भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी के सफल नेतृत्व का यह एक वर्ष संगठन के लिए नई ऊर्जा, नई कार्यसंस्कृति और नई मजबूती का वर्ष रहा है।
कार्यकर्ताओं से सतत संवाद, संगठनात्मक विस्तार, नए जिला कार्यालय, प्रशिक्षण वर्ग एवं सहयोग सेल जैसी अभिनव पहलों ने संगठन को नई दिशा और गति प्रदान की है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश संगठन आगे भी निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।
सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएँ।
— आदरणीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी
#हमारे_हेमंत_जी #BJP4MP
लहजे में बदज़ुबानी,
चेहरे पर नक़ाब लिए फिरते हैं…
जिनके ख़ुद के बहीखाते बिगड़े हों,
वो औरों का हिसाब लिए फिरते हैं!
प्रिय जीतू पटवारी जी,
कांग्रेस के भ्रष्टाचारी चरित्र से मध्यप्रदेश की जनता भली-भांति परिचित है। 15 महीने की कमलनाथ सरकार में तबादला उद्योग चरम पर था और वल्लभ भवन कांग्रेसी दलालों का अड्डा बन चुका था। उस दौर को प्रदेश आज भी भूला नहीं है। इसलिए हर व्यवस्था में आपको वही दिखाई देता है, जिसकी कांग्रेस वर्षों से अभ्यस्त रही है।
आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश पारदर्शिता, सुशासन और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश की यह प्रगति और सुशासन ही आपकी बौखलाहट का कारण है।
आपके बयान तथ्यों से अधिक आपकी राजनीतिक हताशा और निराशा को उजागर करते हैं। लोकसभा चुनाव में करारी हार, राज्यसभा चुनाव में तीनों सीटों पर पराजय और संगठनात्मक पतन से जूझ रही कांग्रेस अब निराधार आरोपों के सहारे अपनी खोई हुई प्रासंगिकता बचाने का असफल प्रयास कर रही है।
मध्यप्रदेश की जनता "तबादला उद्योग" वाले कांग्रेस मॉडल और "सुशासन एवं विकास" वाले भाजपा मॉडल का अंतर भली-भांति समझती है।
@DrMohanYadav51@Hkhandelwal1964@BJP4MP@INCMP@bjpdrmahendra@INCIndia@NitinNabin@BJP4India@UmangSinghar
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी दूरदर्शी सोच रखने वाले नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके विकास मॉडल की गूंज आज देशभर में सुनाई दे रही है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “विकास भी, विरासत भी” के मंत्र को सार्थक रूप देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी मध्यप्रदेश को विकास और सांस्कृतिक समृद्धि के नए शिखरों पर पहुंचा रहे हैं।
उनका दूरदर्शी, निर्णायक और जनकेंद्रित नेतृत्व प्रदेश में तीव्र गति से बदलाव ला रहा है। आधारभूत संरचना के विस्तार से लेकर निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित करने तक, साथ ही हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन में भी उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं।
-माननीय केंद्रीय मंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर जी
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित एक युग...
आदरणीय प्रधानमंत्री आदरणीय के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विकास, आत्मविश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा की नई ऊँचाइयों को स्पर्श किया है। यह कालखंड केवल उपलब्धियों का नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के सपनों को साकार करने के संकल्प का प्रतीक रहा है।
गरीब कल्याण से लेकर डिजिटल क्रांति तक, आधारभूत संरचना के अभूतपूर्व विस्तार से लेकर भारत की वैश्विक साख को सुदृढ़ करने तक, हर क्षेत्र में राष्ट्र ने नई गति और नई दिशा प्राप्त की है।
"सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मंत्र ने जनभागीदारी को विकास का सबसे बड़ा आधार बनाया है।
विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ आगे बढ़ता यह अमृतकाल, प्रधानमंत्री मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र प्रथम की भावना का सशक्त उदाहरण है।
केंद्र सरकार के 12 सफल एवं प्रेरणादायी वर्ष पूर्ण होने पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। प्रभु श्री राघवेंद्र सरकार से प्रार्थना है कि वे आपको राष्ट्रसेवा के इस महायज्ञ में निरंतर शक्ति, ऊर्जा और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।
#12YearsOfSeva
#ModiKiSarkar
#ViksitBharat2047 #SankalpSeSiddhi #SabkaSaathSabkaVikas
#AmritKaal
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष भारत के सामर्थ्य, आत्मनिर्भरता और निर्णायक नेतृत्व की गौरवगाथा हैं।
सीमा सुरक्षा, सेनाओं के आधुनिकीकरण, स्वदेशी रक्षा उत्पादन, आतंकवाद पर निर्णायक प्रहार और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने भारत को अधिक सुरक्षित, सक्षम और आत्मविश्वासी बनाया है।
