आज यमुनानगर जिला उपायुक्त कार्यालय में दिशा बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता कुरुक्षेत्र से सांसद श्री नवीन जिंदल जी ने की। इस मौक़े पर अंबाला से स��सद वरुण मुलाना जी व यमुनानगर के विधायक श्री घनश्याम दास जी उपस्थित रहे।
जगाधरी शहर स्थित पंजाबी धर्मशा��ा में चुनाव में मेहनत करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाने के लिए धन्यवाद किया।
उन्हें आश्वासन दिया कि जो विश्वास उन्होंने मेरे ऊपर जताया है, मैं उसपर खरा उतरूँगा और हमेशा उनकी सेवा में तत्पर रहूँगा।
आज हरियाणा विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की।जगाधरी की जनता ने अपने प्रतिनिधि के रूप में जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका संवैधानिक और लोकतांत्रिक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए पूरी निष्ठा से निर्वहन करूँगा।