वोट चोरी पर
महिला काँग्रेस चौपाल
गत दिवस विभिन्न गांवों में आयोजित 'महिला कांग्रेस चौपाल'में क्षेत्र की माताओं और बहनों से सीधा संवाद किया। महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा, रोजगार और सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।कांग्रेस हर कदम पर नारी शक्ति के साथ खड़ी है
ये जन-महाभियोग लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई में एक निर्णायक कदम है।
कल दिल्ली का रामलीला मैदान देश के 140 करोड़ लोगों के अधिकारों की आवाज़ बनेगा। INDIA गठबंधन जनता के साथ मिलकर वोट के अधिकार पर हो रहे हर हमले का जवाब देगा।
भाजपा को याद रखना चाहिए, जनता के वोट से बनी सरकार जनता की आवाज़ को दबा नहीं सकती।
वोट चोरी के खिलाफ अब जनता की अदालत में फैसला होगा!
#ChaloDilli #VoteBachaoDeshBachao
मुख्य चुनाव ने इस सरकार के इशारे पर जो कुछ किया गया है, उसे हम सफल नहीं होने देंगे।
आने वाले समय में लोकतंत्र ही सफल होगा, श्री राहुल गांधी जी का यह ऐलान आज हो चुका है।
आज उमड़ा जनसैलाब स्पष्ट संदेश है कि ‘वोट चोरी’ के खिलाफ जनता की आवाज अब और बुलंद हो रही है।
INDIA गठबंधन के नेताओं के बाद श्री राहुल गांधी जी ने पूरी मजबूती से लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का मुद्दा उठाया।
वोट बचाओ, देश बचाओ!
यह लड़ाई जनता के दरबार में है, क्योंकि लोकतंत्र जनता का है और वोट का अधिकार देश के हर नागरिक का है।
हमारी मांग शुरू से स्पष्ट रही है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को स्वयं इस्तीफा देना चाहिए। चुनाव आयोग के भीतर से उठे सवालों के आधार पर उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था।
हमने यह मांग सार्वजनिक मंचों पर उठाई, सड़कों पर उठाई और सुप्रीम कोर्ट तक गए। लेकिन उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया।
ऐसे में सरकार को स्वयं उन्हें पद से हटाने का प्रस्ताव लाना चाहिए था। लेकिन भाजपा सरकार ऐसा क्यों करेगी, जब सब कुछ उसी के इशारे पर हो रहा है?
इसलिए हम देश की जनता के सामने यह रखना चाहते हैं कि महाभियोग का क्या अर्थ है, इसकी आवश्यकता क्यों है और चुनाव आयोग की जवाबदेही सुनिश्चित करना क्यों जरूरी है। #chalodilli
सिख पंथ के चतुर्थ गुरु धन-धन श्री गुरु रामदास साहिब जी के प्रकाश पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
सेवा, विनम्रता, समानता और मानवता का उनका संदेश सदैव समाज को प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।
गुरु साहिब जी की कृपा सभी पर बनी रहे।
आज दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की।
बैठक में 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली की तैयारियों और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ ही आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनावों की रणनीति एवं संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
किसानों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने, जिला स्तर पर किसान अधिकार यात्राएँ तथा ब्लॉक स्तर पर किसान चौपाल आयोजित करने की कार्ययोजना पर भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
इस बैठक में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री अखिलेश शुक्ला जी, राष्ट्रीय समन्वयक एवं उत्तराखंड प्रभारी श्रीमती शीतल मान जी, उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष श्री हरिंदर लाडी जी, राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक एवं उत्तराखंड सह-प्रभारी श्री अमित शर्मा जी व श्री राहुल भाटी जी, ऊधम सिंह नगर किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री नवदीप कांग जी, देहरादून किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री बलजीत सिंह जी तथा उत्तराखंड किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव श्री देवेंद्र सिंह जी उपस्थित रहे।
लोकतंत्र में जनता का वोट ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। अब पूरा देश जान चुका है कि भाजपा सरकार और चुनाव आयोग मिलकर किस तरह वोट चोरी कर रहे हैं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में वोट के अधिकार और लोकतंत्र की रक्षा का यह संघर्ष अब जन आंदोलन बन चुका है।
1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में हम सब एकजुट होकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
चलो दिल्ली, वोट बचाओ, देश बचाओ!
📢 चलो दिल्ली! ✊🇮🇳
वोट बचाओ, देश बचाओ!