सुरक्षित भारत, सशक्त भारत और आत्मनिर्भर भारत, यही है मोदी जी के नेतृत्व की पहचान।
#12YearsOfSeva #12YearsOfGaribKalyan #ModiGovernment #ViksitBharat
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने 'अंत्योदय से राष्ट्रोदय' की भावना के साथ बीते 12 वर्षों में 'गरीब कल्याण' के लिए अथक कार्य किया है। हर गरीब का अधिकार सीधे उसके हाथों तक पहुंचाया है। इसी का परिणाम है कि लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, सुरक्षा बीमा योजना, मुद्रा योजना, स्वनिधि योजना, शौचालयों के निर्माण, निःशुल्क राशन, आयुष्मान भारत और DBT जैसी युगांतकारी पहलों के माध्यम से करोड़ों वंचित परिवारों को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन मिला है।
#12YearsOfGaribKalyan
वैश्विक संकट के इस दौर में 140 करोड़ देशवासियों के सामूहिक प्रयासों से भारत खुद को संभाल भी रहा है और सबसे आगे रहने के उसके प्रयास सफल भी हो रहे हैं। देश की विकास गति को लेकर आज आए आंकड़े भी इसके गवाह हैं।
- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
हमारी सरकार मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
मैं प्रदेशवासियों से अपील करता हूँ कि कमेटी को अपने सुझाव अवश्य दें।
#UniformCivilCode#UCC
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रतिदिन राजनीतिक मर्यादाओं को तोड़ते हैं!
स्वयं जीतू पटवारी तय करें कि कौन राजनीतिक मर्यादाओं को तोड़ता आ रहा है।
माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकसित प्रदेश की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
वे मध्य प्रदेश सरकार के विकास से विचलित है और इसीलिए लगातार मर्यादा तोड़ते जा रहे हैं। दूसरों पर उंगली उठाने से पहले वह खुद की भाषा पर संयम रखना सीखें।
त्याग, तपस्या, संघर्ष, करुणा, मानवता, साहस एवं नारी सशक्तिकरण की प्रतीक महान समाज सेविका माता रमाबाई आंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। 🙏🏻
उनका समर्पित जीवन सामाजिक न्याय, सेवा और समानता के पथ पर सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
#RamabaiAmbedkar #Ramai
यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय डॉ. मोहन यादव जी ने सोमवार को धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला पहुंचकर मां वाग्देवी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।
यह पावन क्षण हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आस्था और सनातन परंपरा के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक है।
#MohanYadav#Bhojshala #Dhar #Sanatan #Culture #MadhyaPradesh
“संकल्प से सिद्धि के 12 गौरवशाली वर्ष”
26 मई 2014 से प्रारंभ यह कालखंड केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत के आत्मविश्वास, पहचान और सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण का ऐतिहासिक दौर है।
‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ तथा ‘अंत्योदय’ के सिद्धांतों को केंद्र में रखकर शासन की प्राथमिकता जनकल्याण और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के सशक्तिकरण पर रही है।
जनधन योजना, DBT और डिजिटल इंडिया जैसी पहलों ने पारदर्शिता और समावेशी विकास को नई गति दी है, वहीं ‘विकास भी, विरासत भी’ के संकल्प ने आधुनिक भारत के साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी वैश्विक पहचान दिलाई है।
सुशासन, सेवा और राष्ट्र-प्रथम की यह 12 वर्षों की यात्रा “विकसित भारत @2047” के लक्ष्य की दिशा में एक सुदृढ़ आधार स्तंभ है। राष्ट्रसेवा के इन गौरवपूर्ण 12 वर्षों हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को कोटि-कोटि अभिनंदन।
#PMModi #12YearsOfSeva #ViksitBharat #NewIndia
सौम्य, सरल व्यक्तित्व के धनी व राज एक्सप्रेस के युवा पत्रकार श्री राघव शर्मा को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से कामना है कि आप उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं निरंतर सफलता प्राप्त करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करें।
मोदी सरकार के 12 साल, बदलते भारत की 12 बड़ी तस्वीरें!
अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, वंदे भारत की रफ्तार, अनुच्छेद 370 का हटना और UPI की क्रांति…
इन 12 वर्षों में भारत ने सिर्फ फैसले नहीं लिए, बल्कि एक नए, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत का निर्माण होते देखा है। 🇮🇳
#12YearsOfModiGovt #NewIndia #TransformingIndia