पहले प्रोबेशन काल में पूरा वेतन नहीं, और अब 2 जून के नए सर्कुलर से हज़ारों कर्मचारियों का #PayProtection छीनकर वेतन वसूली की तैयारी! यह राज्य कर्मियों के साथ सरासर अन्याय है। अब चुप रहे तो आने वाली पीढ़ी का हक़ गिरवी रख देंगे। एकजुट होओ!
#प्रोबेशन_में_पूरा_वेतन
एक सरकारी सर्कुलर से हड़कंप...
राजस्थान सरकार के वित्त विभाग ने 2 जून को एक आदेश जारी किया गया है जिसमें कि तृतीय श्रेणी अध्यापकों को राज्य सरकार का कर्मचारी ना मानकर नहीं माना गया है और ऐसे जितने भी कर्मचारी अन्य उच्च पदों पर सीधी भर्ती से नियुक्त हुए हैं और पे प्रोटेक्शन का लाभ लिया है उनके वेतन नियतन पुनः कर अधिक भुगतान वसूली के आदेश जारी करने की तैयारी की जा रही है।
इस परिपत्र के अनुसार राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों/ स्वायत्तशासी संस्थाओं/ स्थानीय निकायों एवं पंचायतीराज संस्थाओं के कार्मिक राज्य सरकार के कर्मचारी नहीं हैं, अतः ऐसे कार्मिक यदि सीधी भर्ती के माध्यम से राजकीय सेवा में नियुक्त होते हैं तो उन्हें राजस्थान सेवा नियम, 1951 के नियम 24 एवं 26 के अंतर्गत पूर्व पद का वेतन संरक्षण(Pay-protection) देय नहीं होगा।
जिसके आधार पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों द्वारा कार्यालय स्तर पर कमेटियों का गठन करके सेवा-पुस्तिकाओं का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। जिनमें ऐसे कार्मिक जो पूर्व में अध्यापक तृतीय श्रेणी में थे अथवा अन्य विभाग से अध्यापक तृतीय श्रेणी पर नियुक्त हुए, की सेवा-पुस्तिकाओं में वेतन-संरक्षण(Pay-protection) को त्रुटिपूर्ण और नियम विरुद्ध बताया जा रहा है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के दिनांक 14/3/11 के परिपत्र के प्रारंभिक शिक्षा, स्कूल शिक्षा विभाग के अधीन है एवं तृतीय श्रेणी अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया के अतिरिक्त समस्त सेवा प्रकरण पैतृक विभाग अर्थात स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संपादित किए जाने हैं। अतः जिन अध्यापकों की नियुक्ति जिला परिषद/ पंचायत समिति के माध्यम से तृतीय श्रेणी अध्यापक के रूप में हुई थी तथा वर्तमान में उनका पैतृक विभाग शिक्षा विभाग ही है।
उल्लेखनीय है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी एक प्रकरण में निर्णय दिया है जिसमें पंचायती राज संस्थानों के सभी कार्मिकों को राज्य सरकार के कार्मिक माना गया है, ऐसी स्थिति में यदि किसी प्रकार की वसूली के आदेश होते हैं तो सारे शिक्षक आंदोलन की राह पर जाएंगे।
आग्रह है इस आदेश को वापस लिया जाए।
@BhajanlalBjp@KumariDiya@GovindDotasra@madandilawar@RajCMO@RajGovOfficial
थर्ड ग्रेड ट्रांसफर माँग
एक शिक्षक की विनम्र माँग
मैं एक समर्पित 3rd ग्रेड शिक्षक हूँ।व्यक्तिगत, पारिवारिक एव स्वास्थ्य कारणों से मेरा स्थानांतरण आवश्यक है।माननीय @Bhajanlalofc@madandilawar जी हमारी माँग पूरी कीजिए
हार्दिक आभार। 💐 महोदय जी बस स्थानांतरण की ऐसी नीति बनवा दें कि शिक्षक को कभी भी इसके लिए ज्ञापन न देना पड़े। समय-समय पर स्थानांतरण होते रहें ताकि शिक्षक अपने बुजुर्ग माता पिता, पत्नी और बच्चों से दूर रहने को मजबूर न हो और तन-मन से अपनी सेवा दे सके।
#तृतीय_श्रेणी_शिक्षक_ट्रांसफर
तबादले के लिए प्रदेश के तृतीय श्रेणी शिक्षकों का ट्विटर अभियान आज शाम 4 बजे से.... तबादले चाहते हैं तो आवाज़ उठानी पड़ेगी।
#तृतीय_श्रेणी_शिक्षक_ट्रांसफर
प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।
उम्मीद है आप तृतीय श्रेणी शिक्षको के तबादले कर उन्हें राहत प्रदान करेंगे ll
@madandilawar