साथियों, मेरी आप सभी से अपील है कि 1 नवम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक महारैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचें और हम सबके नेता श्री राहुल गांधी जी के हाथ मजबूत करें।
श्री राहुल गांधी जी आज देश के हर नागरिक के मताधिकार, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। यह लड़ाई हम सबकी है, हमारे अधिकारों की है और देश के लोकतांत्रिक भविष्य की है।
आइए, हम सब एकजुट होकर इस लड़ाई को और मजबूती दें तथा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के अपने संकल्प को बुलंद करें।
याद रखिए, वोट बचेगा तो संविधान बचेगा, लोकतंत्र बचेगा और देश बचेगा!
📅 1 नवम्बर 2026
📍 रामलीला मैदान, दिल्ली
आजीवन जनसेवा और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मेरे पूज्य पिता श्री चौधरी दलबीर सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।
उनसे मिले संस्कार, उनकी दी हुई सीख और समाज के प्रति समर्पण की भावना सदैव मेरे जीवन की प्रेरणा और मार्गदर्शन का आधार बनी रहेगी।
आज चंडीगढ़ स्थित हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार के 2 साल के कुशासन, वादाखिलाफी और जनविरोधी नीतियों को उजागर किया।
विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने हरियाणा की महिलाओं, युवाओं, किसानों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और गरीब परिवारों से अनेक बड़े वादे किए थे। अब सरकार की जिम्मेदारी है कि वह बताए कि इनमें से कितने वादे पूरे हुए, कितनों पर काम चल रहा है और शेष घोषणाएं कब तक पूरी होंगी।
महिलाओं को ₹2100 प्रतिमाह: सरकार स्पष्ट करे कि वर्तमान में कितनी महिलाओं को यह राशि मिल रही है, कुल कितनी महिलाएं पात्र हैं और शेष पात्र महिलाओं को कब से लाभ मिलेगा।
हर परिवार को ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज: कितने परिवारों को वास्तविक उपचार कवरेज मिला और कितने मरीज इस योजना से लाभान्वित हुए?
2 लाख पक्की सरकारी नौकरियां और 5 लाख अन्य रोजगार: पिछले 2 वर्षों में कितनी नियमित नियुक्तियां हुईं, कितने नए रोजगार सृजित हुए और कितने युवाओं को अप्रेंटिसशिप स्टाइपेंड मिला? हरियाणा को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक कौशल शिक्षा का वैश्विक केंद्र बनाने की घोषणा पर कितने प्रशिक्षण केंद्र स्थापित हुए और कितने युवाओं को रोजगार मिला?
24 फसलों की MSP पर खरीद: सरकार प्रत्येक फसल की खरीद मात्रा, लाभान्वित किसानों की संख्या और किए गए भुगतान का विवरण सार्वजनिक करे।
5 लाख शहरी एवं ग्रामीण आवास: कितने मकान स्वीकृत हुए, कितनों का निर्माण पूरा हुआ और कितने लाभार्थियों को मकान सौंपे गए?
10 आधुनिक औद्योगिक शहर: इनकी स्थापना में कितनी प्रगति हुई, कितना निवेश आया और कितने स्थानीय युवाओं को रोजगार मिला?
₹500 में गैस सिलेंडर और छात्राओं को स्कूटर: बीपीएल एवं अंत्योदय परिवारों में कितने परिवार नियमित रूप से सस्ती गैस सिलेंडर योजना का लाभ उठा रहे हैं? ग्रामीण कॉलेज छात्राओं को कितने स्कूटर वितरित किए गए और जिलेवार लाभार्थियों की सूची कहां है?
मुफ्त डायलिसिस, खेल नर्सरी और अग्निवीरों को सरकारी नौकरी: कितने अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है, प्रत्येक जिले में कितनी ओलंपिक खेल नर्सरियां संचालित हैं और कितने पात्र पूर्व अग्निवीरों को सरकारी नियुक्तियां मिली हैं?
36 बिरादरियों के कल्याण बोर्ड और सामाजिक पेंशन: कल्याण बोर्डों के गठन तथा वैज्ञानिक फार्मूले के आधार पर सामाजिक पेंशन बढ़ाने के वादों पर क्या प्रगति हुई और इनके लिए कितना बजट आवंटित किया गया?
