महोदय @brajeshpathakup,
छात्रों ने पूर्व में कई बार जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा पर कोई कार्रवाई नहीं की गई,
आपके वक्तव्य में शीघ्र शब्द का चयन किया गया है,
हम चाहते ही कि इस शब्द की गरिमा को बरकरार रखके छात्रों के जायज़ मांग #वेटिंग_लिस्ट को लेकर आज ही शाम तक स्पष्ट निर्णय लिया जाए,
जिससे कि किसी भी योग्य छात्र के साथ भविष्य में अन्याय न हो,
आपसे अपेक्षा करते है कि आज ही इस महत्वपूर्ण विषय पर ठोस निर्णय लिया जाएगा।
#UPSSSC_waiting_list
@UpssscOfficial1@CMOfficeUP
आज उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों का लखनऊ में धरना प्रदर्शन है,
ये प्रदर्शन मुख्यतः UPSSSC आयोग में वेटिंग लिस्ट को लेकर है,
छात्रों का कहना है कि एक ही अभ्यर्थी लगभग सभी परीक्षाओं में शामिल होता है और उसका सिलेक्शन एक से अधिक जगहों पर होता है तो वह कोई एक पद ही ज्वाइन करता है,
ऐसे में उसका जो दूसरी भर्ती में सिलेक्शन होता है वह पद खाली रह जाता है,
ज्यादातर भर्तीयों में सैकड़ो/हजारों पद खाली रह जाते है, जिससे दूसरे योग्य छात्रों को मौका नहीं मिल पाता है,
इसी क्रम मे आज छात्र UPSSSC में वेटिंग लिस्ट का प्रावधान करने हेतु लखनऊ में प्रदर्शन करने पहुंचे है,
मेरा सरकार व UPSSSC आयोग से आग्रह है कि अभ्यर्थीयों के बेहतर भविष्य हेतु वेटिंग लिस्ट का प्रावधान करना चाहिए,
जिससे कि बचे हुए सीटों पर अन्य योग्य छात्रों को मौका मिल सके।
@UpssscOfficial1@CMOfficeUP@brajeshpathakup@myogiadityanath
शीघ्र से शीघ्र बार-बार कहने से शीघ्र नहीं होता और अगर युवाओं के साथ आपकी सरकार खड़ी होती तो युवाओं को लखनऊ जाकर कई बार प्रदर्शन क्यों करना पड़ता।
#upsssc वेटिंग लिस्ट में सुधार नहीं वेटिंग लिस्ट हर परीक्षा के बाद जारी होनी चाहिए अभ्यार्थियों का उनका हक मिलना चाहिए।
UPSSSC JA 5512 भर्ती
UPSSSC JA 5512 भर्ती वाले छात्र आज ट्विटर कैंपेन कर रहे. आयोग से रिजल्ट की मांग कर रहे. कह रहे तकरीबन सालों से नौकरी का इंतज़ार कर रहे हैं. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई.
इस वक़्त आयोग और सरकार दोनों एक्टिव हैं. आयोग के सचिव ने रिजल्ट के लिए 5 सितंबर तक का समय मांगा है. छात्रों का कहना है कि 22 अगस्त तक रिजल्ट नहीं आया तो फिर आयोग पहुंचेंगे.
उम्मीद है आयोग और सरकार जल्द संज्ञान लेंगी. उम्मीद ये भी है कि आगे से कोई एग्जाम इस क़दर सालों तक नहीं लटकेगा.
#UPSSSCJA5512 #UPSSSC #JA5512
जूनियर असिस्टेंट 5512 भर्ती के छात्र एक बार फिर बारिश के बीच #upsssc के दफ्तर और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पहुंचें. ये अपना फाइनल रिजल्ट मांग रहे.
बीते एक हफ़्ते में आयोग ने 2 पेंडिंग रिजल्ट दे दिए. छात्रों को अब उम्मीद नज़र आने लगी है. उम्मीद है की तमाम पेंडिंग रिजल्ट अब जल्द ही जारी होंगे.
तस्वीर बदल जरूर रही है, लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है. संवाद जरूरी है.
#upsssc
यूपी में बारिश के बीच फिर सड़क पर युवा - रिजल्ट कब आएगा?
जूनियर असिस्टेंट 5512 भर्ती के अभ्यर्थी बारिश के बीच UPSSSC दफ्तर से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास तक पहुँचे। सवाल वही है - आख़िर अपने हक़ के रिजल्ट के लिए युवाओं को बार-बार सड़क पर क्यों उतरना पड़ रहा है?
उत्तर प्रदेश में मिशन रोजगार के विज्ञापनों की चमक अगर आंखों से उतर गई हो तो लखनऊ के पिकअप भवन UPSSSC दफ्तर के बाहर खड़े इन नौजवानों की बेबसी देख लीजिए।
बैनर पर लिखी लाइन— सचिव जी दया करो और हमसे अब यह प्रताड़ना नहीं झेली जाएगी, चीख-चीख कर बता रही है कि इस सिस्टम की लेटलतीफी ने होनहार युवाओं को किस कदर तोड़ कर रख दिया है।
अपने ही हक़ के लिए नौजवानों को इस तरह सड़कों पर गिड़गिड़ाने के लिए मजबूर करना बेहद शर्मनाक है।
PET 2022 के आधार पर 'जूनियर असिस्टेंट' (5512 पद) की यह भर्ती निकाली गई थी। आज लगभग तीन साल का लंबा वक्त बीतने को है, लेकिन परिणाम के नाम पर अभ्यर्थियों के हाथ सिर्फ मायूसी, तारीखें और अंतहीन इंतज़ार लगा है अभ्यर्थी कई बार आयोग के दफ्तर के सामने रिजल्ट जारी करने के लिए प्रदर्शन कर चुके हैं उपमुख्यमंत्री के घर के बाहर भी प्रदर्शन कर चुके हैं और जनता दरबार में जाकर मुख्यमंत्री जी से भी मिल चुके हैं पर फिर भी रिजल्ट जारी नहीं किया गया है अब तक।
क्या उत्तर प्रदेश में कोई भी चयन प्रक्रिया बिना सड़क पर उतरे, बिना धूप-बारिश सहे और बिना धरना-प्रदर्शन किए पूरी नहीं हो सकती।
आयोग की फाइलों में धूल फांक रहे नौजवानों के भविष्य को अब और मत लटकाइए।
हमारी सरकार से स्पष्ट मांग है कि इस मानसिक प्रताड़ना पर तुरंत रोक लगे और जूनियर असिस्टेंट का परिणाम तत्काल प्रभाव से जारी कर युवाओं को न्याय दिया जाए!
@myogiadityanath@UPGovt @upssscofficial
#JuniorAssistant5512 #UPSSSC_Result_Do #LucknowProtest #JusticeForUPStudents