्व जिला महासचिव), रिंकू माथुर (महानगर अध्यक्ष,एसटी/एससी कांग्रेस),महबूब राजपूत (पूर्व लोनी ब्लॉक अध्यक्ष), सलीम सैफी (पूर्व जिला अध्यक्ष,अल्पसंख्यक कांग्रेस,गाजियाबाद), आसिफ सैफी (जिला अध्यक्ष,यूथ कांग्रेस) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।ईश्वर मरहूम अकरम अंसारी जी को जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता फरमाए तथा शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन। 🤲🏻 @RahulGandhi@priyankagandhi@avinashpandeinc@dgurjarofficial@Narwal_inc@kashikirai@AjayLalluINC@ShayarImran@Imranmasood_Inc@INCUttarPradesh@INCMinority@INCIndia
“ईद-उल-अजहा की कुर्बानी की आप सभी को दिली मुबारकबाद।
अल्लाह तआला आपकी हर कुर्बानी को कबूल फरमाए और आपकी ज़िंदगी में अमन,खुशहाली,तरक्की और बरकतें अता करे।यह मुबारक दिन हम सभी के बीच मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत को और मजबूत करे अकबर चौधरी
भावी उम्मीदवार लोनी विधानसभा 53
कांग्रेस
भाजपा की दोहरी राजनीति जहां28/6/2026 को मुस्लिम समुदाय का 3 दिन का त्यौहार है जिसमें नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता पड़ती है पर भाजपा के द्वारा नगर निगम कर्मचारियों की ड्यूटी जाति जनगणना में लगा दी गई है हम इसकी गौर निंदा करते हैं @myogioffice@dm_ghaziabad@RahulGandhi
आज गरिमा गार्डन वार्ड नंबर 64, नियर फिरदौस मस्जिद पर शौकीन चौधरी जी की गारमेंट शॉप के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर फीता काटकर शुभारंभ किया। नई शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 🌸