अनुसूचित जाति एवं ओबीसी विद्यार्थियों को पूर्ण छात्रवृत्ति: मेडिकल और इंजीनियरिंग शिक्षा के लिए कितने विद्यार्थियों को पूर्ण छात्रवृत्ति मिली? ओबीसी उद्यमियों को ₹25 लाख तक ऋण गारंटी देने के वादे से कितने लोग लाभान्वित हुए?
रेल, मेट्रो और अन्य बड़ी परियोजनाएं: हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर, वंदे भारत सेवाओं, 4 रैपिड रेल मार्गों, इंटरसिटी एक्सप्रेस मेट्रो तथा दक्षिण हरियाणा में प्रस्तावित 10 हजार एकड़ के अरावली जंगल सफारी पार्क की वर्तमान स्थिति क्या है? इन परियोजनाओं की मंजूरियां, प्रगति और पूरा होने की समयसीमा सार्वजनिक की जाए।
कांग्रेस की मांग है कि भाजपा सरकार अपने 2 वर्षों का वादावार श्वेतपत्र जारी करे, जिसमें प्रत्येक घोषणा की वर्तमान स्थिति, खर्च की गई राशि, लाभार्थियों की संख्या और अधूरे कार्यों को पूरा करने की समयसीमा स्पष्ट हो।
लोकतंत्र में जनता के प्रति जवाबदेही सरकार का दायित्व है। हरियाणा की जनता को अब केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि ठोस परिणाम और पारदर्शी जवाब चाहिए।
हरियाणा में भाजपा सरकार को 12 साल हो चुके हैं और वर्तमान सरकार के भी 2 साल पूरे हो रहे हैं। लेकिन दुख की बात है कि इन वर्षों में सरकार का ऐसा कोई काम नजर नहीं आता, जिसके लिए इसकी सराहना की जा सके। शाबाशी देना तो दूर की बात है, भाजपा सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें भी पूरा नहीं किया।
आज हरियाणा के सामने सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का है। बेरोजगारी इतनी बढ़ चुकी है कि हमारे युवा दिशाहीन होते जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश में नशा जिस तेजी से फैल रहा है, उसने हमारी युवा पीढ़ी को खोखला करके रख दिया है।
नशे और बेरोजगारी के साथ प्रदेश में अपराध भी लगातार बढ़ रहे हैं। इन सबकी जड़ में भाजपा सरकार की वे नीतियां हैं, जिन्होंने हमारे युवाओं को दिशाहीन कर दिया है।
एक और गंभीर मुद्दा है, जिसे हमने बार-बार उठाया है, वह है पेपर लीक का मामला। युवा मेहनत करके परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं।
चाहे शिक्षा व्यवस्था की बात हो, पेपर लीक के मामले हों, बढ़ती बेरोजगारी हो, युवाओं में फैलता नशा हो या लगातार बढ़ते अपराध, यही हरियाणा की भाजपा सरकार के 12 साल और वर्तमान सरकार के 2 साल का असली रिपोर्ट कार्ड है।
भाजपा सरकार ने हरियाणा के युवाओं से 2 लाख पक्की सरकारी नौकरियां और 5 लाख अन्य रोजगार के अवसर देने का वादा किया था। लेकिन आज 2 साल पूरे होने के बाद सरकार के पास इन वादों का कोई जवाब नहीं है।
भाजपा सरकार बताए कि इन 2 वर्षों में कितनी नियमित नियुक्तियां हुईं, कितने नए रोजगार सृजित हुए और कितने युवाओं को स्टाइपेंड मिला? प्रदेश के सरकारी विभागों में कितने पद रिक्त हैं और उन्हें भरने के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए हैं?
हरियाणा को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक कौशल शिक्षा का वैश्विक केंद्र बनाने की घोषणा की गई थी। सरकार बताए कि इसके लिए कितने प्रशिक्षण केंद्र स्थापित हुए और इनके माध्यम से कितने युवाओं को रोजगार मिला?
महिलाओं से चुनाव से पहले ₹2100 प्रतिमाह देने का वादा किया गया। चुनाव के दौरान ऐसा प्रचार किया गया जैसे हर महिला को यह राशि मिलेगी, लेकिन सरकार बनने के बाद इसके मापदंड तय किए जाने लगे। भाजपा सरकार स्पष्ट करे कि अब तक कितनी महिलाओं को ₹2100 मिले हैं और बाकी पात्र महिलाओं को यह राशि कब तक मिलेगी?
