आज AICC मुख्यालय पर कांग्रेस महासचिव आदरणीय @Kumari_Selja जी के नेतृत्व में हरियाणा युवा कांग्रेस और हरियाणा एनएसयूई के नवनियुक्त पदाधिकारियों से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की .
पूरे हरियाणा प्रदेश की युवाशक्ति आदरणीय सैलजा जी में अपना भविष्य देख रही है .
#Election2024
नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी लगातार देश की जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं और आगे भी उठाते रहेंगे।
लोकतंत्र में यह नहीं हो सकता कि केवल सरकार ही बोले और विपक्ष चुप बैठा रहे।
जहाँ भी देशहित, जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ा कोई विषय होगा, वहाँ विपक्ष अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाएगा।
@INCIndia@kharge@RahulGandhi@kcvenugopalmp
आज कामेश्वर धाम, किरमारा में पहुँचकर विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस पावन अवसर पर महंत श्री श्री युगल गिरी जी महाराज जी का स्नेहपूर्ण आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर 24 ,अकबर रोड़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर दिल्ली ओबीसी कांग्रेस के साथियों के साथ राजीव जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
राष्ट्र निर्माण में अविस्मरणीय योगदान देने वाले श्री राजीव गांधी जी हमेशा हमारी यादों में रहेंगे।
📍 दिल्ली
#rajeevgaandhi
@DrJaihind@INCHaryana
NEET 2026 पेपर लीक की खबर देश के लाखों युवाओं के भविष्य और मेहनत पर सीधा हमला है।
श्री @RahulGandhi जी ने बिल्कुल सही कहा है कि जब परीक्षाएं पारदर्शिता और ईमानदारी के बजाय लीक और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने लगें, तो सबसे बड़ा नुकसान गरीब और मध्यम वर्ग के उन बच्चों का होता है जो वर्षों की मेहनत और संघर्ष के साथ अपने सपनों को पूरा करने का प्रयास करते हैं।
10 वर्षों में लगातार सामने आए पेपर लीक के मामलों ने भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं। 22 लाख से अधिक छात्रों और उनके परिवारों का भरोसा टूटना अत्यंत चिंताजनक है।
हरियाणा सहित देश के युवाओं को सुरक्षित, निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था देना सरकार की जिम्मेदारी है। कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं के अधिकार, उनके भविष्य और समान अवसर की लड़ाई मजबूती से उठाती रहेगी।
''डिलिमिटेशन जनगणना के बाद ही होना चाहिए, जैसा अब तक होता आया है। यह भी जरूरी है कि कोई भी डिलिमिटेशन, जिससे लोकसभा की सीटें बढ़ती हों, उसे गणितीय ही नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से भी निष्पक्ष होना चाहिए।''
- महिला आरक्षण और डिलिमिटेशन के मुद्दे पर 'The Hindu' में CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी के लेख का हिंदी अनुवाद
#soniagandhi #womenreservation
11 अप्रैल को आयोजित होने वाली महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 200वीं जयंती एवं 12 अप्रैल को आयोजित “Main Bhi Ambedkar – Run for Ambedkar, Run for Constitution” कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन नई दिल्ली में ओबीसी कांग्रेस के नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया.
इस बैठक में OBC कांग्रेस के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. @DrJaihind जी, SC विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन एडवोकेट @AdvRajendraPal जी , AICC सचिव @JitendraBaghel_ जी, ओबीसी कांग्रेस दिल्ली चेयरमैन @rajivvermainc जी, राष्ट्रीय टीम के साथी @DineshK57092701 जी, @RohtashBedi जी, कंवरदीप जी, रवि मलिक जी, ओमप्रकाश महतो जी, @Chauhanlic जी, फ़हीम कुरैशी जी, यशपाल सोलंकी जी,@Rohityadav_Adv जी, अम्बिका जी जी तथा ओबीसी कांग्रेस की राष्ट्रीय टीम के प्रमुख नेता शामिल रहे.
बैठक में दोनों कार्यक्रमों की रूपरेखा, व्यापक जनभागीदारी और सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, इस संदर्भ में कुछ साथियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ भी सौंपी गईं।
भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान महावीर जी का सत्य, अहिंसा, करुणा और आत्मसंयम का संदेश हम सभी को मानवता, शांति और सद्भाव के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
“Run For Ambedkar Run For Constitution “ Marathon में जिम्मेवारी देने के लिए @INCOBCDept के चेयरमैन मिशनमैन @DrJaihind जी और @INCSCDept के चेयरमैन @AdvRajendraPal जी का आभार.
