I fully support the opinion of Atmanirbhar Bharat.
Can we have same opinion in Sports fraternity as well.
Can we focus on Indian Coaches, Indian Physio, Indian Sports gear. Huge opportunity is infront of us. Share your views friends.
#AtmanirbharBharat#SwaDesi#VoiceForLocal
झज्जर जिले के खुड़न गांव में आयोजित प्रथम विशाल कुश्ती दंगल ने खेल, संस्कृति और युवा शक्ति का शानदार संगम पेश किया। देशभर के नामी पहलवानों और गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ने का संदेश दिया गया। 💪#dangal#Jhajjar
राष्ट्रीय ध्वज को सीने पर मेडल की तरह पहनने वाले हर इंसान से पूछ लेना,जब तिरंगा दिखता है तो कोई जात धर्म नहीं दिखता।दो चार दिन की झूठी पब्लिसिटी के लिए सालों की परम्परा को ना त्यागें, उसका मज़ाक ना बनाएं। @boxervijender सही बात है
अखाड़ों में जाति ही नहीं
धर्म भी नहीं देखे जाते
एक खिलाड़ी जब मैदान में उतरता है,
तो वो सिर्फ़ मुक्के, दौड़ या दांव नहीं लगाता —
वो अपना बचपन, अपनी खुशियाँ, अपने सपने और पूरा यौवन दांव पर लगा देता है।
देश सेवा के लिए सेना में भर्ती होने की उम्र 17 साल निर्धारित है,
लेकिन एक खिलाड़ी तो बचपन से ही देश के लिए अपना सब कुछ अर्पित कर देता है।
फिर भी विडंबना देखिए —
देश के लिए मेडल जीतने के बाद भी उसे चैन से जीने नहीं दिया जाता।
पहले नौकरी के लिए संघर्ष,
फिर अवार्ड के लिए संघर्ष,
और उसके बाद अपनी ही फेडरेशन में ख़ुद को सही साबित करने का संघर्ष।
सबसे बड़ी पीड़ा तब होती है जब कई खिलाड़ियों के साथ
न उनके अभिभावक खड़े हो पाते हैं,
न उनके कोच,
और न ही सिस्टम उनकी आवाज़ सुनता है।
ऐसे में खिलाड़ी सच जानते हुए भी अपने सिद्धांतों से समझौता करने को मजबूर हो जाता है,
क्योंकि उसकी आवाज़ उठाने वाला कोई नहीं होता।
मेरा खेल में कोई गॉडफादर नहीं था,
लेकिन मेरे पास मेरे गुरु राजेश कुमार राजौंद जी थे,
जिन्होंने हर कठिन समय में मेरे हौसले को टूटने नहीं दिया।
उन्हीं से प्रेरणा लेकर आज मैं उन खिलाड़ियों की आवाज़ उठाने का प्रयास कर रहा हूँ,
जिनकी आवाज़ को फेडरेशन तानाशाही तरीके से दबाने की कोशिश करती है।
दुखद यह भी है कि ऐसे सिस्टम का साथ अक्सर वही लोग देते हैं
जिन्हें समय से पहले बहुत कुछ मिल जाता है।
उनकी मजबूरी बन जाती है हर बात में “हाँ” कहना,
क्योंकि सच बोलेंगे तो सिस्टम से बाहर कर दिए जाएँगे।
क्रिकेट में खिलाड़ी ही कोच बनते हैं, खिलाड़ी ही सिलेक्टर बनते हैं।
हॉकी इंडिया में भी दिलीप टिर्की जी के नेतृत्व के बाद सकारात्मक बदलाव देखने को मिला।
तो फिर दूसरे खेलों में खिलाड़ियों को निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा क्यों नहीं बनाया जाता?
आज पूरा देश विनेश फोगाट के संघर्ष को देख रहा है,
लेकिन हर खिलाड़ी किसी खेल परिवार से नहीं आता,
और न ही हर खिलाड़ी की किस्मत इतनी मजबूत होती है कि उसकी आवाज़ देश सुन सके।
आख़िर क्यों फेडरेशन खिलाड़ियों को दूसरी पंक्ति में खड़ा कर देती हैं?
जबकि सच्चाई यह है कि फेडरेशन खिलाड़ी से है, खिलाड़ी फेडरेशन से नहीं।
यह पीड़ा सिर्फ़ मेरी नहीं,
हर उस खिलाड़ी की है जिसकी आवाज़ दबा दी गई।
सवाल आज भी वही है —
आख़िर खिलाड़ी कब तक यूँ ही पिसते रहेंगे… और क्यों?
@PMOIndia@mansukhmandviya@OfficeOf_MM@Media_SAI@DGSAI@PTI_News@ANI@LovlinaBorgohai@YASMinistry@TimesNow@thetribunechd@BCCI@imVkohli@sachin_rt@DilipTirkey@the_hindu@AmarUjalaNews@boxervijender
आज का दिन मेरे लिए विशेष अनुभव लेकर आया, जब मुझे डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर के विद्यार्थियों के बीच समय बिताने का अवसर मिला।मैंने अनुभव किया कि खेल केवल शरीर को सुदृढ़ बनाने का माध्यम नहीं, बल्कि यह व्यक्तित्व को निखारने की एक सशक्त साधना है।
दिनांक 17/04/2026 का दिन मेरे लिए अत्यंत विशेष और आत्मिक संतोष प्रदान करने वाला रहा। मुझे मांडौठी के हिन्द केसरी सोनू अखाड़े में जाने का अवसर प्राप्त हुआ। यह केवल एक औपचारिक दौरा नहीं था, बल्कि मेरे अपने खिलाड़ी जीवन की स्मृतियों को पुनर्जीवित करने वाला भावपूर्ण अनुभव भी रहा।
Good morning @MCD_Delhi, another reminder for you. Location-tagged photos of road leading up to five schools in Vasant Vihar as on today. See how children are walking through filth to get to their school entrances @CMODelhi@LtGovDelhi@p_sahibsingh.
ओलंपियन,अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित व अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर व हरियाणा पुलिस में #ACP बड़े भाई @Akhilkumarboxer जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई, भगवान आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें,
🎂🎂🎂💐💐💐
🎊 ओलंपियन, अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित और अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज ACP @Akhilkumarboxer जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई,बालाजी महाराज आपको अच्छा स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य दे |
🎂🎂🎂💐💐💐
ओलंपियन, अर्जुन अवॉर्डी हरियाणा पुलिस मे एसएपी मेरे प्रिय बड़े भाई @Akhilkumarboxer जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
ओलंपियन, अर्जुन अवॉर्डी हरियाणा पुलिस मे एसएपी मेरे प्रिय बड़े भाई @Akhilkumarboxer जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।