इसी तरह हर परिवार को ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज देने का वादा किया गया था। सरकार बताए कि कितने परिवारों को यह स्वास्थ्य कवरेज मिली है?
आज प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। गरीब आदमी इलाज के लिए दर-दर भटक रहा है। अस्पतालों में डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ के कितने पद खाली हैं? पिछले 2 वर्षों में कितनी भर्तियां हुई हैं और आगे कितनी नियुक्तियां करने की योजना है?
निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा देने की बात भी कही गई थी, लेकिन भुगतान में देरी के कारण वहां भी समस्याएं बनी हुई हैं। ऐसे में गरीब परिवारों को इलाज कैसे मिलेगा?
भाजपा सरकार की घोषणाएं कागजों तक सीमित हैं। सरकार जनता के सामने आंकड़ों के साथ स्पष्ट करे कि कितने वादे पूरे हुए, कितने अधूरे हैं और उन्हें पूरा करने की समयसीमा क्या है।
हरियाणा की जनता को अब नई घोषणाएं नहीं, पिछले 2 वर्षों के कामकाज का हिसाब चाहिए।
भाजपा सरकार ने हरियाणा के किसानों से 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद का वादा किया था। सरकार बताए कि इन 2 वर्षों में प्रत्येक फसल की कितनी खरीद हुई, कितने किसानों को इसका लाभ मिला और कितना भुगतान किया गया? सरकार यह पूरा विवरण सार्वजनिक करे, ताकि प्रदेश की जनता को पता चले कि किसानों से किया गया वादा कितना पूरा हुआ है।
गरीब परिवारों को 5 लाख आवास देने का वादा किया गया था। भाजपा सरकार बताए कि इनमें से कितने मकान शहरों में और कितने गांवों में बनाए गए?
कांग्रेस सरकार ने इंदिरा आवास योजना, जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन और राजीव आवास योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से गरीबों को आवास उपलब्ध कराने का काम किया था। भाजपा सरकार ने योजनाओं के नाम तो बदल दिए, लेकिन गरीबों तक उनका लाभ कितना पहुंचाया?
आज आवास के नाम पर लोगों से बार-बार पंजीकरण कराया जाता है। हर काम के लिए नया पोर्टल खोल दिया जाता है। इस सरकार को तो पोर्टल-पोर्टल खेलने का शौक हो गया है। लेकिन ये पोर्टल कितने काम करते हैं और आम नागरिक को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, यह हरियाणा का हर व्यक्ति जानता है।
भाजपा सरकार ने 10 आधुनिक औद्योगिक शहर विकसित करने की घोषणा भी की थी। सरकार बताए कि इनमें से कितने शहर विकसित हुए, कितना निवेश आया और इनके माध्यम से कितने युवाओं को रोजगार मिला?
बीपीएल और अंत्योदय परिवारों को ₹500 में गैस सिलेंडर देने का वादा किया गया था। सरकार स्पष्ट करे कि कितने परिवारों को इसका लाभ मिल रहा है और अब तक कितने परिवारों ने इस योजना के तहत सिलेंडर प्राप्त किए हैं?
हमारी छात्राओं को स्कूटी देने का वादा भी किया गया था, ताकि उन्हें पढ़ाई के लिए आने-जाने में सुविधा हो। सरकार बताए कि पिछले 2 वर्षों में कितनी छात्राओं को स्कूटी वितरित की गई?
आज हरियाणा के कॉलेजों में सीटें खाली रह रही हैं। आखिर बच्चे दाखिला क्यों नहीं ले रहे? क्योंकि शिक्षा पूरी करने के बाद रोजगार के अवसर ही नजर नहीं आ रहे। सरकार रोजगार के नए अवसर पैदा नहीं कर पा रही और हमारे युवा अपने भविष्य को लेकर दिशाहीन होते जा रहे हैं।
क्या भाजपा सरकार यह कहना चाहती है कि हरियाणा के विश्वविद्यालय और कॉलेज योग्य युवा तैयार नहीं कर रहे? अगर ऐसा है तो प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और रोजगार की इस स्थिति के लिए जिम्मेदार कौन है?
भाजपा सरकार को इन सभी सवालों का जवाब देना होगा। जनता से चुनाव के समय किए गए वादों का हिसाब देना सरकार की जिम्मेदारी है। केवल घोषणाएं करने, योजनाओं के नाम बदलने और पोर्टल खोलने से जनता का भला नहीं होता।