पटना: माले विधायक संदीप सौरव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में BPSC की 70वीं परीक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि हिंदी माध्यम के चयनित अभ्यर्थियों की संख्या में बड़ी गिरावट आई है. साथ ही मेंस कॉपी की जांच पर सवाल उठाते हुए रैंक-3 अभ्यर्थी के मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप लगाया। आयोग की ओर से इन आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया आना बाकी है.
#BPSC #Bihar #Politics #prabhatkhabar
देख लीजिए चड्ढा साहब @raghav_chadha , शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र से राजनीतिक चंदा पूरी तरह बंद होना चाहिए।
अगर सच में भारत को विकसित बनाना है, तो एक कानून लाइए-
हर सांसद अपने क्षेत्र में एक बड़ा सरकारी अस्पताल और एक सरकारी विश्वविद्यालय बनवाने के लिए जवाबदेह हो।
हर विधायक कम-से-कम एक आधुनिक सरकारी स्कूल और एक सुसज्जित सरकारी स्वास्थ्य केंद्र (CHC/PHC) विकसित करने के लिए जवाबदेह हो।
फिर देखिए भारत कैसे बदलता है।
विज्ञापनों पर हजारों करोड़ रुपये खर्च करने के बजाय वही पैसा शिक्षा और स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे पर लगाइए।
चुनाव से पहले सीधे पैसे बाँटकर वोट लेने की संस्कृति से देश विकसित नहीं बनेगा। विकसित भारत तब बनेगा, जब हर बच्चे को अच्छी शिक्षा और हर नागरिक को सम्मानजनक इलाज मिलेगा।