आओ हम सब मिलकर देश और संविधान के प्रति अपनी जिम्मेवारी निभाएँ. बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों का भारत बनाएँ.
📢 Registration Open
“Run For Ambedkar Run For Constitution Marathon” on
🗓️12th April 2026 ⭐️New Delhi
REGISTRATION https://t.co/Ui3aufmiHP…
@KRajuINC
कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व द्वारा हरियाणा कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की चेयरपर्सन नियुक्त किए जाने पर @Monikadoomrainc जी एवं अन्य सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी समर्पण, प्रतिबद्धता और मजबूती के साथ प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की आवाज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुँचाएंगे।
सभी देशवासियों को #महावीर_जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान महावीर का जीवन संदेश अहिंसा परमो धर्म: आज विश्व में सबसे ज्यादा प्रासंगिक है !
उनके बताए सिद्धांत एक बेहतर समाज के निर्माण में बहुत उपयोगी हैं !
#MahavirJayanti
कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व द्वारा श्री @VinodJakharIN जी को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में @nsui छात्रों के हितों की आवाज़ को प्रभावशाली ढंग से उठाते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं व्यापक बनाएगा।
आज नरवाना, जिला जींद में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव श्री अनिल आर्य जी एवं श्री आदित्य आर्य जी के निवास स्थान पर परिवारजनों तथा शहरवासियों से स्नेहशील भेंट कर व्यापारियों से जुड़े विषयों एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर सार्थक चर्चा की।
HPSC द्वारा भर्तियों में लगातार गड़बड़ियाँ और युवाओं के साथ हो रहा अन्याय अत्यंत चिंताजनक है। इसी के विरोध में हमारे युवा आज हरियाणा विधानसभा का घेराव करने पहुँचे, लेकिन अहंकार में डूबी भाजपा सरकार ने उनसे संवाद करने के बजाय अभ्यर्थियों को डिटेन करना उचित समझा।
अपने भविष्य और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग कर रहे युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं है। भाजपा सरकार को दमन नहीं, संवाद का मार्ग अपनाना चाहिए।
डिटेन किए गए छात्रों को तत्काल रिहा किया जाए तथा उनकी बात सुनते हुए HPSC की भर्ती प्रक्रिया में हुई त्रुटियों को सुधारा जाए, ताकि हरियाणा के युवाओं को रोजगार मिल सके।
कैथल में दिनदहाड़े शराब व्यापारी पर चलाई जा रही गोलियों का वीडियो हरियाणा में कानून व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को उजागर करता है। इससे एक दिन पूर्व रोहतक में सरेआम एक व्यक्ति को 25 गोलियाँ मार दी गईं। ये घटनाएँ अत्यंत गंभीर और चिंताजनक हैं।
आज हरियाणा में कानून व्यवस्था की स्थिति इस स्तर तक बिगड़ चुकी है कि आम नागरिक, व्यापारी और महिलाएँ स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जब अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम दें और उन्हें कानून का भय न रहे, तो यह शासन की विफलता का संकेत है।
भाजपा सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि अपराधियों पर प्रभावी और कठोर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। यदि कानून का राज स्थापित नहीं होगा तो जनता का विश्वास कैसे कायम रहेगा? प्रदेश की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का प्रथम दायित्व है।
हांसी में नर्सिंग छात्राओं का माइग्रेशन की मांग को लेकर विधायक आवास के बाहर अनशन पर बैठना अत्यंत चिंताजनक है। 9 दिनों के शांतिपूर्ण धरने के बाद भी यदि प्रदेश की बेटियों को अपने भविष्य के लिए अनशन का सहारा लेना पड़े, तो यह भाजपा सरकार की संवेदनहीनता का प्रमाण है।
भाजपा सरकार को तुरंत छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए उनकी जायज मांगों को स्वीकार करना चाहिए। छात्राओं की शिक्षा और उनके भविष्य से जुड़े विषयों को लंबित रखना न तो न्यायसंगत है और न ही लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप।
प्रदेश की बेटियों की आवाज़ को सम्मानपूर्वक सुनना और ठोस समाधान देना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
श्री जे के खैरवाल जी के सुपुत्र श्री दीपक खैरवाल जी के निधन पर उनके हिसार स्थित आवास पर पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
जिला कांग्रेस कमेटी, फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष श्री बलजीत कौशिक जी के भाई एवं फरीदाबाद के पूर्व विधायक श्री आनंद कौशिक जी के निधन पर आज उनके फरीदाबाद स्थित आवास पर पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।